Aryaman Birla: कौन हैं आर्यमान बिरला? जिन्हें कभी IPL में 30 लाख में खरीदा गया था, अब RCB के बने नए चेयरमैन
Aryaman Birla: मध्य प्रदेश और राजस्थान रॉयल्स के पूर्व ओपनर आर्यमन बिरला मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चेयरमैन बन गए है। यह बदलाव तब हुआ जब आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ने मिलकर इस फ्रेंचाइजी को खरीद लिया।
इमरान हाशमी के घर के बाहर जमा हुए फैंस:बर्थडे के दिन मुंबई में नहीं थे एक्टर; बेटे ने वीडियो कॉल के जरिए कराई बात
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने मंगलवार को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मुंबई स्थित उनके घर के बाहर फैंस और फोटोग्राफर्स की भीड़ जुटी। इमरान शूटिंग के चलते शहर में मौजूद नहीं थे, इसलिए उनके बेटे अयान ने वीडियो कॉल के जरिए फैंस की उनसे बात करवाई। जन्मदिन के मौके पर इमरान हाशमी को सोशल मीडिया और इंडस्ट्री से शुभकामनाएं मिलीं। इसी दौरान उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए फैंस उनका नाम पुकारते हुए उनके फिल्म के डायलॉग्स भी दोहराए। इमरान हाशमी की गैरमौजूदगी में उनके बेटे अयान घर से बाहर आए और फैंस से मुलाकात की। उन्होंने अपने पिता को वीडियो कॉल किया, जिसके जरिए इमरान ने फैंस से बातचीत की और उन्हें धन्यवाद कहा। इस दौरान अयान फोन पकड़े नजर आए। इमरान फिल्म आवारापन 2 और G2 में दिखेंगे वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज तस्करी में नजर आए थे। वहीं, वे जल्द फिल्म आवारापन 2 में नजर आएंगे, जो 2007 में आई उनकी ही फिल्म आवारापन का सीक्वल है। आवारापन का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, जबकि सीक्वल का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं और इसे बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है। इसके अलावा इमरान तेलुगु फिल्म G2 पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें अदिवि सेश और वामिका गब्बी भी हैं। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol



















