अगर आपके इलाके में आ गई है पाइपलाइन, तो 3 महीने में बंद हो सकता है आपका LPG सिलेंडर
Gas Pipeline Connection Mandatory: मिडिल-ईस्ट युद्ध के चलते सरकार ने नए नियम लागू किए हैं. अब PNG इलाके में सिलेंडर रखना गैर-कानूनी होगा. पाइपलाइन वाले घरों को 90 दिन में सिलेंडर सरेंडर करना अनिवार्य.
The post अगर आपके इलाके में आ गई है पाइपलाइन, तो 3 महीने में बंद हो सकता है आपका LPG सिलेंडर appeared first on Prabhat Khabar.
कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ बांके बिहारी पहुंचे:पूजा-दर्शन करके 56 भोग अर्पित किए; शादी के बाद पहली बार वृंदावन आए
क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन किए। वे मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे मंदिर पहुंचे थे। दोनों ने देहरी (चौखट) पर इत्र लगाकर सेवा की। भगवान को 56 भोग अर्पित किए। शादी के बाद दोनों पहली बार मथुरा पहुंचे थे। कुलदीप इतनी गुपचुप तरीके से वृंदावन पहुंचे कि किसी को इसकी भनक तक नहीं हुई। फोटो-वीडियो सामने आने के बाद बुधवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। दोनों करीब 25 मिनट तक मंदिर में रहे। इस दौरान मंदिर के गार्ड दोनों को घेरकर खड़े रहे। मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया कि कुलदीप के परिवार ने उनके आने की जानकारी दी थी। भीड़भाड़ से बचने के लिए इसे गोपनीय रखने को कहा था। मंदिर पहुंचने पर मैंने और नितिन सांवरिया ने पूजा अर्चना कराई। इत्र देकर चौखट की पूजा करवाई। भगवान की प्रसादी माला भेंट की। करीब एक घंटे वृंदावन में रहने के बाद दोनों दिल्ली रवाना हो गए। पहले तस्वीरें- 14 मार्च को मसूरी में हुई थी शादी भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को मसूरी के आलीशान ‘वेलकम होटल द सेवॉय’ में शादी की थी। शादी में क्रिकेटर रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी पहुंचे थे। 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन पार्टी हुई थी। सीएम योगी और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद दिया था। टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे कुलदीप कुलदीप टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। टूर्नामेंट में कुलदीप ने सिर्फ एक मुकाबला खेला, जो पाकिस्तान के खिलाफ था। मैच में कुलदीप ने 14 रन देकर एक विकेट लिया था। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भारत के लिए अब तक 191 मैच खेले हैं। उन्होंने 22.50 के एवरेज और 4.84 की इकोनॉमी रेट से 365 विकेट झटके हैं। 31 साल के कुलदीप ने 9 मौकों पर पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। कुलदीप- वंशिका की लव स्टोरी के बारे में जानिए- अब कुलदीप-वंशिका की रिंग सेरेमनी की तस्वीरें- पिता की वजह से क्रिकेटर बने कुलदीप यादव कुलदीप का जन्म 14 दिसंबर, 1994 को उन्नाव जिले के एक गांव में हुआ था। पिता ईंट-भट्ठा चलाते थे। मां ऊषा यादव हाउस वाइफ हैं। उनकी 3 बड़ी बहनें हैं। उन्हें क्रिकेट का जबरदस्त शौक था। वो जब भी मैच का प्रसारण होता, तो टीवी पर देखना भी नहीं भूलते थे। कुलदीप ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पिता उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे, लेकिन उन्हें ये खेल बिल्कुल पसंद नहीं था। बस फ्रेंड्स के साथ टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे। पढ़ाई में काफी अच्छा था। आज पिता की मेहनत की वजह से इंडियन क्रिकेट के करिश्माई ऑफ स्पिनर बन पाए हैं। ----------------------- ……………….. ये खबर भी पढ़िए- कुलदीप यादव की दुल्हन के साथ विंटेज कार से एंट्री:CM योगी के पैर छुए, अखिलेश ने गले लगाया; रिसेप्शन में गंभीर-धवन, जडेजा भी पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शादी के बाद मंगलवार को लखनऊ के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में रिसेप्शन पार्टी दी। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। कुलदीप ने ब्लैक कलर का प्रिंस सूट तो वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी। जिस पर रेड स्टोन का वर्क था। जोड़ी बेहद खूबसूरत और शाही लग रही थी। होटल में फूलों की वर्षा के साथ इस जोड़े का जोरदार अभिनंदन किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






