Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar Viral Exam paper: क्लासरूम जा पहुंचा 'धुरंधर' फीवर... एग्जाम पेपर में छाया रहमान डकैत, हमजा का नाम, स्टूडेंट्स रह गए हैरान!

Dhurandhar Viral Exam paper: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। हर तरफ फिल्म का चर्चा है और अब ये केवल सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि क्लासरूम तक पहुंच गई है। हाल ही में एक अकाउंट्स एग्जाम पेपर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म के मशहूर किरदारों के नाम शामिल किए गए हैं।

एग्जाम पेपर में छाया धुरंधर का क्रेज

वायरल हो रहे इस पेपर में रणवीर सिंह के किरदार ‘हमज़ा अली माजरी’ और अक्षय खन्ना के ‘रहमान डकैत’ जैसे नामों का इस्तेमाल सवालों में किया गया है। इसके अलावा आर. माधवन के किरदार ‘अजय सान्याल’ सहित ‘जमील जमाली’, ‘एसपी चौधरी’ और ‘यालिना जमाली’ जैसे नाम भी पेपर का हिस्सा बने।

dhurandhar exam question paper

इस अनोखे एग्जाम पेपर ने छात्रों के बीच पढ़ाई को थोड़ा दिलचस्प बना दिया। आमतौर पर जहां सवालों में सामान्य नामों का इस्तेमाल होता है, वहीं फिल्मी किरदारों के जरिए सवाल तैयार करना छात्रों के लिए नया और मजेदार अनुभव साबित हुआ। यही वजह है कि यह पेपर देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने ली चुटकी

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस क्रिएटिव आइडिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयोग पढ़ाई के माहौल को हल्का बनाते हैं और छात्रों का ध्यान बेहतर तरीके से आकर्षित करते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे “जीनियस आइडिया” बताते हुए शिक्षा में ऐसे बदलावों की जरूरत पर जोर दिया।

comments

'धुरंधर 2' ने 1000 करोड़ का किया कलेक्शन

गौरतलब है कि धुरंधर के पहले पार्ट के बाद से ही इसके किरदारों की जबरदस्त लोकप्रियता बनी हुई है। 19 मार्च को इसका दूसरा पार्ट- धुरंधर: द रिवेंज रिलीज हुआ जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। फिल्म ने जवान, पठान, कल्कि जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया। 
 

Continue reading on the app

इजरायल ने फोन दिखाकर हिलाई पूरी दुनिया, भारत हैरान, ईरान परेशान

इजराइल ने एक तरफ भारत को रामनवमी की बधाई दी तो दूसरी तरफ दुनिया को एक ऐसी आवाज सुनाई जो ईरान के लिए पैसा जमा करने वालों को हिला कर रख देगी। इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक घड़ी और एक मोबाइल फोन से तहलका मचा दिया है। कुछ देर के लिए तो सुरक्षा परिषद में बैठे कई देशों के राजदूत भी हैरान हो गए। जिस वक्त कश्मीर में ईरान के लिए हमदर्दी दिखाई जा रही थी, उसी वक्त ईरान ने भी दुनिया को बताया कि इजराइली लोगों के साथ क्या गुजर रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इजराइल के राजदूत डेनी डेनन अचानक एक भाषण देने आए। डेनी डेनन ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों के सामने रेड अलर्ट सायरन बजा दिया। इसके बाद घड़ी में 15 सेकंड का टाइमर लगा दिया। डेनी डेनन ने ऐसा क्यों किया वह उन्होंने खुद ही बता दिया। दरअसल सुरक्षा परिषद में डेनी डेनन ने वहां मौजूद सभी डिप्लोमेट्स और पूरी दुनिया को यह दिखाया कि इजराइली नागरिक मिसाइली हमलों के साए में कैसे रहते हैं। इजराइली राजदूत ने बताया कि जब आतंकी इजराइल पर रॉकेट दागते हैं तब इजराइली लोगों के फोन में ठीक यही सायरन बजता है और उनके पास जान बचाने के लिए सिर्फ 15 सेकंड होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: White House के Secret पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस, क्या Donald Trump करने वाले हैं Iran पर बड़ा ऐलान?

डेनी डेनन ने कहा कि आप एक पल इसके बारे में सोच कर देखिए। सिर्फ 15 सेकंड कल्पना कीजिए कि आप घर पर हैं। आपके तीन बच्चे हैं। आप सबसे पहले किसे अपने साथ ले जाएंगे? क्या आप बाकियों को भी वापस लेने आएंगे? क्या आप अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी उठाकर ले जाएंगे? ध्यान रखिए कि आपके पास सिर्फ 15 सेकंड हैं। डेनी डेनन ने कहा कि अगर आप उस वक्त घर में मौजूद नहीं है तो आप क्या करेंगे? आपके बच्चों और मां-बाप को कौन बचाएगा? आप 15 सेकंड में खुद को कैसे बचाएंगे? आइए अब आपको दिखाते हैं कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में इजराइल के डिप्लोमेट डेनी डेनन ने क्या तहलका मचाया है। दिस इज व्हाट इज वेल इज हियर। 

इसे भी पढ़ें: Hormuz पर Iran की सीधी चेतावनी, IRGC बोला- किसी भी अमेरिकी हरकत का देंगे 'कड़ा जवाब'

इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान पर इजराइल के हमले तेज और व्यापक होंगे। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक बयान में कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘‘ईरानी आतंकवादी शासन को इजराइल की नागरिक आबादी पर मिसाइलें दागना बंद करने की चेतावनी दी है। काट्ज ने कहा कि चेतावनी के बावजूद, बमबारी जारी है और इसलिए ईरान में (इजराइली सेना के) हमले बढ़ेंगे तथा अतिरिक्त लक्ष्यों और क्षेत्रों को निशाना बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस युद्ध अपराध के लिए ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
इजराइल ने बृहस्पतिवार को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना के प्रमुख कमांडर अलीरजा तंगसिरी को मार गिराने का दावा किया। तंगसिरी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की रणनीति की अगुवाई कर रहे थे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक संक्षिप्त वीडियो संदेश में कहा कि इजराइल ईरान पर पूरी ताकत से हमला करना जारी रखे हुए है, जबकि इस्लामी गणराज्य और उसके लेबनानी सहयोगी हिज्बुल्ला ने इजराइल भर में कई हमले किए, जिससे लोगों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा। नेतन्याहू ने कहा, ‘‘कल रात हमने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की नौसेना के कमांडर को मार गिराया। इस व्यक्ति के हाथ खून से सने थे, और वह होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के लिए भी जिम्मेदार था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम ईरान के आतंकी शासन के ठिकानों पर पूरी ताकत से हमले करना जारी रखेंगे।’’ बृहस्पतिवार को ईरान और लेबनान की ओर से बड़ी संख्या में मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन हमलों के कारण पूरे इजराइल में चेतावनी सायरन बजाए गए, जिससे दोपहर तक लोगों को कई बार आश्रय स्थलों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को इजराइल में हुए इन हमलों में कम से कम दस लोग घायल हुए। 

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा...अजिंक्य रहाणे वानखेड़े स्टेडियम में बने 'नंबर 1 कप्तान'

Ajinkya Rahane surpasses Gautam Gambhir: आईपीएल के पहले ही मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने वानखेड़े के मैदान पर बल्ले से कोहराम मचाते हुए इतिहास रच दिया. केकेआर के नए कप्तान के रूप में रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 40 गेंदों में 67 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. गंभीर ने 2016 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बतौर कप्तान 64 रन बनाए थे. रहाणे की इस क्लासिक पारी ने साबित कर दिया कि अनुभव के सामने रिकॉर्ड्स सिर्फ टूटने के लिए ही बनते हैं. Sun, 29 Mar 2026 22:11:01 +0530

  Videos
See all

Black And White:क्या US-Israel ने Iran की ताकत को आंकने में गलती कर दी? | IRGC | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:46:16+00:00

Breaking News: Nuh में शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:44:14+00:00

West Bengal के Malda में Congress कार्यकर्ताओं का हिंसक प्रदर्शन, जमकर की तोड़फोड़ | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:42:28+00:00

Wedding Food Fight Viral Video: चिकन लेग पीस के लिए जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां!Funny Food Fight #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers