Responsive Scrollable Menu

सेना 800km रेंज वाली ब्रह्मोस क्रूज-मिसाइल खरीदने की तैयारी में:अभी 450km तक निशाना साधने वाली मिसाइल मौजूद, ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुआ था

भारतीय सेना 800 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने की तैयारी में है। फिलहाल सेना के पास 450 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली ब्रह्मोस मिसाइल मौजूद है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सेना इस नए वर्जन का बड़ा ऑर्डर देने की योजना बना रही है। इस प्रस्ताव को लेकर रक्षा मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक में जल्द मंजूरी मिल सकती है। मई 2025 में भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान एयरफोर्स के कई ठिकानों को निशाना बनाया था। मिसाइल फोर्स और ड्रोन पर बढ़ रहा फोकस रक्षा बल एक समर्पित मिसाइल फोर्स बनाने और मिसाइलों की संख्या बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। सेना अपने वर्कशॉप में ड्रोन का बड़े पैमाने पर निर्माण भी कर रही है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों की अहमियत को और बढ़ा दिया है। नई पीढ़ी के युद्ध को देखते हुए सेना बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल शामिल कर रही है। इसके तहत आर्टिलरी और इन्फैंट्री यूनिट्स में विशेष ड्रोन रेजिमेंट और प्लाटून बनाए जा रहे हैं। भारत-रूस का संयुक्त प्रोजेक्ट है ब्रह्मोस ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल भारत और रूस का संयुक्त प्रोजेक्ट है, जिसका अधिकांश हिस्सा अब स्वदेशी हो चुका है। यह मिसाइल तीनों सेनाओं के पास है और इसे हवा, समुद्र और जमीन से हमले के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ब्रह्मोस को भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और रूस के फेडरल स्टेट यूनिटरी इंटरप्राइज NPOM के बीच साझा समझौते के तहत विकसित किया गया है। ब्रह्मोस एक मध्यम श्रेणी की स्टील्थ रैमजेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इस मिसाइल को जहाज, पनडुब्बी, एयरक्राफ्ट या फिर धरती से लॉन्च किया जा सकता है। रक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ब्रह्मोस का नाम भगवान ब्रह्मा के ताकतवर शस्त्र ब्रह्मास्त्र के नाम पर दिया गया। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि इस मिसाइल का नाम दो नदियों भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मोस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है। ऐसा माना जाता है कि ये एंटी-शिप क्रूज मिसाइल के रूप में दुनिया में सबसे तेज है। --------------- ये खबर भी पढ़ें… भारत बना रहा बेबी ब्रह्मोस, 20 गुना कम कीमत:भविष्य की जंग की तैयारी, सुरक्षा का नया फॉर्मूला सेना का फोकस अब केवल महंगी मिसाइलों पर नहीं, बल्कि इनके ‘मिनी मॉडल्स’ के बड़े भंडार पर है। हाल ही में पिनाका रॉकेट सिस्टम के ‘हवाई संस्करण’ के परीक्षण को इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। दरअसल, ब्रह्मोस जैसी अचूक सटीकता और मारक क्षमता के कारण इसे ‘बेबी ब्रह्मोस’ भी कहा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में एवलांच, 20 गाड़ियों को रेस्क्यू किया:यूपी-MP और राजस्थान में 3 दिन और बारिश: बिहार-झारखंड में बिजली गिरने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में गुरुवार शाम एवलांच आया, जिसमें 20 से ज्यादा गाड़ियां फंस गईं। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम ने मौके पर पहुंचकर देर रात सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इधर, देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आज से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। MP के कई जिलों में गुरुवार को गर्मी का असर रहा। भोपाल में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अब राज्य में 27 से 29 मार्च के दौरान बारिश का दौर रहने की संभावना है। इधर यूपी में बारिश के साथ 50km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुरुवार को यूपी में कहीं भी बारिश नहीं हुई। प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.4°C रहा। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तराखंड में आज बिजली गिरने और तूफान की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50km प्रति घंटा हो सकती है। अगले दो दिन का मौसम… 28 फरवरी- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। बिहार में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 29 फरवरी- हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में 50-60km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू में छा गए लॉर्ड शार्दुल, जो काम जसप्रीत बुमराह नहीं कर पाए वो करके दिखाया

IPL 2026 MI vs KKR Shardul Thakur: इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबइ इंडियंस के लिए पहली बार खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने कमाल कर दिया. मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर सबसे बड़े विकेट टेकर गेंदबाज साबित हुए. शार्दुल ने केकेआर के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. Sun, 29 Mar 2026 21:16:25 +0530

  Videos
See all

West Bengal के Malda में Congress कार्यकर्ताओं का हिंसक प्रदर्शन, जमकर की तोड़फोड़ | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:42:28+00:00

Wedding Food Fight Viral Video: चिकन लेग पीस के लिए जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां!Funny Food Fight #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:45:00+00:00

Black And White:क्या US-Israel ने Iran की ताकत को आंकने में गलती कर दी? | IRGC | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:46:16+00:00

Breaking News: Nuh में शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:44:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers