खूबसूरत ही नहीं रहस्यों से भी भरा है 'पामुक्कले', जानें क्यों कहा जाता है 'नरक का द्वार'
नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया में ऐसी जगहें हैं जो न केवल खूबसूरत बल्कि रहस्यों से भी भरपूर है। ऐसी ही जगह तुर्की के पश्चिमी हिस्से में स्थित पामुक्कले है, जिसे दुनिया के सबसे अनोखे और खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों में से एक माना जाता है। यहां सफेद चमकती ट्रैवर्टाइन की सीढ़ियां और थर्मल पूल यानी गर्म पानी के तालाब भी हैं, जिसे देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
खास बात है कि दूर से देखने पर यह जगह कॉटन की ढेर जैसी लगती है। इस वजह से इस जगह को कपास का महल भी कहा जाता है। पामुक्कले की ये सफेद सीढ़ियां और पूल ज्वालामुखी गतिविधि से निकलने वाले गर्म पानी के कारण बने हैं। बारिश का पानी जमीन की दरारों से नीचे जाता है, जहां मैग्मा से गर्म होकर यह चूना पत्थर की चट्टानों से खनिज घोल लेता है। सतह पर आने पर ये खनिज जम जाते हैं और ट्रैवर्टाइन चट्टान बनाते हैं।
ज्वालामुखी गतिविधि के कारण निकलने वाले गर्म झरनों की वजह से यहां कार्बन डाइऑक्साइड एक गुफा में जमा होता गया, जिसे प्राचीन काल में प्लूटो (मृत्यु के देवता) का द्वार माना जाता था। इस गुफा में घुसने वाले जानवर या इंसान अक्सर तुरंत मर जाते थे। इस वजह से इस जगह को नरक का द्वार भी कहा जाता है।
यहां पानी का तापमान 19 से 57 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इन थर्मल पूलों के ठीक ऊपर प्राचीन ग्रीको-रोमन शहर हिएरापोलिस बसा था। दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में बने इस शहर को यूनेस्को ने साल 1988 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। पास में ही क्लियोपेट्रा पूल है, जहां टूटे खंभों के बीच लोग तैर सकते हैं। सातवीं शताब्दी में आए भूकंप ने शहर को काफी नुकसान पहुंचाया था।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के टेरा उपग्रह पर लगे एस्टर सेंसर ने 25 मई 2021 और 9 अक्टूबर 2021 को इन जगहों की तस्वीरें ली थीं। एस्टर पृथ्वी की सतह के तापमान, ग्लेशियरों, ज्वालामुखियों और पर्यावरणीय बदलावों का अध्ययन करने में मदद करता है।
पामुक्कले क्षेत्र में ट्रैवर्टाइन का जमाव कम से कम 6 लाख वर्षों से यानी प्लाइस्टोसीन युग से चल रहा है। हालांकि, इस जगह पर अधिकांश सफेद चट्टानों का निर्माण पिछले 50 हजार वर्षों के अंदर हुआ है। शोधकर्ताओं का मानना है कि आज जो गर्म पानी के झरने और ट्रैवर्टाइन पूल हम देखते हैं, उनकी वर्तमान व्यवस्था सातवीं शताब्दी में आए लाओडिकिया भूकंप के बाद बनी थी। इस भूकंप ने इलाके की भू-संरचना को बदल दिया, जिसके कारण गर्म पानी की धाराएं नई राहों से बहने लगीं और ट्रैवर्टाइन का निर्माण तेजी से शुरू हुआ।
समय के साथ इस क्षेत्र का तापमान भी बदलता रहा है। अधिक गर्म पानी वाले झरनों से कैल्साइट ट्रैवर्टाइन बनता है, जबकि कम तापमान पर अधिक छिद्रपूर्ण टूफा जमाव होता है। वैज्ञानिकों द्वारा किए गए भू-रासायनिक विश्लेषणों से पता चलता है कि प्लाइस्टोसीन युग के बाद पानी का तापमान धीरे-धीरे कम हुआ है।
--आईएएनएस
एमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कौन है वो विदेशी मिस्ट्री गर्ल? जिससे 54 की उम्र में अरमान कोहली ने गुपगुप की शादी, फोटोज हो रही वायरल
Armaan Kohli got Married secretly Photo Viral: बॉलीवुड के 90s के दौर के फेमस एक्टर अरमान कोहली (Arman Kohli) काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुके हैं. हालांकि, वो फिल्मों के अलावा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. इसी के साथ सोशल मीडिया पर अरमान को लेकर बज बना हुआ है कि उन्होंने 54 साल की उम्र में शादी कर ली है. इंटरनेट पर उनकी शादी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. जिसके बाद नेटिजन्स ये जानने की कोशिश कर रहे है कि आखिर एक्टर ने किसके साथ शादी की है.
दरअसल, अरमान कोहली अपने अफेयर्स को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका करीब चार बार अफेयर हो चुका है. अब इसी कड़ी में ये खबर आ रही है कि उन्होंने गुप-चुप तरीके से शादी कर ली है. बता दें कि अरमान की ये पहली शादी बताई जा रही है क्योंकि उन्होंने पहले कभी शादी नहीं की थी.
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
सोशल मीडिया पर अरमान की जो तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें वो अपनी कथित नई नवेली दुल्हन के साथ कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. दोनों ने शादी का जोड़ा भी पहन रखा है और गले में वरमाला भी डाल रखी है. इतना ही नहीं उनकी दुल्हन ने अपनी मांग में सिंदूर भी लगा रखा है. इस तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि दोनों की शादी की रस्में चल रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि अरमान ने शादी कर ली है. हालांकि उन दोनों की तरफ से इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें: क्या पहले ही ईशा से शादी कर चुके थे बाहशाह? अब तक छिपाकर रखी थी सच्चाई, वेडिंग फोटोज से मिला हिंट
कौन है अरमान की नई दुल्हन?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरमान कोहली ने जिस लड़की से कथित तौर पर शादी की है. उसके बारे में आधिकारिक रूप से कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है कि वो कौन हैं, उनका नाम क्या है और वो क्या करती हैं. बस इतना कहा जा रहा है कि वो भारत की रहने वाली नहीं है बल्कि विदेशी है. इस वायरल तस्वीर के सामने आने के बाद इटरनेट पर लोग अरमान को शादी की बधाइयां दे रहे हैं.
इन एक्ट्रेस संग रह चुका है अफेयर
अरमान कोहली का कई बार अलग-अलग फेसम बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अफेयर रह चुका है. लेकिन उन्होंने शादी नहीं की. अरमान का सबसे पहले 90 के दशक में एक्ट्रेस आयशा जुल्का (Ayesha Jhulka) के साथ अफेयर चला था. हालांकि दोनों की सगाई तक बता पहुंच गई थी लेकिन किन्हीं वजहों से शादी नहीं हो पाई थी. इसके बाद उनका तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) के संग भी अफेयर चला था. दोनों के बीच इस अफेयर की शुरुआत बिगबॉस -7 के दौरान हुई थी. दोनों ने करीब एक साल तक एक दूसरे को डेट किया और बाद में ब्रेकअप हो गया.
इनके अलावा अरमान का फैशन डिजाइनर नीरू रंधावा (Neeru Randhawa) के संग भी अफेयर की चर्चा चली थी. 2018 में नीरू ने अरमान पर मारपीठ का आरोप लगाया था कि जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया. इतना ही नहीं अरमान का नाम 'तारक मेहता का उल्टा' की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के साथ भी नाम जुड़ चुका है. इसी के साथ अब उनकी कथित शादी की तस्वीर वायरल हो रही है.
ये भी पढ़ें :Dhurandhar 2 में आर माधवन से हो गई थी ये बड़ी गलती, अब एक्टर ने सरेआम मांगी माफी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















