Responsive Scrollable Menu

कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ बांके बिहारी पहुंचे:पूजा-दर्शन करके 56 भोग अर्पित किए; शादी के बाद पहली बार वृंदावन आए

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन किए। वे मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे मंदिर पहुंचे थे। दोनों ने देहरी (चौखट) पर इत्र लगाकर सेवा की। भगवान को 56 भोग अर्पित किए। शादी के बाद दोनों पहली बार मथुरा पहुंचे थे। कुलदीप इतनी गुपचुप तरीके से वृंदावन पहुंचे कि किसी को इसकी भनक तक नहीं हुई। फोटो-वीडियो सामने आने के बाद बुधवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। दोनों करीब 25 मिनट तक मंदिर में रहे। इस दौरान मंदिर के गार्ड दोनों को घेरकर खड़े रहे। मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया कि कुलदीप के परिवार ने उनके आने की जानकारी दी थी। भीड़भाड़ से बचने के लिए इसे गोपनीय रखने को कहा था। मंदिर पहुंचने पर मैंने और नितिन सांवरिया ने पूजा अर्चना कराई। इत्र देकर चौखट की पूजा करवाई। भगवान की प्रसादी माला भेंट की। करीब एक घंटे वृंदावन में रहने के बाद दोनों दिल्ली रवाना हो गए। पहले तस्वीरें- 14 मार्च को मसूरी में हुई थी शादी भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को मसूरी के आलीशान ‘वेलकम होटल द सेवॉय’ में शादी की थी। शादी में क्रिकेटर रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी पहुंचे थे। 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन पार्टी हुई थी। सीएम योगी और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद दिया था। टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे कुलदीप कुलदीप टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। टूर्नामेंट में कुलदीप ने सिर्फ एक मुकाबला खेला, जो पाकिस्तान के खिलाफ था। मैच में कुलदीप ने 14 रन देकर एक विकेट लिया था। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भारत के लिए अब तक 191 मैच खेले हैं। उन्होंने 22.50 के एवरेज और 4.84 की इकोनॉमी रेट से 365 विकेट झटके हैं। 31 साल के कुलदीप ने 9 मौकों पर पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। कुलदीप- वंशिका की लव स्टोरी के बारे में जानिए- अब कुलदीप-वंशिका की रिंग सेरेमनी की तस्वीरें- पिता की वजह से क्रिकेटर बने कुलदीप यादव कुलदीप का जन्म 14 दिसंबर, 1994 को उन्नाव जिले के एक गांव में हुआ था। पिता ईंट-भट्‌ठा चलाते थे। मां ऊषा यादव हाउस वाइफ हैं। उनकी 3 बड़ी बहनें हैं। उन्हें क्रिकेट का जबरदस्त शौक था। वो जब भी मैच का प्रसारण होता, तो टीवी पर देखना भी नहीं भूलते थे। कुलदीप ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पिता उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे, लेकिन उन्हें ये खेल बिल्कुल पसंद नहीं था। बस फ्रेंड्स के साथ टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे। पढ़ाई में काफी अच्छा था। आज पिता की मेहनत की वजह से इंडियन क्रिकेट के करिश्माई ऑफ स्पिनर बन पाए हैं। ----------------------- ……………….. ये खबर भी पढ़िए- कुलदीप यादव की दुल्हन के साथ विंटेज कार से एंट्री:CM योगी के पैर छुए, अखिलेश ने गले लगाया; रिसेप्शन में गंभीर-धवन, जडेजा भी पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शादी के बाद मंगलवार को लखनऊ के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में रिसेप्शन पार्टी दी। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। कुलदीप ने ब्लैक कलर का प्रिंस सूट तो वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी। जिस पर रेड स्टोन का वर्क था। जोड़ी बेहद खूबसूरत और शाही लग रही थी। होटल में फूलों की वर्षा के साथ इस जोड़े का जोरदार अभिनंदन किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

गोल्फ में टेक क्रांति; 2028 तक 80% हो जाएगा वर्चुअल:अमेरिका में बढ़ रहे ऑफ कोर्स खिलाड़ी, मैदान से ज्यादा स्क्रीन पर खेल रहे शॉट

गोल्फ की दुनिया में एक खामोश लेकिन बड़ा बदलाव आ रहा है। एक प्रमुख खेल टेक्नोलॉजी कंपनी के अनुसार, साल 2028 के अंत तक ब्रिटेन में आउटडोर (मैदान पर) गोल्फ से ज्यादा इंडोर (वर्चुअल) गोल्फ के राउंड खेले जाएंगे। अगले दो वर्षों में दुनिया भर में खेले जाने वाले कुल गोल्फ राउंड्स का 80% हिस्सा वर्चुअल होगा। यह बदलाव अचानक नहीं आया है। गोल्फ के दीवाने देश दक्षिण कोरिया में यह टर्निंग पॉइंट एक दशक पहले ही आ चुका था, जहां ‘स्क्रीन गोल्फ’ ने ‘फील्ड गोल्फ’ को पछाड़ दिया है। वहां 87% गोल्फर वर्चुअल गोल्फ पसंद करते हैं। दिग्गज पेशेवर खिलाड़ी भी इससे अछूते नहीं हैं। टाइगर वुड्स और रोरी मैक्लरॉय का टीजीएल वेंचर 64x53 फीट की विशाल स्क्रीन पर इंडोर गोल्फ को नए स्तर पर ले जा रहा है। वहीं, गेविन मैकफर्सन जैसे खिलाड़ी सिमुलेटर टूर्नामेंट जीतकर ऑस्ट्रेलिया के असली ‘एनएसडब्ल्यू ओपन’ के लिए क्वालिफाई कर रहे हैं। इंडोर गोल्फ की शुरुआत 40 साल पहले जापान से हुई थी। इंडोर गोल्फ की बढ़ती लोकप्रियता का बड़ा कारण मौसम भी है। ब्रिटेन और दुनिया के कई हिस्सों में खराब मौसम गोल्फरों को महीनों तक मैदान से दूर रखता है। ‘पिच गोल्फ’ के सह-संस्थापक क्रिस इंघम कहते हैं कि ब्रिटेन में साल के सिर्फ 5 महीने ही गोल्फ के लिए अच्छे होते हैं, बाकी समय सिमुलेटर ही काम आते हैं। आंकड़ों के अनुसार, अब दुनिया में असली गोल्फ कोर्स की तुलना में ‘ऑफ-कोर्स’ (सिमुलेटर या रेंज पर) खेलने वालों की संख्या अधिक हो गई है। अमेरिका में 2023 में 3.29 करोड़ ऑफ-कोर्स खिलाड़ी थे, जबकि ऑन-कोर्स खिलाड़ी 2.66 करोड़ ही थे। हालांकि, पारंपरिक गोल्फ खत्म नहीं हो रहा है। साल 2025 में ब्रिटेन में 9 करोड़ फुल ऑन-कोर्स राउंड खेले गए, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे ज्यादा हैं। दरसअल, 82% पारंपरिक गोल्फर सिमुलेटर का उपयोग अपनी स्विंग सुधारने या दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए कर रहे हैं। सिमुलेटर नए खिलाड़ियों को जोड़ने का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। दुनिया भर में 10.8 करोड़ गोल्फरों (अमेरिका/मैक्सिको को छोड़कर) में से 60% गैर-पारंपरिक गोल्फ खेल रहे हैं और टीनएजर में यह आंकड़ा 80% है। इंग्लैंड में 36% खिलाड़ियों ने असली कोर्स पर जाने से पहले सिमुलेटर पर गोल्फ का अनुभव लिया। इंडोर गोल्फ सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सोशल इवेंट बन गया है, जिसमें गोल्फ को बार, म्यूजिक, कॉर्पोरेट इवेंट्स के साथ जोड़ते हैं। जो लोग मुश्किल ऐतिहासिक कोर्स नहीं खेल पाते, उनके लिए आसान वर्चुअल कोर्स बनाए गए हैं। आउटडोर गोल्फ में 5 घंटे लगते हैं, लेकिन सिमुलेटर इसे 1 घंटे में समेट देता है। कुल मिलाकर, इंडोर गोल्फ पारंपरिक खेल का विकल्प नहीं बल्कि उसका विस्तार बनता जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

आईपीएल शुरू होने से पहले ही अभ्यास सत्रों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो चर्चा में आ गए हैं और फैंस के बीच उत्साह साफ नजर आ रहा है।

बता दें कि विराट कोहली हाल ही में अभ्यास के दौरान गेंदबाजी करते हुए नजर आए, जहां उन्होंने अपने साथी सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट को गेंदें डालीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आरसीबी का पहला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाना है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जहां टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

मौजूद जानकारी के अनुसार, कोहली और फिल सॉल्ट की जोड़ी पिछले सीजन में टीम की सफलता का बड़ा कारण रही थी। दोनों ने मिलकर कई मुकाबलों में तेज शुरुआत दिलाई, जिसमें सॉल्ट आक्रामक भूमिका निभाते थे, जबकि कोहली पारी को संभालने का काम करते थे।

बताते चलें कि दोनों बल्लेबाजों ने साथ मिलकर 13 पारियों में 565 रन जोड़े थे, जो टीम के लिए बेहद अहम साबित हुए। खासकर कोलकाता के खिलाफ एक मुकाबले में दोनों ने तेज साझेदारी करते हुए लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि जयपुर में राजस्थान के खिलाफ भी दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उनकी सलामी साझेदारी ने टीम को आसान जीत दिलाई थी।

हालांकि हाल के समय में फिल सॉल्ट का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन टीम प्रबंधन ने इन चिंताओं को ज्यादा महत्व नहीं दिया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, टीम के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट का कहना है कि सॉल्ट अब भी सीमित ओवर प्रारूप के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और उनके पास खुद को साबित करने का पूरा मौका है।
Wed, 25 Mar 2026 22:08:16 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election 2026। मुस्लिम युवकों ने बंगाल चुनाव पर कह दी बड़ी बात #bengalelections2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T19:30:00+00:00

Dhurandhar 2 | Atique Ahmed: Atique को अरेस्ट करने वाले इंस्पेक्टर ने ये क्या बता दिया? #dhurandhar2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T19:45:04+00:00

West Bengal Election 2026: Humayun Kabir ने Bengal के होने वाले CM पर क्या दावा कर दिया?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T19:16:26+00:00

Pakistan News | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान ने पाकिस्तान को झटका दिया! Asim Munir | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T19:30:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers