CM Yogi News: '1 लाख लोगों को नौकरी...' यूपी के लोगों की बल्ले-बल्ले!
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में युवाओं को नौकरी देने की पारदर्शी प्रक्रिया पर बयान दिया. उन्होंने कहा, एक भी नौकरी की पारदर्शिता पर उसकी प्रक्रिया की सुचिता पर चयन की प्रक्रिया पर विरोधी भी प्रश्न नहीं उठा सकता. यह नियुक्ति की प्रक्रिया जो आज सफलता पूर्वक संपन्न हो रही है. मेरिट के आधार पर आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए जिन नौजवानों का चयन हो रहा है. परिणाम क्या है? एक नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी होने स्वच्छता पूर्ण होने का परिणाम है कि किसी भी प्रकार का कोई डिस्टरबेंस नहीं है. माननीय न्यायालय का हस्तक्षेप नहीं है. अनावश्यक रूप से नौजवानों में कोई अनरेस्ट नहीं है. एक पक्ष वह जिसके कारण 17 के पहले की सभी नियुक्तियां बाधित थी. दूसरा पक्ष ये जो 9 लाख मैन पावर उत्तर प्रदेश के अंदर जुड़ा.
9 लाख जो नए लोग जुड़े यह प्रतिभाशाली है
25 करोड़ की आबादी में ये 9 लाख जो नए लोग जुड़े यह प्रतिभाशाली है. यंग ऊर्जा से भरपूर है. इसका लाभ हमें क्या प्राप्त हुआ? जो राज्य बीमारू था,आज हमने उसको भारत की इकोनमी का ग्रोथ इंजन बना दिया है. राज्य में वेतन देने के लिए पैसे नहीं थे,आज वो रेवेन्यू सरप्लस हो गया. जिस राज्य की आमदनी प्रति व्यक्ति आय देश के अंदर आबादी में सबसे बड़ी लेकिन प्रति व्यक्ति आय में सबसे नीचे पायदान पर गिना जाता था.
बॉटम फाइव बॉटम सिक्स में गिना जाता था. आज वह राज्य देश के अंदर टॉप थ्री अर्थव्यवस्थाओं में एक है. अपनी इनकम को,अपनी प्रति व्यक्ति आय को 16 की तुलना में आज हम तीन गुना करने और अर्थव्यवस्था को भी तीन गुना करने में हमें सफलता प्राप्त हुई है. प्रतिभा जब भी सम्मानित होगी उसको प्लेटफार्म प्राप्त होगा. उसका लाभ राज्य को भी मिलेगा देश को भी मिलेगा और पिछले नौ वर्ष के अंदर आदरणीय प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उनके मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने उसी भाव के साथ काम किया.
रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में किया वो कारनामा, जो आज तक नहीं कर पाया कोई भी भारतीय क्रिकेटर
Rohit Sharma Record: आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में जब रोहित शर्मा बैटिंग करने के लिए आए, तो उन्होंने अपने अंदाज में छक्के-चौकों की बारिश शुरू कर दी और इसी के साथ इतिहास रच दिया. रोहित टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए 550 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
भारतीय स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा इस वक्त आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं. वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने बैटिंग करने आए रोहित ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और पावर प्ले में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. अपनी पारी में 3 छक्के लगाते ही हिटमैन ने इतिहास रच दिया है. वह टी-20 क्रिकेट में 550 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले कोई भी भारतीय टी-20 क्रिकेट में 550 छक्के नहीं लगा सका था.
Rohit Sharma becomes the first Indian to complete 5⃣5⃣0⃣ sixes in T20 cricket. #IPL2026 #MIvKKR #RohitSharma
— Akhil Gupta ???? (@Guptastats92) March 29, 2026
टी-20 क्रिकेट में खतरनाक हैं हिटमैन के आंकड़े
रोहित शर्मा ने 2007 में टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया था, तब से अब तक उन्होंने 464* टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 550* छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 135.21 की स्ट्राइक रेट और 30.85 के औसत से 12 हजार से अधिक रन बनाए हैं. वह टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के साथ-साथ रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.
IPL में हिटमैन ने लगाए हैं 307* छक्के
रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 273 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 132.48 की स्ट्राइक रेट और 30 के औसत से 7097* रन बनाए हैं. इस दौरान हिटमैन ने 307* छक्के लगाए हैं, 643* चौके लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: RCB कितनी तारीख को खेलेगी IPL 2026 में अपना दूसरा मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















