Responsive Scrollable Menu

ISI सपोर्टर संग दिखे विशाल ददलानी? पाकिस्तानी जर्नलिस्ट के साथ वीडियो वायरल होने पर लोगों ने बताया- मुखबिर

Vishal Dadlani Video Viral With Pakistani Journalist: विशाल ददलानी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. जी हां, हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित पाकिस्तानी पत्रकार सफीना खान के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने इंटरनेट पर तीखी बहस छेड़ दी है और सिंगर को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. चलिए हम आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं. 

वायरल वीडियो ने बढ़ाया विवाद

वायरल हो रहे इस वीडियो में सफीना खान, विशाल ददलानी की जमकर तारीफ करती दिखाई देती हैं. वह उन्हें लीजेंड बताते हुए कहती हैं कि बॉलीवुड के वायरल म्यूजिक और हिट गानों में उनका बड़ा योगदान है. वीडियो में विशाल भी उनसे बातचीत करते नजर आते हैं और बताते हैं कि वह होटल में ठहरे हुए हैं और किसी से मिलने आए हैं. हालांकि इस वीडियो पर अब तक विशाल ददलानी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर बवाल मचा हुआ है.

‘धुरंधर 2’ पर बयान के बाद बढ़ा गुस्सा

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब विशाल ददलानी ने हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा था. 22 मार्च को किए गए एक पोस्ट में उन्होंने बिना नाम लिए फिल्म की कहानी और तथ्यों पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि फिल्मों को मनोरंजन के तौर पर देखना चाहिए और असली जानकारी विश्वसनीय स्रोतों से लेनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने नोटबंदी और आतंकवाद के मुद्दे का जिक्र करते हुए लिखा कि इन कदमों के बावजूद आतंकी हमलों में कोई खास बदलाव नहीं आया. उनके इस बयान को कई लोगों ने फिल्म की कहानी पर तंज के रूप में देखा.

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो और पुराने बयान को जोड़ते हुए यूजर्स अब विशाल ददलानी पर निशाना साध रहे हैं.कुछ लोग उन्हें “एंटी-नेशनल” तक कह रहे हैं और कई यूजर्स ने उन्हें रियलिटी शोज से हटाने की मांग की, तो वहीं कुछ यूजर्स ने तो उनके गानों के बॉयकॉट की बात भी कही. इतना ही नहीं, एक यूजर ने लिखा, “सरकार को इन पर ध्यान देना चाहिए,” और एक ने तो दूसरे ने उन्हें “मुखबिर” तक कह डाला.

कौन हैं सफीना खान?

सफीना खान को रिपोर्ट्स में लंदन में रहने वाली पाकिस्तानी जर्नलिस्ट और व्लॉगर बताया जाता है. वह अक्सर पाकिस्तान की राजनीति और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग करती नजर आती हैं. उन्हें लेकर यह भी आरोप लगाए जाते रहे हैं कि उनके विचार सत्ता समर्थक हैं और वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के प्रति सहानुभूति रखती हैं, हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

लंदन शो से जुड़ा है वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो O2 Arena में हुए एक म्यूजिक शो का है, जहां कई बड़े कलाकार परफॉर्म करने पहुंचे थे. इस इवेंट में बादशाह और राहत फतेह अली खान भी मौजूद थे. सफीना खान ने इसी शो से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. फिलहाल विशाल ददलानी ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है.

ये भी पढ़ें: 'बुरी खबर', एक्सीडेंट के बाद कभी नहीं चल पाएंगे Anurag Dobhal? यूट्यूबर ने बताया सुन्न पड़ा शरीर

Continue reading on the app

खूबसूरत ही नहीं रहस्यों से भी भरा है 'पामुक्कले', जानें क्यों कहा जाता है 'नरक का द्वार'

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया में ऐसी जगहें हैं जो न केवल खूबसूरत बल्कि रहस्यों से भी भरपूर है। ऐसी ही जगह तुर्की के पश्चिमी हिस्से में स्थित पामुक्कले है, जिसे दुनिया के सबसे अनोखे और खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों में से एक माना जाता है। यहां सफेद चमकती ट्रैवर्टाइन की सीढ़ियां और थर्मल पूल यानी गर्म पानी के तालाब भी हैं, जिसे देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

खास बात है कि दूर से देखने पर यह जगह कॉटन की ढेर जैसी लगती है। इस वजह से इस जगह को कपास का महल भी कहा जाता है। पामुक्कले की ये सफेद सीढ़ियां और पूल ज्वालामुखी गतिविधि से निकलने वाले गर्म पानी के कारण बने हैं। बारिश का पानी जमीन की दरारों से नीचे जाता है, जहां मैग्मा से गर्म होकर यह चूना पत्थर की चट्टानों से खनिज घोल लेता है। सतह पर आने पर ये खनिज जम जाते हैं और ट्रैवर्टाइन चट्टान बनाते हैं।

ज्वालामुखी गतिविधि के कारण निकलने वाले गर्म झरनों की वजह से यहां कार्बन डाइऑक्साइड एक गुफा में जमा होता गया, जिसे प्राचीन काल में प्लूटो (मृत्यु के देवता) का द्वार माना जाता था। इस गुफा में घुसने वाले जानवर या इंसान अक्सर तुरंत मर जाते थे। इस वजह से इस जगह को नरक का द्वार भी कहा जाता है।

यहां पानी का तापमान 19 से 57 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इन थर्मल पूलों के ठीक ऊपर प्राचीन ग्रीको-रोमन शहर हिएरापोलिस बसा था। दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में बने इस शहर को यूनेस्को ने साल 1988 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। पास में ही क्लियोपेट्रा पूल है, जहां टूटे खंभों के बीच लोग तैर सकते हैं। सातवीं शताब्दी में आए भूकंप ने शहर को काफी नुकसान पहुंचाया था।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के टेरा उपग्रह पर लगे एस्टर सेंसर ने 25 मई 2021 और 9 अक्टूबर 2021 को इन जगहों की तस्वीरें ली थीं। एस्टर पृथ्वी की सतह के तापमान, ग्लेशियरों, ज्वालामुखियों और पर्यावरणीय बदलावों का अध्ययन करने में मदद करता है।

पामुक्कले क्षेत्र में ट्रैवर्टाइन का जमाव कम से कम 6 लाख वर्षों से यानी प्लाइस्टोसीन युग से चल रहा है। हालांकि, इस जगह पर अधिकांश सफेद चट्टानों का निर्माण पिछले 50 हजार वर्षों के अंदर हुआ है। शोधकर्ताओं का मानना है कि आज जो गर्म पानी के झरने और ट्रैवर्टाइन पूल हम देखते हैं, उनकी वर्तमान व्यवस्था सातवीं शताब्दी में आए लाओडिकिया भूकंप के बाद बनी थी। इस भूकंप ने इलाके की भू-संरचना को बदल दिया, जिसके कारण गर्म पानी की धाराएं नई राहों से बहने लगीं और ट्रैवर्टाइन का निर्माण तेजी से शुरू हुआ।

समय के साथ इस क्षेत्र का तापमान भी बदलता रहा है। अधिक गर्म पानी वाले झरनों से कैल्साइट ट्रैवर्टाइन बनता है, जबकि कम तापमान पर अधिक छिद्रपूर्ण टूफा जमाव होता है। वैज्ञानिकों द्वारा किए गए भू-रासायनिक विश्लेषणों से पता चलता है कि प्लाइस्टोसीन युग के बाद पानी का तापमान धीरे-धीरे कम हुआ है।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: विराट कोहली का धमाका, 19 गेंदों में बना डाले इतने रन

विराट कोहली एक बार फिर आईपीएल में 900 से ज्यादा रन बनाने वाला कारनामा कर सकते हैं, उनकी ताजा फॉर्म देखकर ऐसा ही लग रहा है. विराट कोहली ने आरसीबी के दूसरे प्रैक्टिस मैच में इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है. Wed, 25 Mar 2026 23:20:30 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya: "Pakistan पर हमला हो गया तो" | #chineseweapons #iranisraelwar #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T21:45:01+00:00

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक #shortvideo #LoveStory #LoveDrama #OneSidedLove #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T22:00:42+00:00

Israel-US Vs Iran | युद्ध की वजह से Chandigarh में शुरू हुई LPG Gas की दिक्कत? | Punjab News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T21:52:21+00:00

हाईवे पर दिखा खतरनाक नजारा #WildlifeNews #Panther #Leopard #Rajasthan #shortsvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T22:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers