जम्मू-कश्मीर के पूंछ में एवलांच, 20 गाड़ियों को रेस्क्यू किया:यूपी-MP और राजस्थान में 3 दिन और बारिश: बिहार-झारखंड में बिजली गिरने की आशंका
जम्मू-कश्मीर के पूंछ में गुरुवार शाम एवलांच आया, जिसमें 20 से ज्यादा गाड़ियां फंस गईं। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम ने मौके पर पहुंचकर देर रात सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इधर, देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आज से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। MP के कई जिलों में गुरुवार को गर्मी का असर रहा। भोपाल में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अब राज्य में 27 से 29 मार्च के दौरान बारिश का दौर रहने की संभावना है। इधर यूपी में बारिश के साथ 50km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुरुवार को यूपी में कहीं भी बारिश नहीं हुई। प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.4°C रहा। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तराखंड में आज बिजली गिरने और तूफान की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50km प्रति घंटा हो सकती है। अगले दो दिन का मौसम… 28 फरवरी- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। बिहार में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 29 फरवरी- हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में 50-60km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।
हिमंता बोले- असम में दुश्मनों की ताकत खत्म कर दी:बंगाल में भाजपा अपने मेनिफेस्टो में DA और 7वें वेतन आयोग का वादा कर सकती है
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को दरांग में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। हिमंता ने कहा- इस बार चुनाव में ऐतिहासिक नतीजे बीजेपी के पक्ष में आएंगे।हमने राजनीतिक रूप से असम के दुश्मनों की ताकत पूरी तरह खत्म कर दी है और अगली बार बाकी बची ताकत भी खत्म कर देंगे। इधर पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी बड़ा चुनावी दांव खेलने की तैयारी में है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पार्टी अप्रैल के पहले हफ्ते में अपना मेनिफेस्टो जारी कर सकती है। इसमें पार्टी सरकार बनने के 45 दिन के भीतर 7वें वेतन आयोग लागू करने और बकाया महंगाई भत्ता (DA) भुगतान का वादा कर सकती है। वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को करीब 56% DA मिल रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल के राज्य कर्मचारियों को लगभग 22% ही मिल रहा है। इसके कारण राज्य में ममता सरकार के खिलाफ असंतोष बना हुआ है। 5 चुनावी राज्यों से जुड़े कल के 5 बड़े अपडेट्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





