Responsive Scrollable Menu

Patanjali Acharyakulam Haridwar: कैसा है बाबा रामदेव का आचार्यकुलम? जहां संस्कारों के साथ मिलती है मॉडर्न एजुकेशन

Patanjali Acharyakulam Haridwar: भारत की भूमि को तपोभूमि कहा जाता है. इस धरती पर वीर और बुद्धिमानों का जन्म होता रहा है और आगे भी होता रहेगा. हमारी संस्कृति और विविधता भी दुनिया के अन्य देशों की तुलना में अलग और बेहद खास है. इस संस्कृति को समझने और सीखने के लिए पुरी दुनिया से विदेशी यहां आते रहे हैं. मगर चिंता की बात यह है कि आजकल हमारे ही देश में लोग अपनी संस्कृति और पद्धति को भुलाकर मॉडर्न शिक्षा की ओर बढ़ रहे हैं. यहां के बच्चों में फोन का ट्रेंड बढ़ गया है जबकि भारत के बच्चे एक समय हर समय ज्ञान की तलाश करते थें. दरअसल, ये आधुनिक वर्ल्ड की बढ़ती मांग है लेकिन इससे बच्चों को लाभ नहीं बल्कि नुकसान ज्यादा हो रहा है.

स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में बना पतंजलि आचार्यकुलम में उन्हें पढ़ाने से आपके बच्चे न सिर्फ आधुनिकता से जुड़ेंगे बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति के बारे में भी सिखाया जाएगा. आइए जानते हैं इस संस्थान के बारे में.

स्वामी रामदेव ने की थी शुरुआत

योग गुरु स्वामी रामदेव ने इस समस्या से निपटने के लिए साल 2013 में गुरुकुल आचार्यकुलम की स्थापना की थी. इसे मॉडर्न गुरुकुल कहा जाता है. यहां बच्चों को सिर्फ शिक्षा के नाम पर किताबी ज्ञान नहीं दिया जाता है बल्कि उन्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में तैयार किया जाता है कि वे बाहर जाकर अपने समाज, देश और दुनिया के विकास में सहायता कर सके. इस संस्थान में वैदिक ज्ञान, संस्कृत ज्ञान, वेद, उपनिषद, भारत के इतिहास और दर्शन जैसे विषयों के बारे में आधुनिक शिक्षा के साथ पढ़ाया जाता है. यहां के छात्र आध्यात्मिक और बौद्धिक दोनों ज्ञान को प्राप्त करते हैं और मजबूत बनते हैं.

ये भी पढ़ें- पतंजलि का अनोखा फॉर्मूला! आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस से मिल रहा बेहतर इलाज, जानें कैसे बढ़ा रहा लोगों का भरोसा

कैसे मिलता है यहां एडमिशन?

आचार्यकुलम में दाखिला पाना थोड़ा अलग होता है. जैसे समाज के अन्य स्कूलों में नर्सरी से एडमिशन होते हैं. यहां बच्चों का दाखिले के लिए परीक्षा पास करनी होती है. पूरे भारत में परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जो आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में होता है. इस टेस्ट में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, रीजनिंग और करेंट अफेयर्स से संबंधित सवाल होते हैं. पासिंग मार्कस लाने वाले छात्र को ही यहां एडमिशन मिलता है.

क्यों जरूरी है समाज में ऐसे संस्थान?

आजकल के मॉडर्न दौर में जब परिवार छोटे हो रहे हैं और माता-पिता अपने बिजी शेड्यूल में जी रहे हैं, तो बच्चों में संस्कारों से पोषित करना मानों मुश्किल हो गया है. आचार्यकुलम में उन्हें एक सुरक्षित वातावरण मिलेगा. यहां से पढ़ा हुआ बच्चा न सिर्फ 'इंजीनियर' या 'डॉक्टर' बनने का सपना देखता है बल्कि वह एक संवेदनशील इंसान और देश के एक जिम्मेदार नागरिक बनना भी सीखते हैं. यह स्कूल सिखाता है कि प्रगति का अर्थ अपनी जड़ों को भूलना नहीं है बल्कि अपनी जड़ों को मजबूत करते हुए आसमान तक पहुंचना है, जो कहीं न कहीं आज के बच्चे भूल चुके हैं.

अगर आप भी अपने बच्चे को एक ऐसा भविष्य देना चाहते हैं जहां वह आधुनिकता के साथ अपनी संस्कृति का गौरव बढ़ाएं, तो आचार्यकुलम बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यहां एडमिशन लेने के लिए हर साल फॉर्म निकलते हैं, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं और सही समय पर अप्लाई करते हुए एडमिशन ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: बालों से लेकर स्किन तक की समस्या दूर करेगा ये आसन, स्वामी रामदेव ने बताए इसके फायदे

Continue reading on the app

भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद; सेंसेक्स 1,205 अंक उछला

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,205 अंक या 1.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,273.45 और निफ्टी 394.05 अंक या 1.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,306.45 पर था।

बाजार में चौतरफा तेजी थी और करीब सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (3.51 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (2.69 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (2.67 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (2.56 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (2.35 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (2.22 प्रतिशत) और निफ्टी हेल्थकेयर (2.05 प्रतिशत) की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,244.05 अंक या 2.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,331.05 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 401.35 अंक 2.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,896.55 पर था।

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टाइटन, इंडिगो, ट्रेंट, एमएंडएम, टाटा स्टील, एसबीआई, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टीसीएस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लूजर्स थे।

बाजार में तेजी के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप करीब 8 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 4.31 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पहले 4.23 लाख करोड़ रुपए था।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी ने लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ शुरुआत की और दिन के दौरान बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी 23,460-23,465 के बीच रुकावट का सामना करना पड़ा। अगर सूचकांक इस जोन को पार करता है तो निफ्टी 23,600 और फिर 23,800 के स्तर पर जा सकता है। गिरावट की स्थिति में 23,150-23,100 एक सपोर्ट जोन है।

भारतीय बाजार में तेजी की वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, मजबूत वैश्विक संकेतों और ईरान-अमेरिका, इजरायल के बीच तनाव कम होने को माना जा रहा है और इससे बाजार में खरीदारी को बढ़ावा मिला है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वो 5 बल्लेबाज...जिन्होंने अपने पहले ही मैच में बना डाले सबसे ज्यादा रन, 54 साल से नहीं टूटा लॉरेंस रो का महारिकॉर्ड

5 batsman Most runs in debut Test: टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में डेब्यू मैच का दबाव किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होता है. लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे सूरमा हुए जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच से रनों का अंबार लगा दिया. लॉरेंस रो के ऐतिहासिक 314 रनों से लेकर काइल मेयर्स के करिश्माई दोहरे शतक तक.क्रिकेट जगत के शीर्ष 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही विश्व रिकॉर्ड कायम कर सनसनी मचाई. Wed, 25 Mar 2026 16:24:13 +0530

  Videos
See all

Middle East War News: मिडिल ईस्ट जंग पर मुकेश खन्ना ने कही बड़ी बात ! #shorts #ytshorts #trump #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:39:43+00:00

Harish Rana Last Video: पंचतत्व में विलीन हुए हरीश राणा | #delhinews #harishrana #funeral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:44:07+00:00

Kim Jong-Putin Alliance: 2024 में पुतिन-किम के बीच क्या डील हुई? #shorts #kimjongun #putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:44:50+00:00

On The Spot | Pakistan Documentry । Pakistan में शिया आबादी कितनी है? #onthespot #pakistan #shia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:40:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers