इमरान हाशमी के घर के बाहर जमा हुए फैंस:बर्थडे के दिन मुंबई में नहीं थे एक्टर; बेटे ने वीडियो कॉल के जरिए कराई बात
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने मंगलवार को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मुंबई स्थित उनके घर के बाहर फैंस और फोटोग्राफर्स की भीड़ जुटी। इमरान शूटिंग के चलते शहर में मौजूद नहीं थे, इसलिए उनके बेटे अयान ने वीडियो कॉल के जरिए फैंस की उनसे बात करवाई। जन्मदिन के मौके पर इमरान हाशमी को सोशल मीडिया और इंडस्ट्री से शुभकामनाएं मिलीं। इसी दौरान उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए फैंस उनका नाम पुकारते हुए उनके फिल्म के डायलॉग्स भी दोहराए। इमरान हाशमी की गैरमौजूदगी में उनके बेटे अयान घर से बाहर आए और फैंस से मुलाकात की। उन्होंने अपने पिता को वीडियो कॉल किया, जिसके जरिए इमरान ने फैंस से बातचीत की और उन्हें धन्यवाद कहा। इस दौरान अयान फोन पकड़े नजर आए। इमरान फिल्म आवारापन 2 और G2 में दिखेंगे वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज तस्करी में नजर आए थे। वहीं, वे जल्द फिल्म आवारापन 2 में नजर आएंगे, जो 2007 में आई उनकी ही फिल्म आवारापन का सीक्वल है। आवारापन का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, जबकि सीक्वल का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं और इसे बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है। इसके अलावा इमरान तेलुगु फिल्म G2 पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें अदिवि सेश और वामिका गब्बी भी हैं। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।
जब तबाह हुआ 2 भाइयों का करियर, तब पिता ने संभाली कमान, फिर तीनों ने मिलकर दी 4 ऐसी फिल्म, लौटा दोनों का स्टारडम
देओल परिवार बॉलीवुड में बहुत मशहूर है, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब सनी और बॉबी देओल का स्टारडम फीका पड़ने लगा. लगातार फ्लॉप फिल्मों ने उनके करियर पर शक पैदा कर दिया. फिर बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र ने खुद कमान संभाली और अपने साथ अपने बेटों को बड़े पर्दे पर उतारा. 'अपने' से लेकर 'यमला पगला दीवाना' सीरीज तक, इन चार फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि देओल भाइयों की खोई हुई शान भी वापस दिलाई. आइए जानते हैं इस शानदार वापसी की पूरी कहानी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18




















