Responsive Scrollable Menu

कौशांबी में पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत:मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे; प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे थे

कौशांबी में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 10 से ज्यादा लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग प्रयागराज से मुंडन कराकर अपने घर फतेहपुर जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप से उछलकर लोग सड़क पर गिर गए। सड़क पर पड़े घायल तड़पते रहे। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया, साथ ही पुलिस को सूचना दी। हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास हुआ। हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए… जानिए कैसे हुआ हादसा फतेहपुर जिले के जहानाबाद-बिंदकी क्षेत्र के रहने वाले करीब 25 लोग पिकअप से कौशांबी के कड़ा धाम स्थित मां शीतला का दर्शन करने आए थे। इससे पहले इन लोगों ने प्रयागराज में बच्चे का मुंडन कराया था। डोरमा पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे एक ट्राला खड़ा था। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर ट्राले में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सड़क पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए 4 एंबुलेंस लगाई गईं। घायलों को अस्पताल ले जाते समय 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ सिराथू संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन मौके पर मौजूद है। ये लोग प्रयागराज से फतेहपुर जा रहे थे। 6 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। खबर अपडेट हो रही है

Continue reading on the app

अजय देवगन के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा:रीमेक फिल्म भोला के पैसे न चुकाने का आरोप; कैदी फिल्म के प्रोड्यूसर्स कोर्ट पहुंचे

साल 2023 में आई अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भोला' अब कानूनी पचड़े में फंस गई है। यह फिल्म 2019 में आई तमिल फिल्म कैदी का रीमेक वर्जन थी। अब कैदी के ओरिजिनल प्रोड्यूसर्स फिल्म भोला के मेकर्स के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि 'भोला' के मेकर्स ने रीमेक और कॉपीराइट एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन किया है और तय रकम का भुगतान नहीं किया है। पेमेंट न मिलने पर शुरू हुआ विवाद 'कैदी' बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस 'ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स' ने यह मामला दर्ज कराया है। कंपनी का दावा है कि उनके पास फिल्म के रीमेक राइट्स के मालिकाना हक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2023 में रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज के साथ हिंदी रीमेक के लिए एक एग्रीमेंट हुआ था। इसके तहत प्रोडक्शन हाउस को किश्तों में 'असाइनमेंट फीस' मिलनी थी, लेकिन कंपनी का आरोप है कि उन्हें 2022 में सिर्फ 1 करोड़ रुपए मिले और बाकी की दो पेमेंट अभी भी पेंडिंग हैं। 4 करोड़ रुपए और ब्याज की मांग ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स, रिलायंस और अजय देवगन Ffilms LLP के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत तीनों के पास बराबर के रीमेक राइट्स थे, जबकि कमर्शियल राइट्स रिलायंस को दिए गए थे। पैसे न मिलने पर प्रोडक्शन हाउस ने 28 अक्टूबर 2024 को लीगल नोटिस जारी किया था। इसमें ब्याज के साथ 4 करोड़ रुपए की मांग की गई है। नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई थी कि अगर 30 दिनों में भुगतान नहीं हुआ, तो एग्रीमेंट रद्द कर दिया जाएगा और सभी राइट्स वापस ले लिए जाएंगे। NCLT से बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला इससे पहले ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) का रुख किया था। हालांकि, अगस्त 2025 में ट्रिब्यूनल ने इस याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि इस विवाद को सिविल कोर्ट में सुलझाया जाना चाहिए। अब यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में पेंडिंग है, जहां न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख की पीठ इस पर सुनवाई करेगी।

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा...अजिंक्य रहाणे वानखेड़े स्टेडियम में बने 'नंबर 1 कप्तान'

Ajinkya Rahane surpasses Gautam Gambhir: आईपीएल के पहले ही मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने वानखेड़े के मैदान पर बल्ले से कोहराम मचाते हुए इतिहास रच दिया. केकेआर के नए कप्तान के रूप में रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 40 गेंदों में 67 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. गंभीर ने 2016 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बतौर कप्तान 64 रन बनाए थे. रहाणे की इस क्लासिक पारी ने साबित कर दिया कि अनुभव के सामने रिकॉर्ड्स सिर्फ टूटने के लिए ही बनते हैं. Sun, 29 Mar 2026 22:11:01 +0530

  Videos
See all

Breaking News: नशा विरोधी अभियान में Faridkot ने गाड़े झंडे, 37% की गिरावट दर्ज की गई है | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:40:14+00:00

Breaking News: Nuh में शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:44:14+00:00

Wedding Food Fight Viral Video: चिकन लेग पीस के लिए जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां!Funny Food Fight #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:45:00+00:00

West Bengal के Malda में Congress कार्यकर्ताओं का हिंसक प्रदर्शन, जमकर की तोड़फोड़ | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:42:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers