Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: 'कुत्ते को घी हजम नहीं...' कॉमेंट्री पर उठे सवाल तो भड़के हरभजन, अपशब्द तक कह डाले

आईपीएल 2026 के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी कमेंट्री को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। मामला तब बढ़ गया जब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फैन के साथ तीखी बहस कर ली, जो अब चर्चा का विषय बन गई।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक क्रिकेट मीम पेज ने हरभजन सिंह के साथ वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू की कमेंट्री की आलोचना की। पोस्ट में कहा गया कि इनकी कमेंट्री में गहराई और विश्लेषण की कमी। साथ ही तुलना इयान बिशप जैसे इंग्लिश कमेंटेटर से की गई, जिन्हें बेहतर विश्लेषण के लिए जाना जाता है।

इस आलोचना पर हरभजन सिंह ने कड़ा रिएक्शन दिया। उन्होंने हिंदी में तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उस अकाउंट को जवाब दिया और अपमानजनक टिप्पणी की। इसके बाद मामला और बढ़ गया, जब मीम पेज ने उनके पुराने विवाद, खासकर आर अश्विन के साथ तुलना करते हुए उनके करियर पर सवाल उठाए।

harbhajan singh

इसके जवाब में हरभजन ने और भी सख्त भाषा में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्रोल को करारा जवाब देते हुए उसे लूजर कहा और सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। इस दौरान कई अन्य यूजर्स भी इस बहस में कूद पड़े और हरभजन को टैग कर तरह-तरह की टिप्पणियां करने लगे।

एक अन्य पोस्ट में हरभजन सिंह की तस्वीर वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा के साथ शेयर की गई, जिसमें उन्हें क्लाउन कहा गया। इस पर भी हरभजन ने तीखा जवाब देते हुए विवाद को और बढ़ा दिया।

harbhajan singh post

यह पूरा मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति की ट्रोलिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री के बीच तुलना और बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। कई लोग मानते हैं कि हिंदी कमेंट्री में मनोरंजन ज्यादा होता है, जबकि इंग्लिश कमेंट्री में तकनीकी विश्लेषण ज्यादा होता है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी आकाश चोपड़ा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब हरभजन सिंह भी इस बहस में घिर गए हैं। फिलहाल, यह विवाद सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है और यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में कमेंट्री के इस मुद्दे पर क्या बदलाव होते हैं।

Continue reading on the app

अमेरिका से 1 करोड़ की नौकरी छोड़ लौटे भारत, शुरू किया स्टार्टअप, कचरे से प्रीमियम चश्मे बना खड़ी की कंपनी

Anish Malpani Success Story: अनीश मालपानी जिन्होंने US में अपनी 1 करोड़ रुपए की नौकरी छोड़कर भारत वापस लौटकर स्टार्टअप शुरू किया, साथ ही वह अपने बिजनेस से भारत में बढ़ते कचरे की समस्या का समाधान कर पा रहे हैं और साथ ही कचरा उठाने वाले 16 लोगों को अभी अपनी कंपनी में नौकरी दे पा रहे हैं. जानिए इनकी पूरी कहानी.

Continue reading on the app

  Sports

बैंकिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से लागू होंगे कई नए नियम, खाताधारक जरूर जान लें

बैंकिंग सेक्टर में अनेक बदलाव होने वाले हैं। 1 अप्रैल 2026 से बेसिंग सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट, डिजिटल पेमेंट, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम (Banking New Rules) लागू होंगे। जिसका सीधा असर खाताधारकों पर बढ़ेगा। कुछ बैंकों ने अपनी कुछ सर्विस भी महंगी कर दी है, वहीं कुछ ने ग्राहकों को राहत दी … Sun, 29 Mar 2026 19:14:14 GMT

  Videos
See all

Akhilesh On Atique Ahmad: माफिया अतिक का BJP से कनेक्शन? अखिलेश का चौंकाने वाला खुलासा ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:43:10+00:00

Iran America War : क्या Saudi Arabia करवा रहा है ईरान पर हमला? | US-Iran War 2026 | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:45:00+00:00

US-Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका-ईरान जंग में कैसे हैं हालात?, जानिए सब कुछ | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:39:07+00:00

LIVE: ग्लोबल उड़ान, नोएडा की ‘नई पहचान’! Noida International Airport & Development Update | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:41:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers