Responsive Scrollable Menu

टी20 में अमेलिया केर ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, तूफानी शतक से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Amelia Kerr t20 world record: न्यूजीलैंड ने सीनियर महिला क्रिकेटर अमेलिया केर ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया. अमेलिया केर टी20 फॉर्मेट में महिला और पुरुष दोनों को मिलाकर लगातार 11 बार 30 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई है. इस मामले में अब भारत के दिग्गज रोहित शर्मा भी पीछे छूट गए हैं.

Continue reading on the app

Assam Election 2026: 124 सीटों पर 776 उम्मीदवार मैदान में, जानें किसका Nomination हुआ रद्द

राज्यव्यापी जांच प्रक्रिया के बाद असम की 124 विधानसभा सीटों के लिए 776 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। असम के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, शेष दो सीटों, बारपेटा और ढेकियाजुल के लिए नामांकन पत्रों का मूल्यांकन बुधवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। असम के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, असम विधानसभा के 2026 के आम चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई। हालांकि, 126 सीटों में से 124 सीटों की जांच पूरी हो चुकी है। 
 

इसे भी पढ़ें: Assam चुनाव से पहले गोगोई का बड़ा आरोप, BJP की High Command चलाती है कठपुतली सरकार


बारपेटा की 24 सीटों और ढेकियाजुल की 65 सीटों की जांच 25 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 124 सीटों के 776 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। असम विधानसभा के आम चुनाव 2026 के लिए कुल 815 उम्मीदवारों ने 1389 नामांकन दाखिल किए थे। उम्मीदवारता वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2026 दोपहर 3 बजे तक है। केरल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गई, जिससे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजनीति गरमा गई है।

इसी बीच, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने गठबंधन सहयोगियों के समर्थन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में 100 नंबर जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। एक विज्ञप्ति के अनुसार, समर्थकों के साथ उन्होंने जोरहाट उपायुक्त कार्यालय में एक भव्य रैली आयोजित कर अपना नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन दाखिल करने से पहले, गोगोई ने जोरहाट स्थित अपने आवास पर अपने पिता, असम के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय तरुण गोगोई और अपने दादा-दादी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों, सिद्धांतों और जनसेवा के मार्ग का अनुसरण करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। सांप्रदायिक सद्भाव, एकता और मानवता का संदेश देते हुए, उन्होंने आशीर्वाद लेने के लिए जोरहाट के एक गुरुद्वारे, मंदिर, नामघर, मस्जिद और चर्च का भी दौरा किया।
 

इसे भी पढ़ें: Assam में Congress को बड़ा झटका, CM Himanta के खिलाफ कैंडिडेट का Nomination खारिज


असम के हाफलोंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के एक उम्मीदवार कानामांकन मंगलवार को जांच के दौरान खारिज कर दिया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र जलुकबारी से कांग्रेस उम्मीदवार विदिशा नेओग और ढाकुआखाना से आनंद नराह के नामांकन पत्रों के एक सेट को खारिज कर दिया गया। हालांकि, प्रत्येक उम्मीदवार के नामांकन पत्रों का एक सेट स्वीकार कर लिया गया, जिससे उनकी उम्मीदवारी बरकरार रही। कई अन्य उम्मीदवारों के नामांकन भी खारिज कर दिए गए हैं और अंतिम सूची मंगलवार को जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित की जाएगी। नामाकांन पत्र खारिज किए जाने के पीछे के कारणों का उल्लेख निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नहीं किया गया है। कांग्रेस नेता निर्मल लंगथासा का नामांकन हाफलोंग निर्वाचन क्षेत्र से खारिज कर दिया गया है। हालांकि, इसी सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार नंदिता गारलोसा का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है। 

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट के वो 6 बल्लेबाज...जिन्होंने उम्र को दी मात, शतकों कि की बरसात, 97 साल पुराना विश्व कीर्तिमान आज भी कायम

6 Oldest player to score a hundred in Test: क्रिकेट सिर्फ युवाओं का खेल नहीं, बल्कि धैर्य और अनुभव की परीक्षा भी है. सर जैक हॉब्स (46 वर्ष) से लेकर मॉडर्न युग के मिस्बाह-उल-हक (42 वर्ष) तक, इन 'टाइमलेस टाइटन्स' ने ढलती उम्र में शतक जड़कर दुनिया को हैरान कर दिया. यह कहानी उन क्रिकेट दिग्गजों की है जिन्होंने सफेद बालों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद अपनी तकनीक और फौलादी जज्बे से मैदान पर इतिहास रचा और साबित किया कि रिकॉर्ड बनाने की कोई उम्र नहीं होती. Wed, 25 Mar 2026 17:23:34 +0530

  Videos
See all

Lebanon Gas Station Attack: लेबनान में महाविनाश! गैस स्टेशन पर हवाई हमला| #shorts #lebananattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T12:12:39+00:00

America On Iran Israel War News LIVE: नहीं रुकेगी जंग! | Trump | Netanyahu | Khamenei | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T12:14:13+00:00

Kuwait Airport Attack: कुवैत एयरपोर्ट पर मिसाइल ड्रोन हमला, दहला आसमान! #shorts #kuwaitairport #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T12:16:09+00:00

USS Abraham Lincoln: ईरान ने घेरा अमेरिकी विमानवाहक पोत, भारी बमबारी! #shorts #ussabrahamlincoln #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T12:14:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers