Responsive Scrollable Menu

Raghav Chadha speech: ऑफिस नहीं… ट्रैफिक में कट रही जिंदगी! संसद में राघव चड्ढा ने उठाए सवाल

Raghav Chadha speech: देश के बड़े शहरों में ट्रैफिक अब बड़ी समस्या बन चुका है. लोग घंटों सड़कों पर फंसे रहते हैं. यह बात राघव चड्ढा ने संसद में उठाई. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में लोग हर साल 100 से 168 घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहते हैं. यह समय सिर्फ सफर का नहीं, बल्कि बेकार इंतजार का होता है. राघव चड्ढा ने कहा कि इससे देश को बड़ा नुकसान हो रहा है. काम का समय बर्बाद हो रहा है. ईंधन ज्यादा खर्च हो रहा है. प्रदूषण बढ़ रहा है. लोगों की जिंदगी की गुणवत्ता भी गिर रही है. उन्होंने संसद में नेशनल अर्बन डी-कंजेशन मिशन की मांग की. उनका कहना है कि शहरों में बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट होना चाहिए. ट्रैफिक मैनेजमेंट को स्मार्ट बनाया जाए. पार्किंग के लिए साफ और वैज्ञानिक नीति होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ ट्रैफिक में नहीं फंसे हैं, बल्कि ट्रैफिक की वजह से रुके हुए हैं. अगर भारत को तेजी से आगे बढ़ना है, तो शहरों को भी चलना होगा.

Continue reading on the app

म्यांमार में आतंकी ट्रेनिंग केस: कोर्ट ने एनआईए हेडक्वार्टर में सुनवाई को दी मंजूरी

अदालत ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की उस याचिका को मंजूरी दे दी, जिसमें म्यांमार में आतंकी प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार सात विदेशी नागरिकों से जुड़े मामले की सुनवाई उसके मुख्यालय में करने की मांग की गई थी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RCB ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाए ये बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज धमाकेदार रहा। जहां बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला खेला गया। जिसे आरसीबी ने जीत लिया। बेंगलुरु की इस जीत के साथ ही तीन बड़े रिकॉर्ड बन गए। बता दें कि, आईपीएल में ये पहला मौका था जब किसी टीम ने 200 प्लस का स्कोर सबसे तेज चेज किया। इस मामले में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड तोड़ा है। 

इसके अलावा दो और चेज के रिकॉर्ड आरसीबी ने अपने नाम कर लिए। इसमें आरसीबी ने चेज में कमाल किया तो विराट कोहली ने फिर साबित कर लिया कि, क्यों उन्हें चेजमास्टर कहते हैं। वहीं देवदत्त पडिक्कल औऱ कप्तान रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 201 रन बनाए जिसके जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में ही 203 रन बनाए और 6 विकेट से बेहतरीन जीत दर्ज की। 

15.4 ओवर- आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु 2026
15.5 ओवर- राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर 2025
16.0 ओवर- आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद 2024
16.3 ओवर- मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी, मुंबई 2023
17.3 ओवर- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली 2017

आईपीएल में आरसीबी का तीसरा सबसे सफल रन चेज
228 रन- बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ 2025
204 रन- बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, बेंगलुरु 2010
202 रन- बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु 2026
201 रन- बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद 2024
Sun, 29 Mar 2026 17:31:48 +0530

  Videos
See all

Bengal Elections News: Owaisi के चुनाव लड़ने पर आगबबूला क्यों हो गए कांग्रेस नेता?| Congress| Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T12:13:39+00:00

जंगलों को काटने वाला जिहादी अली अहमद SST विभाग की कार्रवाई में दबोचा गया | #assam #smuggling #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T12:15:30+00:00

Chakra View | Sumit Awasthi: BJP की बढ़ती लोकप्रियता ! Bengal Elections #shorts #ytshorts #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T12:10:00+00:00

Noida Yuvraj Mehta Case: 'मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए..',युवराज मेहता केस पर भाटी ने क्या कह दिया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T12:06:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers