Responsive Scrollable Menu

ईरान ने इजरायल के इंडस्ट्रियल जोन को बनाया निशाना, बीर शेवा में दागे मिसाइल

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल के बीच तनाव एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। हाल ही में इजरायल की ओर से ईरान की औद्योगिक सुविधा को निशाना बनाए जाने के बाद, ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के बीर शेवा स्थित नियोट होवाव इंडस्ट्रियल जोन पर मिसाइल हमला किया है।

यह हमला न केवल दोनों देशों के बीच बढ़ती टकराव की गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और संभावित बड़े संघर्ष के खतरे को भी बढ़ाता है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान प्रसारण (आईआरआईबी) ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, ईरान का मिसाइल रिस्पॉन्स इजरायल की ओर से उसकी इंडस्ट्रियल फैसिलिटी को टारगेट करने पर ईरानी मिसाइलों ने इजरायल के बीर शेवा में नियोट होवाव इंडस्ट्रियल फैसिलिटी पर हमला किया।

एक द‍िन पहले ही ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा था कि अमेरिका-इजरायल की ओर से हो रही हर कार्रवाई का पूरी ताकत से जवाब देंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में पेजेश्कियन ने चेतावनी दी थी कि पहल ईरान नहीं करता, लेकिन अगर उस पर आक्रमण किया जाता है तो वो फिर पीछे भी नहीं हटता है।

ईरानी राष्ट्रपति ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, अगर ईरान के इन्फ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक ठिकानों पर हमला हुआ, तो जोरदार जवाब दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के अन्य देशों को आगाह करते हुए कहा था क‍ि अगर वे विकास और सुरक्षा चाहते हैं, तो अपने देश की जमीन का इस्तेमाल ईरान के दुश्मनों को युद्ध के लिए न करने दें।

ईरान ने रविवार को अपने हमलों में अमेर‍िकी व‍िमान ई-3 सेंट्री अवाक्स को नुकसान पहुंचाने का दावा क‍िया है। ईरान ने अमेर‍िकी व‍िमानों को न‍िशाना बनाते हुए सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर हमला क‍िया।

इस्लामी गणतंत्र ईरान प्रसारण (आईआरआईबी) के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर खड़े एक ई-3 सेंट्री अवाक्स को ईरान के हमले में नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कई रिफ्यूलिंग विमान (केसी-135) भी क्षत‍िग्रस्‍त हुए हैं। यह विमान अमेरिका की क्षेत्रीय हवाई निगरानी और कमांड क्षमता के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह विमान युद्ध के मैदान में आंख और दिमाग का काम करता है।

इसके अलावा, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एक अमेरिकी एफ-16 फाइटिंग फाल्कन और एक एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को न‍िशाना बनाने का दावा क‍िया। ईरान के दक्षिणी हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे व‍िमान और ड्रोन को वायु रक्षा प्रणाली ने न‍िष्‍क्रिय कर द‍िया।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

CM Yogi News: '1 लाख लोगों को नौकरी...' यूपी के लोगों की बल्ले-बल्ले!

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में युवाओं को नौकरी देने की पारदर्शी प्रक्रिया पर बयान दिया. उन्होंने कहा, एक भी नौकरी की पारदर्शिता पर उसकी प्रक्रिया की सुचिता पर चयन की प्रक्रिया पर विरोधी भी प्रश्न नहीं उठा सकता. यह नियुक्ति की प्रक्रिया जो आज सफलता पूर्वक संपन्न  हो रही है. मेरिट के आधार पर आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए जिन नौजवानों का चयन हो रहा है. परिणाम क्या है? एक नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी होने स्वच्छता पूर्ण होने का परिणाम है कि किसी भी प्रकार का कोई डिस्टरबेंस नहीं है. माननीय न्यायालय का हस्तक्षेप नहीं है. अनावश्यक रूप से नौजवानों में कोई अनरेस्ट नहीं है. एक पक्ष वह जिसके कारण 17 के पहले की सभी नियुक्तियां बाधित थी. दूसरा पक्ष ये जो 9 लाख मैन पावर उत्तर प्रदेश के अंदर जुड़ा.

9 लाख जो नए लोग जुड़े यह प्रतिभाशाली है

25 करोड़ की आबादी में ये 9 लाख जो नए लोग जुड़े यह प्रतिभाशाली है. यंग ऊर्जा से भरपूर है. इसका लाभ हमें क्या प्राप्त हुआ? जो राज्य बीमारू था,आज हमने उसको भारत  की इकोनमी का ग्रोथ इंजन बना दिया है. राज्य में वेतन देने के लिए पैसे नहीं थे,आज वो रेवेन्यू सरप्लस हो गया. जिस राज्य की आमदनी प्रति व्यक्ति आय देश के अंदर आबादी में सबसे बड़ी लेकिन प्रति व्यक्ति आय में सबसे नीचे पायदान पर गिना जाता था.

बॉटम फाइव बॉटम सिक्स में गिना जाता था. आज वह राज्य देश के अंदर टॉप थ्री अर्थव्यवस्थाओं में एक है. अपनी इनकम को,अपनी प्रति व्यक्ति आय को 16 की तुलना में आज हम तीन गुना करने और अर्थव्यवस्था को भी तीन गुना करने में हमें सफलता प्राप्त हुई है. प्रतिभा जब भी सम्मानित होगी उसको प्लेटफार्म प्राप्त होगा. उसका लाभ राज्य को भी मिलेगा देश को भी मिलेगा और पिछले नौ वर्ष के अंदर आदरणीय प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उनके मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने उसी भाव के साथ काम किया.

Continue reading on the app

  Sports

अब इस लघु वित्त बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 366 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.75% रिटर्न 

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक मार्च में एक बार फिर फिक्स डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट लागू भी हो चुके हैं। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 4.50% से लेकर 8% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। एक नया टेन्योर भी शुरू किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक कुछ … Sun, 29 Mar 2026 22:45:30 GMT

  Videos
See all

Dhanbad में Ram Navami Procession पर पथराव करने वालों पर एक्शन #dhanbad #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:02:15+00:00

Israel US War:ईरान में स्कूल पर हमला | Hormuz | Trump | Khamenei #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:03:24+00:00

Middle East War:पाकिस्तान में 4 अप्रैल से स्मार्ट लॉकडाउन की तैयारी?Trump | Pakistan Crisis 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:01:15+00:00

Manish Malhotra के घर नज़र आईं Poorna Patel #manishmalhotra #bollywood #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:02:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers