सीएसके फैंस के लिए बुरी खबर, धोनी की वापसी पर नया अपडेट, बढ़ गया इंतजार
MS Dhoni IPL 2026 Comeback Update: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. रिपोर्ट के मुताबिक धोनी अब अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक टीम से बाहर रहेंगे. धोनी को प्रैक्टिस के दौरान पिंडली में चोट लगी थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल रहे हैं.
रोटी बनाना भूल आंटी ने ‘पान की दुकान’ गाने पर लगाए ठुमके, खाने का इंतजार करते रह गए घरवाले!
सोशल मीडिया पर एक मजेदार और दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आंटी किचन में रोटी बनाते-बनाते अचानक डांस करने लगती हैं. बैकग्राउंड में ‘पान की दुकान’ गाना बज रहा होता है, और आंटी अपने आप को रोक नहीं पातीं. देखते ही देखते किचन डांस फ्लोर में बदल जाता है और आंटी पूरे जोश के साथ ठुमके लगाने लगती हैं. वीडियो में उनका देसी अंदाज और मस्ती भरा डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है. आंटी इतने मजे में डांस कर रही होती हैं कि उन्हें यह भी ध्यान नहीं रहता कि रोटी बनाना बीच में ही छूट गया है. उधर घरवाले खाने का इंतजार करते रह जाते हैं और आंटी का यह डांस शो देखकर मुस्कुराने लगते हैं. इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें दिखने वाली सादगी और खुशी हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है. आंटी का बेफिक्र अंदाज और बिना किसी झिझक के किया गया डांस लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)



/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




