बॉडी बिल्डिंग करने वाले सावधान! मेरठ में युवक ने गुस्से में अपनी जांघ में घोंपा चाकू, मौत का कारण बनी ये वजह
Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 28 साल के बॉडी बिल्डर सलमान ने गुस्से में आकर खुद की जांघ पर चाकू से वार कर लिया जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस मजबूत और जीरो फैट बॉडी के कारण वह इलाके में मशहूर था वहीं उसकी जान की वजह बन गई. चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह घटना इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ इलाके की है. यहां रहने वाले अलीहसन का बेटा सलमान एक पोल्ट्री फार्म चलाता था और इलाके में बॉडी बिल्डिंग के लिए काफी मशहूर था. गुरुवार की सुबह वह अपने कमरे में था तभी पर बड़े भाई इमरान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि फोन कटते ही बॉडी बिल्डर ने गुस्से में घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और अपनी जांघ पर वार कर दिया.
मौत का कारण बनी ये वजह
डॉक्टरों के अनुसार, सलमान की मौत की वजह उसकी टोन बॉडी और एक्सेस ब्लीडिंग रही. आम व्यक्ति के शरीर पर चर्बी की परत होती है जो किसी भी बाहरी वार के लिए एक कुशन या सुरक्षा कवच का काम करती है. सलमान पिछले कई समय से जिम में वेट लॉस कर रहा था और एब्स बनाने में जुटा था. शरीर में चर्बी न होने और मांसपेशियां सख्त होने की वजह से चाकू सीधे 3 इंच की गहराई तक धंस गया और जांघ की नस कट गई. नस कटते ही खून का बहाव इतना ज्यादा था कि डॉक्टर खून का रिसाव बंद नहीं कर सके जिसकी वजह से उसकी अस्पताल में मौके पर ही मौत हो गई.
क्या कहता है मेडिकल साइंस?
मेडिकल साइंस के अनुसार, मोटे लोगों में सबक्युटेनियस फैट यानी त्वचा के नीचे की चर्बी तेज धारदार हथियारों के वार को अंदरूनी अंगों तक पहुंचने से रोकती है. इसके विपरीत, जिम जाने वाले लोगों की मांसपेशियां तनी हुई होती हैं जिससे चाकू या कोई भी नुकीली चीज बिना किसी रुकावट के सीधे नस्सों या हड्डियों तक पहुंच जाती है.
4 साल पहले हुई थी शादी
सलमान की मौत के बाद परिवार सदमे में चला गया. उसकी शादी 4 साल पहले हुई थी और उसके 2 बच्चे हैं. पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई करने या पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है. यह आत्महत्या का मामला और परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
यह भी पढ़ें: Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला पहनेंगे विशेष पीतांबर, डिजाइनर मनीष त्रिपाठी बताई वस्त्रों की खासियत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






