Responsive Scrollable Menu

रामनवमी को लेकर असमंजस, 26 या 27 मार्च? जानें सही तिथि

रामनवमी को लेकर असमंजस, 26 या 27 मार्च? जानें सही तिथि

Continue reading on the app

जैनिक सिनर मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में:लगातार 28 सेट जीतकर बनाया रिकॉर्ड; दूसरे सेट में 2-5 से पिछड़ने के बाद की वापसी

दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी इटली के जैनिक सिनर ने मियामी ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सिनर ने अमेरिका के एलेक्स मिशेलसन को सीधे सेटों में 7-5, 7-6(4) से हरा दिया। सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट्स में लगातार 28 सेट जीता इटली के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट्स में लगातार 28 सेट जीतकर अपना ही रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया है। पिछले साल नवंबर में पेरिस मास्टर्स से शुरू हुआ उनका जीत का सिलसिला अब तक जारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड नोवाक जोकोविच के नाम था, जिन्होंने लगातार 24 सेट जीते थे, लेकिन सिनर ने इसे पीछे छोड़ दिया। दूसरे सेट में पिछड़ने के बाद पलटा मैच मैच के दौरान एक समय ऐसा आया जब सिनर दूसरे सेट में 2-5 से पीछे चल रहे थे और मिशेलसन की जीत तय लग रही थी। हालांकि, सिनर ने हार नहीं मानी और ब्रेक पॉइंट हासिल करते हुए स्कोर बराबर किया। इसके बाद मुकाबला टाइ-ब्रेक में गया, जहां सिनर ने अगले 7 में से 6 पॉइंट जीतकर 1 घंटे 42 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया। मिशेलसन के खिलाफ अब सिनर का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 3-0 हो गया है। मियामी में पांचवां क्वार्टरफाइनल 24 साल के इटालियन खिलाड़ी अब मियामी ओपन में लगातार पांचवें साल क्वार्टरफाइनल पहुंच गए हैं। वे यानिक नोआ और स्टेफान एडबर्ग के बाद ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। कल क्वार्टरफाइनल में सिनर का मुकाबला 19वीं सीड फ्रांसिस टियाफो से होगा। सिनर ने कहा कि उन्होंने अपना बेस्ट टेनिस नहीं खेला, इसलिए उन्होंने कोई न कोई रास्ता निकालने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'अब मैं खुद को थोड़ा बेहतर जानता हूं, इसलिए हर दिन थोड़ा अलग हो सकता है।' ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… डकेट ने IPL से नाम वापस लिया:2 साल के बैन का खतरा; CSK ने एलिस की जगह जॉनसन को किया शामिल इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम वापस ले लिया है। खराब फॉर्म के बीच अपने टेस्ट करियर पर ध्यान देने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि, आखिरी समय पर हटने के कारण उन्हें IPL से दो साल के बैन का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पिछले साल फ्रेंचाइजियों ने ऐसे विदेशी खिलाड़ियों पर सख्ती करने का फैसला किया था। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027 के लिए 3 खिलाड़ियों मे सीधा मुकाबला, टीम इंडिया में कौन मारेगा एंट्री?

India Squad: कोई एक साल से नहीं खेला, तो कोई सिर्फ 4 मैच ही खेला. वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत के 3 खिलाड़ियों में सीधा मुकाबला होता दिखेगा. ये मुकाबला टीम में जगह बनाने की रेस को लेकर होगा. Wed, 25 Mar 2026 11:45:50 +0530

  Videos
See all

Harish Rana Death: 13 साल का इंतजार और 'इच्छामृत्यु', Harish Rana की अंतिम विदाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T06:20:27+00:00

Iran War 2026: ईरान पर जीत नामुमकिन! #shorts #iranwar2026 #middleeastwar #warbreaking #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T06:07:26+00:00

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर! #shorts #middleeasttension #india #industry #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T06:12:29+00:00

Middle East War: ट्रंप को मिला बड़ा धोखा? #shorts #middleeastcrisis #donaldtrump #droneattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T06:10:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers