Ustaad Bhagat Singh Collection: छठे दिन भी पवन कल्याण की फिल्म नहीं दिखा पाई कोई कमाल, जानें टोटल कलेक्शन
Ustaad Bhagat Singh BO Collection Day 6: साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) फिल्म को रिलीज हुए आज 6 दिन हो चुके हैं. जब ये फिल्म सिनेमाघरों रिलीज हुई थी, तब इसको लेकर लोगों के बीच बहुत क्रेज था. हालांकि अब इसकी हाइप कम होती जा रही है क्योंकि फिल्म ने जहां अपने ओपिनिंग डे पर 34 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था और अब उसमे काफी कमी आई है. यानी इस फिल्म का रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 फिल्म ने कमाई के मामले में सारा खेल बिगाड़ दिया है. बहरहाल आइए जानते हैं कि उस्ताद भगत सिंह ने अपने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है?-
छठे दिन की कमाई उम्मीद से भी कम
पवन कल्याण की 'मच अवेटेड' फिल्म उस्ताद भगत सिंह इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए भी संघर्ष कर रही है. फिल्म ने शुरुआती दिनों में शानदार ओपनिंग ली, लेकिन छठे दिन आते-आते कमाई में गिरावट देखने को मिली है. इस मूवी ने छठे दिन भारत में लगभग 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो कि पांचवें दिन की 2.50 करोड़ रुपये की कमाई से करीब 30 प्रतिशत कम है.
अबतक का कुल कलेक्शन
वहीं, अगर फिल्म के अबतक के कुल कलेक्शन की बात करें तो छह दिनों में फिल्म ने भारत में लगभग 64.60 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 76.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. वहीं विदेशों में भी फिल्म ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है और वहां से करीब 10.42 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए हैं. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 86.47 करोड़ रुपये हो गया है.
पहले दिन से छठे दिन तक की कमाई
उस्ताद भगत सिंह फिल्म की शुरुआत काफी दमदार रही थी, लेकिन धीरे-धीरे कमाई में गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं ओपनिंग डे से लेकर छठे दिन तक का कलेक्शन-
पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 34.75 करोड़ रुपये की कमाई की. किसी भी फिल्म के लिए यह एक बड़ी ओपनिंग मानी जाती है और इससे फिल्म को जबरदस्त शुरुआत मिली थी. दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने करीब 9.00 करोड़ रुपये कमाए. वही, तीसरे दिन भी फिल्म ने लगभग 9.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
चौथे दिन यानी वीकेंड को फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये कमाए, जो कि ठीक-ठाक प्रदर्शन था. इसके बाद सोमवार को वर्किंग डे होने के कारण कलेक्शन में बड़ी गिरावट आई और फिल्म ने केवल 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ ही छठे दिन उस्ताद भगत सिंह फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का सैलाब, 1000 करोड़ से महज इतने कदम दूर
एक नजर फिल्म के बारे में
उस्ताद भगत सिंह एक एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म है, जिसमें समाज के मुद्दों, भ्रष्टाचार और न्याय की लड़ाई को दिखाया गया है. फिल्म में पवन कल्याण एक मजबूत और निडर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हैं, जो अन्याय के खिलाफ खड़े होता है और आम लोगों के लिए आवाज उठाता है.
इस फिल्म में देशभक्ति का भाव भी देखने को मिलता है और इसमें एक ऐसे व्यक्ति की यात्रा दिखाई गई है जो सिस्टम से लड़ते हुए बदलाव लाने की कोशिश करता है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन, इमोशनल ड्रामा, कॉमेडी और हल्का-फुल्का रोमांस और दमदार डायलॉग्स भी हैं.
फिल्म में कौन-कौन हैं?
इस फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आते हैं और उनका किरदार फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है. उनके अलावा फिल्म में श्रीलीला, राशि खन्ना और आशुतोष राणा समेत कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं, जिन्होंने कहानी को मजबूत बनाने में योगदान दिया है. हालांकि फिल्म का कलेक्शन लगातार कम हो रहा है लेकिन फिर भी देखना होगा कि पवन की ये मूवी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा कब तक पार कर पाएगी.
ये भी पढ़ें: 'हम फिजिकल होते रहते हैं', राजपाल यादव ने अक्षय कुमार संग कॉन्ट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी, बताया वायरल वीडियो का सच
राजस्थान रॉयल्स को 15,000 करोड़ में खरीदने वाले काल सोमानी कौन हैं, जानें उनका भारत कनेक्शन और नेटवर्थ?
IPL 2026 : आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम बिक गई है. उसे नए मालिक के द्वारा खरीद लिया गया है. अमेरिकी टेक उद्यमी काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.63 अरब डॉलर (करीब 13,500 करोड़ रुपये) में खरीद ली है. राजस्थान का पहले स्वामित्व इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास था, जिसका नेतृत्व ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी मनोज बदाले के द्वारा किया जाता था. 2008 में आईपीएल की शुरुआत में आरआर को 6.7 करोड़ डॉलर में खरीदा गया था.
अब इस सब के बीच काला सोमानी के बारे में जानने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं. लोग जानना चाह रहे हैं कि वो कौन है, भारत से उनके तार कैसे जुड़े हुए हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है. तो आइए आज इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Rajasthan Royals has become the most expensive team in the world. ????
— Cricket Central (@CricketCentrl) March 24, 2026
American entrepreneur Kal Somani has individually purchased the Rajasthan Royals for a record $1.63 billion, which is more than ₹15,000 crore. ????
Following this deal, the team's value has skyrocketed, making… pic.twitter.com/HpLZtlBCSg
काल सोमानी कौन हैं?
काल सोमानी के बार में बात करें तो वो स्कॉट्सडेल (अमेरिका) के उद्यमी हैं. काल सोमानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एड-टेक और डेटा प्राइवेसी के क्षेत्र में 15 साल से अधिक काम कर चुके हैं. सोमानी इंट्राएज और ट्रूयो के संस्थापक हैं और एआई गवर्नेंस के क्षेत्र में भी एक बड़ा नाम हैं.
उन्होंने हाल ही में खेल जगत में भी बड़ी तेजी के साथ अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है. वो पहले मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-मालिक बने और फिर टीजीएल गोल्फ लीग तथा टीएमआरडब्ल्यू स्पोर्ट्स जैसे उभरते उपक्रमों में निवेश कर्ता के रूप में सामने आए. अब वो राजस्थान रॉयल्स के भी मालिक बन गए हैं. सोमानी 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स के साथ बने हुए हैं.
काला सोमानी की नेटवर्थ
काला सोमानी दुनिया भर के अमीर उद्यमियों में आते हैं. सोमानी को Walmart Family के अमेरिकी कारोबारी रॉब वाल्टन और हैम्प परिवार का समर्थन है. उनकी कुल संपत्ति के बारे में लोग अक्सर जानना चाहते हैं. उनकी कुल संपत्ति 110 अरब डॉलर से अधिक आंकी जाती है. ये इससे भी ज्यादा हो सकते हैं. उनकी नेटवर्थ के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.
Here is the Track Record of new RR owners:
— AdityaRRaj (@RR_for_LIFE) March 24, 2026
- Kal Somani (Tech Entrepreneur) :
A data-driven strategist. He focuses on analytics and modernizing sports through technology, ensuring the team stays ahead of the curve digitally and on the field.
- The Walton Family (Denver… pic.twitter.com/zhXTIbsgve
सोमानी का भारत कनेक्शन
काल सोमानी भारतीय मूल के विदेशी नागरिक हैं. उनका जन्म भारत में हुआ था. वो जब 16 साल के थे तब उनकी फैमिली अमेरिका में शिफ्ट हो गई. कुछ सालों बाद उनके पिता का देहांत हो गया था. वो गांव में ही पले-बढ़े हैं. उन्होंने बचपन में टेलीविजन नहीं देखा क्योंकि उनके गांव में होता नहीं था. वहीं कोलेज के समय तक उन्होंने कंप्यूटर भी नहीं देखा था.
ये भी पढ़ें : कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला, जिन्होंने करोड़ों खर्च कर खरीदी टीम, जानिए उनका क्रिकेट कनेक्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















