Responsive Scrollable Menu

Middle East में युद्ध के संकट के बीच India के लिए Good News, सुरक्षित निकले LPG टैंकर

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच कूटनीतिक हल तलाशने की कोशिशें तेज होती नजर आ रही हैं और इसी कड़ी में इशाक डार ने इस्लामाबाद में अपने समकक्षों के साथ अहम बैठक की है। मौजूद जानकारी के अनुसार, इस बैठक में मिस्र और तुर्किये के विदेश मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया, जबकि आगामी चार देशों के सम्मेलन में सऊदी अरब भी शामिल रहेगा।

बता दें कि इस बैठक में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी देशों ने संयम बरतने, तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में क्षेत्र में हालात तेजी से बिगड़े हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

इसी बीच, मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक तरफ बातचीत की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हमले की तैयारी भी चल रही है। मौजूद जानकारी के अनुसार, उन्होंने इसे दोहरी रणनीति बताते हुए क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने वाला कदम बताया है।

गौरतलब है कि हालात उस समय और गंभीर हो गए जब ईरान ने बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित कुछ औद्योगिक ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। दूसरी तरफ इजरायल ने भी दावा किया है कि उसके क्षेत्र में ईरान की ओर से नई मिसाइलें दागी गई हैं, जिससे संघर्ष और तेज हो गया है।

इस बीच सुरक्षा कारणों से अमेरिकी विश्वविद्यालय बेरूत ने अगले दो दिनों के लिए अपनी पढ़ाई ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि फिलहाल सीधे खतरे के संकेत नहीं हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

गौरतलब है कि यमन के हूती समूह के हमलों ने भी इस संकट को और जटिल बना दिया है। फ्रांस ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने वाला कदम बताया है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, बहरीन ने समुद्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात के समय समुद्री आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। यह कदम क्षेत्र में बढ़ते हमलों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए उठाया गया है।

इसी बीच भारत के लिए राहत की खबर यह है कि एलपीजी से भरे दो भारतीय टैंकर सुरक्षित रूप से हॉर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं और जल्द ही देश पहुंचने वाले हैं। इससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी चिंता कुछ हद तक कम हुई है।

एक तरफ कूटनीतिक प्रयास जारी हैं, लेकिन दूसरी ओर जमीनी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो यह संघर्ष और बड़े क्षेत्रीय संकट का रूप ले सकता है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ना तय माना जा रहा है।

Continue reading on the app

लखनऊ एयरपोर्ट पर 'उड़ान यात्री कैफे': अब मात्र 10 रुपये में मिलेगी चाय, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने किया ई-उद्घाटन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (CCSI) पर हवाई यात्रा करने वाले आम यात्रियों के लिए सुखद खबर है। रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने हवाईअड्डे पर 'उड़ान यात्री कैफे' का ई-उद्घाटन किया।

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘उड़ान’ के तहत शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य हवाई यात्रा को न केवल सुलभ बल्कि किफायती बनाना भी है। अब लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के चेक-इन हॉल में यात्री बेहद कम दामों पर उच्च गुणवत्ता वाले अल्प आहार का आनंद ले सकेंगे।

​मात्र 10 रुपये से शुरू होगा अल्प आहार का सफर

हवाईअड्डों पर आमतौर पर महंगे खाद्य पदार्थों की शिकायतों के बीच 'उड़ान यात्री कैफे' एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है। इस कैफे में यात्रियों के लिए चाय और पानी जैसी बुनियादी चीजें मात्र 10 रुपये में उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा, लोकप्रिय भारतीय नाश्ता जैसे समोसा और मिठाई में गुलाब जामुन मात्र 20 रुपये में प्राप्त किए जा सकेंगे। यह पहल उन यात्रियों के लिए विशेष रूप से राहतकारी है जो लंबी दूरी की यात्रा के दौरान किफायती और स्वच्छ भोजन की तलाश में रहते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह कदम आधुनिक भारत की जरूरतों के अनुरूप है, जहां हवाई यात्रा अब केवल खास वर्ग तक सीमित नहीं रही।

​विमानन क्षेत्र में किफायत बढ़ाने का सरकार का मिशन 

उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, "आज हम यात्रियों के रोजमर्रा के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठा रहे हैं।

उड़ान यात्री कैफे हवाई यात्रा को सभी के लिए आसान और आधुनिक बनाने की हमारी सोच को दर्शाता है। किफायती दामों पर पानी, पेय पदार्थ और नाश्ता उपलब्ध कराकर हम यात्रियों की बुनियादी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।"

उन्होंने विश्वास जताया कि यह मॉडल देश के अन्य हवाईअड्डों के लिए भी एक मिसाल बनेगा और हर वर्ग के यात्री को सुविधा व किफायत का अनुभव देगा।

​लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन की यात्री-केंद्रित पहल

लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने इस शुरुआत को यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर उपलब्ध सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के तहत संचालित यह हवाईअड्डा लगातार अपनी सेवाओं को अपग्रेड कर रहा है। 'उड़ान यात्री कैफे' न केवल कीमतों के मामले में किफायती है, बल्कि यहां पर स्वच्छता और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों का भी पालन किया जा रहा है, जो सरकार के 'किफायती उड़ान' मिशन को पूरा करता है।

​अदाणी एयरपोर्ट्स और डिजिटल सुविधाओं का समावेश

लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने नवंबर 2020 से कमर्शियल ऑपरेशंस की कमान संभालने के बाद से ही हवाईअड्डे की तस्वीर बदल दी है। एयरपोर्ट पर पहले से ही डिजी यात्रा, ई-गेट्स, ऑटोमैटिक ट्रे रिट्रीवल सिस्टम और सेल्फ-बैगेज ड्रॉप काउंटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

50 वर्षों के रियायत समझौते के तहत एलआईएएल लगातार विकास और प्रबंधन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। अब 'उड़ान यात्री कैफे' के जुड़ जाने से लखनऊ एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ-साथ 'आम आदमी' की जेब का ख्याल रखने वाला देश का प्रमुख हवाई अड्डा बन गया है।

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू में छा गए लॉर्ड शार्दुल, जो काम जसप्रीत बुमराह नहीं कर पाए वो करके दिखाया

IPL 2026 MI vs KKR Shardul Thakur: इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबइ इंडियंस के लिए पहली बार खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने कमाल कर दिया. मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर सबसे बड़े विकेट टेकर गेंदबाज साबित हुए. शार्दुल ने केकेआर के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. Sun, 29 Mar 2026 21:16:25 +0530

  Videos
See all

Wedding Food Fight Viral Video: चिकन लेग पीस के लिए जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां!Funny Food Fight #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:45:00+00:00

Black And White:क्या US-Israel ने Iran की ताकत को आंकने में गलती कर दी? | IRGC | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:46:16+00:00

Breaking News: Nuh में शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:44:14+00:00

Breaking News: नशा विरोधी अभियान में Faridkot ने गाड़े झंडे, 37% की गिरावट दर्ज की गई है | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:40:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers