Responsive Scrollable Menu

गोल्फ में टेक क्रांति; 2028 तक 80% हो जाएगा वर्चुअल:अमेरिका में बढ़ रहे ऑफ कोर्स खिलाड़ी, मैदान से ज्यादा स्क्रीन पर खेल रहे शॉट

गोल्फ की दुनिया में एक खामोश लेकिन बड़ा बदलाव आ रहा है। एक प्रमुख खेल टेक्नोलॉजी कंपनी के अनुसार, साल 2028 के अंत तक ब्रिटेन में आउटडोर (मैदान पर) गोल्फ से ज्यादा इंडोर (वर्चुअल) गोल्फ के राउंड खेले जाएंगे। अगले दो वर्षों में दुनिया भर में खेले जाने वाले कुल गोल्फ राउंड्स का 80% हिस्सा वर्चुअल होगा। यह बदलाव अचानक नहीं आया है। गोल्फ के दीवाने देश दक्षिण कोरिया में यह टर्निंग पॉइंट एक दशक पहले ही आ चुका था, जहां ‘स्क्रीन गोल्फ’ ने ‘फील्ड गोल्फ’ को पछाड़ दिया है। वहां 87% गोल्फर वर्चुअल गोल्फ पसंद करते हैं। दिग्गज पेशेवर खिलाड़ी भी इससे अछूते नहीं हैं। टाइगर वुड्स और रोरी मैक्लरॉय का टीजीएल वेंचर 64x53 फीट की विशाल स्क्रीन पर इंडोर गोल्फ को नए स्तर पर ले जा रहा है। वहीं, गेविन मैकफर्सन जैसे खिलाड़ी सिमुलेटर टूर्नामेंट जीतकर ऑस्ट्रेलिया के असली ‘एनएसडब्ल्यू ओपन’ के लिए क्वालिफाई कर रहे हैं। इंडोर गोल्फ की शुरुआत 40 साल पहले जापान से हुई थी। इंडोर गोल्फ की बढ़ती लोकप्रियता का बड़ा कारण मौसम भी है। ब्रिटेन और दुनिया के कई हिस्सों में खराब मौसम गोल्फरों को महीनों तक मैदान से दूर रखता है। ‘पिच गोल्फ’ के सह-संस्थापक क्रिस इंघम कहते हैं कि ब्रिटेन में साल के सिर्फ 5 महीने ही गोल्फ के लिए अच्छे होते हैं, बाकी समय सिमुलेटर ही काम आते हैं। आंकड़ों के अनुसार, अब दुनिया में असली गोल्फ कोर्स की तुलना में ‘ऑफ-कोर्स’ (सिमुलेटर या रेंज पर) खेलने वालों की संख्या अधिक हो गई है। अमेरिका में 2023 में 3.29 करोड़ ऑफ-कोर्स खिलाड़ी थे, जबकि ऑन-कोर्स खिलाड़ी 2.66 करोड़ ही थे। हालांकि, पारंपरिक गोल्फ खत्म नहीं हो रहा है। साल 2025 में ब्रिटेन में 9 करोड़ फुल ऑन-कोर्स राउंड खेले गए, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे ज्यादा हैं। दरसअल, 82% पारंपरिक गोल्फर सिमुलेटर का उपयोग अपनी स्विंग सुधारने या दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए कर रहे हैं। सिमुलेटर नए खिलाड़ियों को जोड़ने का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। दुनिया भर में 10.8 करोड़ गोल्फरों (अमेरिका/मैक्सिको को छोड़कर) में से 60% गैर-पारंपरिक गोल्फ खेल रहे हैं और टीनएजर में यह आंकड़ा 80% है। इंग्लैंड में 36% खिलाड़ियों ने असली कोर्स पर जाने से पहले सिमुलेटर पर गोल्फ का अनुभव लिया। इंडोर गोल्फ सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सोशल इवेंट बन गया है, जिसमें गोल्फ को बार, म्यूजिक, कॉर्पोरेट इवेंट्स के साथ जोड़ते हैं। जो लोग मुश्किल ऐतिहासिक कोर्स नहीं खेल पाते, उनके लिए आसान वर्चुअल कोर्स बनाए गए हैं। आउटडोर गोल्फ में 5 घंटे लगते हैं, लेकिन सिमुलेटर इसे 1 घंटे में समेट देता है। कुल मिलाकर, इंडोर गोल्फ पारंपरिक खेल का विकल्प नहीं बल्कि उसका विस्तार बनता जा रहा है।

Continue reading on the app

इमरान हाशमी के घर के बाहर जमा हुए फैंस:बर्थडे के दिन मुंबई में नहीं थे एक्टर; बेटे ने वीडियो कॉल के जरिए कराई बात

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने मंगलवार को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मुंबई स्थित उनके घर के बाहर फैंस और फोटोग्राफर्स की भीड़ जुटी। इमरान शूटिंग के चलते शहर में मौजूद नहीं थे, इसलिए उनके बेटे अयान ने वीडियो कॉल के जरिए फैंस की उनसे बात करवाई। जन्मदिन के मौके पर इमरान हाशमी को सोशल मीडिया और इंडस्ट्री से शुभकामनाएं मिलीं। इसी दौरान उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए फैंस उनका नाम पुकारते हुए उनके फिल्म के डायलॉग्स भी दोहराए। इमरान हाशमी की गैरमौजूदगी में उनके बेटे अयान घर से बाहर आए और फैंस से मुलाकात की। उन्होंने अपने पिता को वीडियो कॉल किया, जिसके जरिए इमरान ने फैंस से बातचीत की और उन्हें धन्यवाद कहा। इस दौरान अयान फोन पकड़े नजर आए। इमरान फिल्म आवारापन 2 और G2 में दिखेंगे वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज तस्करी में नजर आए थे। वहीं, वे जल्द फिल्म आवारापन 2 में नजर आएंगे, जो 2007 में आई उनकी ही फिल्म आवारापन का सीक्वल है। आवारापन का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, जबकि सीक्वल का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं और इसे बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है। इसके अलावा इमरान तेलुगु फिल्म G2 पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें अदिवि सेश और वामिका गब्बी भी हैं। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: विराट कोहली का धमाका, 19 गेंदों में बना डाले इतने रन

विराट कोहली एक बार फिर आईपीएल में 900 से ज्यादा रन बनाने वाला कारनामा कर सकते हैं, उनकी ताजा फॉर्म देखकर ऐसा ही लग रहा है. विराट कोहली ने आरसीबी के दूसरे प्रैक्टिस मैच में इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है. Wed, 25 Mar 2026 23:20:30 +0530

  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: UN में Saudi Arabia और Qatar ने की निंदा | #warnews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:19:07+00:00

Gold Silver Price Crash: 2 बजते ही सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट? | Gold Silver Rate | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:30:05+00:00

Sitapur: आखिरी विदाई! सऊदी में मौत, यूपी में टूटा परिवार | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:20:08+00:00

लिफ्ट यूज करते हैं तो हो जाएं सावधान! #shortsvideo #viral #LiftAccident #LiftFailure #PublicSafety #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:30:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers