Ram Navami 2026: भगवान राम के मस्तक पर चार थीं 4 रेखाएं, जानें क्या होता है उसका मतलब
रेगिस्तान से निकला रंगों का खजाना, जालौर का पत्थर दुनिया भर में बिखेर रहा चमक
Jalore Granite City: राजस्थान का जालौर आज एशिया की सबसे बड़ी ग्रेनाइट सिटी के रूप में अपनी खास पहचान बना चुका है. अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित यह क्षेत्र अपने बेहतरीन क्वालिटी और नेचुरल रंगों वाले ग्रेनाइट के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है. यहां करीब 125 प्रकार के अलग-अलग रंगों के ग्रेनाइट तैयार किए जाते हैं, जिनमें रोजी, चीमा और पी व्हाइट की बाजार में सबसे ज्यादा मांग है. इन पत्थरों की खासियत है कि इनका रंग वर्षों तक फीका नहीं पड़ता और ये बेहद मजबूत होते हैं. जालौर में लगभग 1200 फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं, जो हजारों लोगों को रोजगार दे रही हैं. यहां का ग्रेनाइट बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स, रेलवे स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस्तेमाल हो रहा है. यही कारण है कि रेगिस्तान का यह पत्थर आज वैश्विक स्तर पर अपनी चमक बिखेर रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





