म्यांमार में आतंकी ट्रेनिंग केस: कोर्ट ने एनआईए हेडक्वार्टर में सुनवाई को दी मंजूरी
अदालत ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की उस याचिका को मंजूरी दे दी, जिसमें म्यांमार में आतंकी प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार सात विदेशी नागरिकों से जुड़े मामले की सुनवाई उसके मुख्यालय में करने की मांग की गई थी.
RCB vs SRH : कैसी होगी सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11, जानिए आरसीबी के खिलाफ किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
RCB vs SRH : आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद में होने वाला है. ये मुकाबला 28 मार्च यानी शानिवार को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच टक्कर होगी. इस मुकाबले में क्रिकेटर लवर्स को विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे स्टार भारतीय क्रिकेटर खेलते हुए नजर आने वाले हैं. उससे पहले आज हम आपको आरसीबी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11 कैसी होगी. इस बारे में बताते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन के हाथों में है. उन्हें पहले फेज में पैट कमिंस के लिए मौजूद नहीं होने की स्थिति में टीम का कप्तान बनाया गया है. हालंकि टीम के साथ कमिंस जुड़े हुए हैं, लेकिन वो मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं. ऐसे में ईशान इस मैच में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. वहीं अभिषेक शर्मा उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे.
Skipper Ishan from the #TATAIPL2026 Captains' meet event ????
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 25, 2026
????: @BCCI pic.twitter.com/Q1eS8hK18P
कौन होंगे सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज
सनराइजर्स हैदराबाद के पास ओपनिंग करने के तीन विकल्प मौजूद हैं. अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन, ये तीनों ही खिलाड़ी विस्फोटक शुरुआत करने के लिए जाने जाते हैं. अभिषेक और हेड टीम के लिए पिछले दो सीजन में पारी की शुरुआत करते हुए नजर आए हैं. लेकिन ईशान ने भारत के लिए जिस तरह से टी20 वर्ल्ड कप में पारी की शुरुआत की वो भी एक विकल्प हैं. इस बार वो कप्तान हैं तो पारी की शुुरुआत कर सकते हैं.
Still fresh in our memories ???????? pic.twitter.com/DZHNJyKhVr
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 27, 2026
मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी कौन संभालेगा
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी नीतीश कुमार रेड्डी और अनिकेत वर्मा संभालते हुए नजर आ सकते हैं. भारत के ये दोनों बल्लेबाज गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने का मद्दा रखते हैं. इन दोनों को कप्तान ईशान किशन से संयोग मिल सकता हैं.
ये दो खिलाड़ी टीम को देंगे शानदार फिनिश
साउथ अफ्रीका के विकेटकीप बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन टीम को तूफानी फिनिश देने चाहेंगे. ये दोनों खिलाड़ी बतौर फिनिशर अपनी-अपनी टीमों के लिए धमाल मचा चुके हैं. दोनों ही बड़े-बड़े शॉट लगाने और बॉल को छक्के चौकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं.
What hitting just for fun looks like ???????? pic.twitter.com/RZoZpnDzto
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 26, 2026
कौन संभागेला स्पिन गेंदबाजी की कमान
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए स्पिन डिपार्टमेंट का जिम्मा हर्ष दुबे लियाम लिविंगस्टोन के साथ मिलकर संभाल सकते हैं. हर्ष बाएं हाथ के स्पिनर हैं तो वहीं लिविगस्टोन लेग ब्रेक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं.
इन गेंदबाजों के हाथों में होगी पेस अटैक की जिम्मेदारी
एसआरएच के लिए तेज गेंदबाजी का जिम्मा जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल संभालते हुए नजर आएंगे. उनका साथ ब्रायडन कार्स और शिवम मावी दे सकते हैं. ये सभी गेंदबाजी विरोधी बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे.
Pure Poetry ???? pic.twitter.com/Krkaricb0m
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 26, 2026
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट.
इम्पैक्ट प्लेयर - शिवम मावी/ओंकार तरमाले
सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कारसे, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, आर स्मरण, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, डेविड पेन.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: किन टीमों के बीच खेले जाएंगे दो-दो मुकाबले, जानिए कौन सी टीमें खलेंगी सिर्फ एक-एक मैच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





















