Responsive Scrollable Menu

'मुझे सोने नहीं दिया, 10 बार टच किया', मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाया शोषण का आरोप

Monalisa Accused Sanoj Mishra: महाकुंभ 2025 में वायरल हुई  मोनालिसा (Monalisa Bhosle) पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है.  मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की थी, जिसके बाद इसे लव जिहाद का मामला बताया गया. इस बीच अब मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि सनोज मिश्रा ने उन्हें  गलत तरह से छूने की कोशिश की. चलिए जानते हैं मोनालिसा ने क्या कुछ कहा.

मोनालिसा ने मांगा इंसाफ

मोनालिसा ने हाल ही में कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा- 'सनोज मिश्रा कोई अच्छा इंसान नहीं है, मुझे दस बार ऐसे-ऐसे टच किया. वहां मैंने अपनी फैमिली वालों को बोला कि सनोज मिश्रा ने टच किया. मेरी फैमिली ने वहां मेरा साथ नहीं दिया. मुझे पता है कि मुझ पर क्या बीती है क्या नहीं, मेरे साथ अन्याय हुआ है मुझे सिर्फ और सिर्फ इंसाफ चाहिए. सनोज मिश्रा ने मुझे दो बार टच किया और मैंने अपनी पूरी फैमिली को बोला. लेकिन परिवार ने कहा कि ये तुम्हारी पहली मूवी है. तो क्या पहली मूवी है तो रेप करेंगा.'

शूटिंग के दौरान झेला शोषण

मोनालिसा ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) की फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' को लेकर भी बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि 'सनोज मिश्रा मेरे परिवार को डरा रहा है. वो कह रहा है कि उसकी फिल्म 10 करोड़ में बनी है. लेकिन असल में फिल्म 3 लाख रुपये में भी नहीं बनी है. वो मुझे पूरे दिन सोने नहीं देता था, फिर शूट करता था.' वहीं, मोनालिसा ने अपने परिवार पर भी कई बड़े आरोप लगाते हुए कहा- 'मेरे परिवार ने मुझे सपोर्ट नहीं किया. उन लोगों को बस पैसा चाहिए और कुछ नहीं'

ये भी पढ़ें- मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने भरी मोनालिसा की मांग, क्या 'Love Jihad' का शिकार हुई महाकुंभ की वायरल गर्ल?

नहीं मिला मां का प्यार

मोनालिसा इस दौरान बेहद इमोशनल भी नजर आई और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे. मोनालिसा ने बताया कि उन्हें मां का प्यार नहीं मिला. उनके पैरेंट्स शराब पीते थे और उन्होंने ही अपने भाई-बहनों को पाला है.' मोनालिसा का कहना है कि उनके परिवार वाले उनसे बात करते हैं सब खुश है लेकिन सनोज मिश्रा की वजह से वो डरे हुए हैं. मोनालिसा ने कहा कि उन्होंने शादी कर ली है इस वजह से सनोज मिश्रा उन्हें परेशान कर रहा है. 

मोनालिसा की शादी को बताया लव जिहाद

बता दें, कि मोनालिसा की फरमान से शादी के बाद सनोज मिश्रा ने इसे  लव जिहाद (Love Jihad) बताया था. सनोज ने पोस्ट कर लिखा था, 'ये बगावत नहीं लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है. मोनालिसा की इस खबर को सुनकर में सदमे में हूं. मुझे महाकुंभ में वायरल हुई लड़की गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी, मैंने उसे फिल्मों में आने की ट्रेनिंग दी और देश के सामने हीरोइन के रूप में उसका स्वागत किया, लेकिन मेरे विरोधियों को ये बात हजम नहीं हुई.' इसके अलावा सनोज मिश्रा ने ये भी कहा था कि वो मोनालिसा के साथ बनाई फिल्म को रिलीज नहीं करेंगे. बता दें, मोनालिसा से पहले  सनोज मिश्रा भी कई बार रेप के आरोप लग चुके हैं.

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा के ऑन-स्क्रीन बेटे को डेट कर रही प्रतिभा रांटा, साल भर से चुपचुके लड़ा रही इश्क

Continue reading on the app

पश्चिम एशिया संकट: भारतीयों की सुरक्षा, गैस सप्लाई और आत्मनिर्भरता पर सरकार का फोकस

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारत सरकार भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, गैस और ईंधन की उपलब्धता, ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर पूरी तरह सतर्क है और हर जरूरी कदम उठा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में बताया कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है। अब तक 3.75 लाख से ज्यादा भारतीयों को संघर्ष वाले क्षेत्रों से सुरक्षित वापस लाया जा चुका है, जिनमें ईरान से 700 से अधिक मेडिकल छात्र भी शामिल हैं। प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद और इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने पश्चिम एशिया के कई देशों के नेताओं से दो बार बातचीत की है। भारत लगातार खाड़ी देशों, ईरान, इजरायल और अमेरिका के संपर्क में है ताकि क्षेत्र में शांति बहाल हो सके और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से पूरी तरह खोला जा सके।

भारत ने साफ तौर पर नागरिकों, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा/परिवहन सिस्टम पर हमलों का विरोध किया है और सभी पक्षों से शांतिपूर्ण समाधान की अपील की है।

सरकार ने बताया कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। घरेलू एलपीजी उत्पादन भी बढ़ाया गया है और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। कुछ जगहों पर अफवाहों के कारण घबराहट में खरीदारी हुई, लेकिन सरकार ने इन अफवाहों को गलत बताया है।

सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि कच्चा तेल और एलपीजी लेकर आने वाले जहाज लगातार भारत पहुंच रहे हैं और सप्लाई बनाए रखने के लिए बैकअप प्लान भी तैयार किए गए हैं।

ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत ने अपने तेल और गैस आयात के स्रोत 27 से बढ़ाकर 41 देशों तक कर दिए हैं। इसके अलावा, 53 लाख टन से ज्यादा का रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार बनाया गया है, जिसे 65 लाख टन तक बढ़ाने की योजना है। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और घरेलू एलपीजी उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

विदेशी जहाजों पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार ने 70,000 करोड़ रुपए का मेड इन इंडिया शिपबिल्डिंग मिशन शुरू किया है। इसके तहत जहाज निर्माण, मरम्मत और रीसाइक्लिंग क्षमता बढ़ाई जा रही है। रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि उर्वरकों (खाद) की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों पर इस संकट का बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा। राज्यों से कहा गया है कि गरीबों और मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ लगातार मिलता रहे और जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

सरकार ने रेस्तरां, ढाबों, कैंटीन और प्रवासी मजदूरों के लिए गैस सप्लाई को प्राथमिकता दी है। पहले 20 प्रतिशत कमर्शियल एलपीजी सप्लाई बहाल की गई और अब इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक कर दिया गया है।

घरेलू पीएनजी और सीएनजी सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है, जबकि औद्योगिक और कमर्शियल सेक्टर को लगभग 80 प्रतिशत गैस दी जा रही है। एक ही दिन में 7,500 से ज्यादा पीएनजी कनेक्शन जारी किए गए हैं।

इसके साथ ही सरकान ने कहा है कि जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक करीब 3,400 छापे मारे गए, 1,000 सिलेंडर जब्त किए गए, 642 एफआईआर दर्ज हुईं और 155 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, ऑयल कंपनियों ने 1,500 से ज्यादा औचक निरीक्षण किए हैं।

समुद्री सुरक्षा की बात करें तो पर्शियन गल्फ में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। कोई भी भारतीय जहाज प्रभावित नहीं हुआ है। पाइन गैस और जग वसंत नाम के दो एलपीजी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार करके भारत की ओर आ रहे हैं।

नौवहन महानिदेशालय 20 भारतीय जहाजों और करीब 540 नाविकों की निगरानी कर रहा है। चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम काम कर रहा है, और अब तक 585 से ज्यादा नाविकों को वापस लाया जा चुका है।

विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास भी 24 घंटे हेल्पलाइन चला रहे हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। 28 फरवरी से अब तक करीब 4.02 लाख लोग भारत लौट चुके हैं।

यूएई, सऊदी अरब, ओमान और कतर से फ्लाइट्स जारी हैं, जबकि कुवैत, बहरीन, ईरान और इजरायल में फंसे भारतीयों को सऊदी अरब, आर्मेनिया, अजरबैजान और जॉर्डन के रास्ते वापस लाया जा रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका ने 42 महीने बाद किया बड़ा कमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ जीती T20 सीरीज

South Africa win T20 Series: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वां T20 33 रन से जीता, उसी के साथ उसने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया. साउथ अफ्रीका ने 3-2 से सीरीज जीती. Wed, 25 Mar 2026 15:17:16 +0530

  Videos
See all

US-Israel Iran War: भारत के 2 और जहाज... होर्मुज की सरहद पार! | Trump | State of Hormuz | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T10:37:28+00:00

Iran Israel War: ईरान जंग पर GD Bakshi ने Pakistan को रगड़ दिया! | USA | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T10:38:32+00:00

CM Yogi का Gorakhpur दौरा...जनता के बीच बड़े ऐलान! Uttar Pradesh News | Government Scheme #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T10:40:00+00:00

Harish Rana Case में Supreme Court का Order और मिल गई इच्छामृत्यु, Passive Euthanasia सही या गलत? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T10:37:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers