पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन आने वाले कल को संवारेगा, आयुर्वेद को देगा नई पहचान
पतंजलि का रिसर्च सेंटर लगातार नए-नए आविष्कार कर रहा है. लोगों की जिंदगी आसान और स्वस्थ बनाने के लिए कई विकल्प तलाश रहा है. पतंजलि के रिसर्च सेंटर ने खाने में मिलावट को लेकर खास मुहिम छेड़ रखी है. इसके लिए आने वाले समय में पतंजलि एक ऐसी पोर्टेबल किट तैयार कर रहा है जो खाने की चीजों में मिलावट को पहचान सकेगी. अभी इसके लिए शोध जारी है. वहीं आयुर्वेद की दवाओं के ज्यादा असरदार होने पर भी काम हो रहा है. यहां के शोधकर्ताओं का कहना है कि आने वाले समय में पतंजलि रिसर्च सेंटर ऐसी दवाओं को तैयार कर लेगा जो काफी कम समय में असरदार साबित होंगी. जानवरों पर इनके प्रयोग अभी जारी हैं. न्यू नेशन की टीम ने रिसर्च सेंटर का मुआयना किया और शोधकर्ता से इस पर खास बातचीत की.
हर्बल रिसर्च डेवलपमेंट सेक्शन
रिसर्च सेंटर के डॉक्टर प्रदीप ने कहा कि हमारा जो यह रिसर्च सेंटर है बेसिकली पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट के अंडर यह आता है और इसमें हमारे दो सेक्शन है. वन इज पतंजलि हर्बल रिसर्च डेवलपमेंट सेक्शन जिसमें कल आप लोगों का इंटरेक्शन वेदप्रिया जी से हुआ. डॉ.वेदप्रिया उस फंक्शन को लीड डॉ.अनुराग वासने ही इज अ हेड ऑफ दिस ड्रग डिस्कवरी सेक्शन. उनके लीडरशिप में आचार्य और पूज्य स्वामी जी के लीडरशिप में हम लोग काम करते हैं. हमें जो आइडियाज मिलते हैं रिसर्च के बेसिकली वो स्वामी जी और आचार्य जी की तरफ से मिलते हैं. डॉ अनुराग उसको स्ट्रीमलाइन करके उसमें अपने इनपुट्स डाल के और टीम को फिर अकॉर्डिंगली उसको एग्जीक्यूट करने के लिए बोलते हैं.
हर्ब्स के बारे में देता हैं ऑथेंटिकेशन
हमारी मेथोलॉजी में हमारे पास सबसे पहला जो डिपार्टमेंट है वो हर्बल केमिस्ट्री डिपार्टमेंट है. कुछ ऐसी हर्बस हैं जो ऑलरेडी मार्केट में है नोन है. इनके बारे में जैसे अश्वगंधा है, तुलसी है, गिलोय है. उन सबके बारे में बहुत सारा लिटरेचर भी है, बहुत सारा रिसर्च भी हो चुका है. लेकिन कुछ ऐसे पोटेंशियल प्लांट्स हैं जिनके बारे में अभी बहुत सारी जानकारी नहीं है. और वो आचार्य का एक बहुत डीप नॉलेज है. जैसे हिमालय पे कहीं गए हैं या किसी ऐसे एरिया में गए हैं वहां उन्हें ऐसी हर्बस की कुछ नॉलेज होती है तो वहां से वो हब पिक करके ले आते हैं और वो हमें ला के अनुराग सर के रूट से हमारी टीम के पास वो हर्ब्स आती हैं उसमें हमारे पास एक हरबेरियम है जो कि न्यूयॉर्क बोटेनिकल गार्डन से एग्रिटेटड है और वो हमें उस हर्ब्स के बारे में ऑथेंटिकेशन करके देते हैं कि यह क्या हर्ब है.
सोनाक्षी-जहीर की शादी पर फिर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- 'जब मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी'
Shatrughan Sinha on Sonakshi Marriage to Zaheer Iqbal: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल की शादी के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं. उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में न केवल इस इंटरफेथ वेडिंग का बचाव किया, बल्कि इसे आपसी समझ, सम्मान और खुशी पर आधारित एक मजबूत रिश्ता बताया.
परिवार की खुशी सबसे ऊपर
हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बेबाक स्टाइल में कहा कि उनके लिए परिवार की खुशी ही सर्वोपरि है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है और वो इस शादी से बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा, “हम बहुत खुश हैं. सोनाक्षी की जो शादी हुई है, मानो दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं." साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज के युवा अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं और माता-पिता का कर्तव्य है कि वे उनका साथ दें. उनके शब्दों में, “अगर मियां-बीवी राजी, तो क्या करेगा काजी. हमें पूरे दिल से, चट्टान की तरह उनके साथ खड़ा होना चाहिए.”
स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत की थी शादी
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने साल 2024 में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी. यह कानून भारत में अलग-अलग धर्मों के लोगों को बिना धर्म परिवर्तन के शादी करने की अनुमति देता है. एक चर्चित सेलिब्रिटी जोड़ी होने के कारण उनकी शादी ने देशभर में अंतरधार्मिक विवाह को लेकर चल रही बहसों के बीच खासा ध्यान आकर्षित किया.
लंबे रिश्ते के बाद शादी का फैसला
सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात साल 2016 में एक पार्टी के दौरान हुई थी, जिसकी मेजबानी सलमान खान ने की थी. यहीं से दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई, जो धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई. करीब 7 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 2024 में शादी का फैसला लिया. इस दौरान वो कई बार साथ नजर आए और सोशल मीडिया पर भी उनकी बॉन्डिंग चर्चा में रही.
‘डबल एक्सएल’ से मजबूत हुई केमिस्ट्री
साल 2022 में दोनों ने फिल्म Double XL में साथ काम किया. इस फिल्म में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया और रियल लाइफ में भी उनकी नजदीकियां साफ तौर पर झलकने लगीं.
आलोचनाओं के बीच पिता का मजबूत साथ
जब उनकी शादी की खबर सामने आई थी, तब सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं. हालांकि उस समय भी शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी और दामाद के समर्थन में मजबूती से खड़े रहे. उन्होंने पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके परिवार को बेवजह निशाना बनाया गया. उनके शब्दों में, “हमने जिंदगी में बड़े-बड़े संकट देखे हैं, यह तो कुछ भी नहीं है.” उन्होंने यह भी साफ किया कि अंतरधार्मिक विवाह कोई नई बात नहीं है और इसे अनावश्यक रूप से विवाद का विषय बनाया गया.
“उसकी खुशी ही हमारी खुशी है”
शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी भरोसा जताया कि जहीर इकबाल उनकी बेटी का पूरा ख्याल रखेंगे. उन्होंने कहा, “उसकी खुशी हमारी खुशी है. हम उसे खुश देखकर खुश हैं और मुझे पूरा यकीन है कि जहीर उसे हमेशा खुश रखेगा.”
ये भी पढ़ें: कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख जीतने वाली अमिता सिंह को हुई जेल, किया करोड़ों का घोटाला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















