कांग्रेस ने भोपाल के गोविंदपुरा में झुग्गी बस्ती तोड़ने के प्रस्ताव का विरोध किया, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस ने आज भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र स्थित स्टेट लेबर कॉलोनी की झुग्गी बस्ती को तोड़ने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से सैकड़ों गरीब परिवारों को बेघर करने वाली इस कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोकने का आग्रह किया है। इसी के साथ …
कौन हैं विलियम वॉल्श? जिन्हें मिली IndiGo के नए CEO की जिम्मेदारी
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए एक अहम घोषणा की है. कंपनी ने मंगलवार को बताया कि एयरलाइन इंडस्ट्री के दिग्गज विलियम वॉल्श को नया CEO नियुक्त किया गया है. हालांकि उनकी नियुक्ति नियामक मंजूरी पर निर्भर करेगी.
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कंपनी के मौजूदा CEO पीटर एल्बर्स ने हाल ही में अचानक पद छोड़ दिया था. उनके इस्तीफे के तीन हफ्तों के भीतर ही यह नई नियुक्ति सामने आई है, जो कंपनी की तेजी से बदलती रणनीति को दर्शाती है.
कौन है विलियम वॉल्श?
विलियम वॉल्श, जिन्हें इंडस्ट्री में ‘विली’ के नाम से भी जाना जाता है, फिलहाल इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डायरेक्टर जनरल हैं. उनका कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त होगा, जिसके बाद उम्मीद है कि वे 3 अगस्त तक या उससे पहले इंडिगो का कार्यभार संभाल लेंगे.
वॉल्श का नाम एविएशन सेक्टर में एक मजबूत और अनुभवी नेतृत्व के रूप में लिया जाता है. उन्होंने पहले ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप जैसे बड़े समूहों का नेतृत्व किया है. IAG के तहत Aer Lingus, Iberia और Vueling जैसी प्रमुख एयरलाइंस आती हैं.
इंडिगो के लिए क्यों खास है यह नियुक्ति?
इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने इस नियुक्ति को कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कंपनी विस्तार और बदलाव के नए दौर में प्रवेश कर रही है, ऐसे में वॉल्श जैसे अनुभवी नेता का जुड़ना बेहद अहम है.
भाटिया के अनुसार, वॉल्श के पास वैश्विक दृष्टिकोण, ऑपरेशनल एक्सपर्टीज और ग्राहक-केंद्रित सोच का बेहतरीन संयोजन है. यही गुण उन्हें इंडिगो के भविष्य को दिशा देने के लिए उपयुक्त बनाते हैं.
तेजी से बढ़ती इंडिगो की उड़ान
IndiGo पिछले कुछ वर्षों में भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी से विस्तार कर रही है. कंपनी ने नए रूट्स, बड़े एयरक्राफ्ट ऑर्डर और इंटरनेशनल नेटवर्क के जरिए अपनी मजबूत पहचान बनाई है. ऐसे में एक ग्लोबल अनुभव रखने वाले CEO की नियुक्ति से कंपनी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. वॉल्श की अगुवाई में इंडिगो अपने ऑपरेशंस को और बेहतर बनाने के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है.
इंडिगो के लिए यह बदलाव सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि एक नई रणनीतिक दिशा की शुरुआत भी माना जा रहा है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि विलियम वॉल्श के नेतृत्व में कंपनी किस तरह नई ऊंचाइयों को छूती है. एविएशन सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच उनका अनुभव इंडिगो के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें - इंडिगो ने आईएटीए के महानिदेशक विलियम वॉल्श को नियुक्त किया सीईओ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation



















