140 साल बाद दिल्ली में बनने वाला है इंटरनेशनल स्टेडियम, हरमनप्रीत कौर के नाम से होगा खास पिंक स्टैंड
Harmanpreet Kaur: देश की राजधानी दिल्ली में 140 साल के बाद एक इंटरनेशनल स्टेडियम बनने वाला है, जिसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. इस सपने को साकार करेगी रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी ओमैक्स, जिसने भारतीय दिग्गज महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना ब्रांड एंबेजडर बनाया है. इस स्टेडियम में वैसे तो कई खासियत हैं, मगर एक बात जिसने सभी का ध्यान खींचा है, वो है 1500 सीटों वाला पिंक स्टैंड, जिसे चैंपियन कैप्टन हरमनप्रीत कौर का नाम मिलेगा.
हरमनप्रीत कौर के नाम पर बनेगा पिंक स्टैंड
दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान इस बात का ऐलान हुआ कि दिल्ली में 140 से अधिक सालों के बाद दूसरा क्रिकेट स्टेडियम बनने वाला है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसमें हरमनप्रीत कौर, मोहित गोयल (एमडी, ओमैक्स लिमिटेड) और अवनीत सोनी (बिजनेस हेड, ओमैक्स) मौजूद थे.
क्रिकेट स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर के नाम से पिंक स्टैंड बनाया जाने वाला है, जिसमें 1500 सीटें होंगी. यह स्टैंड 30,000 सीटों वाले स्टेडियम का हिस्सा होगा, जो द्वारका सेक्टर 19बी में 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले ओमेक्स स्टेट का केंद्रबिंदु है. न केवल ये स्टैंड पिंक होगा बल्कि इसकी सीटें भी पिंक होंगी.
विशेष रूप से महिलाओं और परिवारों के लिए डिजाइन किया गया एक स्वागत योग्य स्थान है. ओमेक्स का उद्देश्य स्टेडियमों को अधिक समावेशी बनाना और अधिक महिलाओं को लाइव खेलों का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित करना है. यह अवधारणा हरमनप्रीत कौर के परामर्श से विकसित की गई थी, जिन्होंने स्टेडियम के भीतर बेहतर एथलीट-केंद्रित सुविधाओं को आकार देने के लिए सुझाव भी दिए.
#WATCH | Delhi | Realty firm Omaxe Ltd. has launched India’s first dedicated Pink Stand, named the Harmanpreet Kaur Stand, at its upcoming 30,000-seat cricket stadium in Dwarka, Delhi.
— ANI (@ANI) March 25, 2026
Captain of the Indian Women's Cricket Team, Harmanpreet Kaur says, "I am feeling very good,… pic.twitter.com/b53lzoIhJs
क्या बोलीं हरमनप्रीत कौर?
इवेंट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “ओमेक्स स्टेट स्टेडियम में मेरे नाम पर एक स्टैंड होना मेरे लिए सचमुच खास है. क्रिकेट ने मुझे सालों से बहुत कुछ दिया है और यह सम्मान मेरे सफर को और भी सार्थक बनाता है. मैं इस सम्मान के लिए ओमेक्स की आभारी हूं और स्टेडियम को महिलाओं के लिए अधिक समावेशी बनाने के लिए योजना चरण में शामिल होना मेरे लिए खुशी की बात थी. महिला क्रिकेट को इस तरह से सार्थक मान्यता मिलते देखना अद्भुत है और मुझे उम्मीद है कि यह स्टेडियम कई युवा खिलाड़ियों को खेल के प्रति जुनून के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा.”
स्टेडियम में होगी सुख-सुविधाएं
दिल्ली में बनने वाले इस नए इंटरनेशनल स्टेडियम में सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि कई अन्य खेलों के लिए भी स्पेस बनाया जाएगा. इस स्टेडियम में आने वाले विजिटर्स के लिए खास व्यवस्था होगी, जिसमें वह स्विंगपूल में स्विम करते-करते भी मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. लग्जरी रूम्स, महिलाओं के लिए खास पिंक टॉयलेट, हॉल, प्रेस बॉक्स, ई गेमिंग के लिए स्पेस इत्यादि स्टेडियम में हर वो फैसिलिटी होगी, जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं.
कभी करती थी सफाई का काम, अब उसी अस्पताल में डॉक्टर बनकर लौटेगी महिला, सालों के संघर्ष की ये कहानी दिल छू लेगी!
एक महिला जो कभी अस्पताल में सफाई का काम करती थी, अब उसी जगह डॉक्टर बनकर लौट रही है. फर्श साफ करने से लेकर लोगों की जान बचाने तक का यह सफर उसने आखिर क्यों तय किया, आइए जानते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18


















