अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा
नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में व्याप्त तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। मंगलवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इसकी जानकारी दी। भारत ने हमेशा डायलॉग और डिप्लोमेसी के जरिए विवाद सुलझाने पर बल दिया है।
यह पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली टेलीफोनिक बातचीत है। दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (होर्मुज जलडमरूमध्य) में सुरक्षित और खुला नौवहन बनाए रखने पर जोर दिया। यह क्षेत्र वैश्विक तेल आपूर्ति का अहम रूट है और हालिया संघर्ष के चलते यहां तनाव बढ़ गया है।
एक्स पोस्ट पर सर्जियो गोर ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की। उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रहे हालात पर चर्चा की, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने की अहमियत भी शामिल थी।
पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान के बीच युद्ध करीब 25 दिन से जारी है। ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट में हमले और ब्लॉकेज की वजह से वैश्विक तेल-गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत इस क्षेत्र से 60 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल और गैस आयात करता है, इसलिए संकट सीधे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित कर रहा है।
पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा और मंगलवार को राज्यसभा में संसद को संबोधित करते हुए इस संकट को चिंताजनक बताया और कहा कि भारत सभी पक्षों (ईरान, इजरायल, अमेरिका और गल्फ देशों) से लगातार संपर्क में है। उन्होंने तनाव कम करने और संवाद के रास्ते पर जोर दिया।
सोमवार को ट्रुथ, फिर पत्रकारों से बातचीत में, राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि उनके देश और ईरान के बीच सार्थक बातचीत जारी है। उनके प्रतिनिधियों की ईरान से संवाद सकारात्मक और उत्पादक रहा है। इसके चलते ही उन्होंने अपने अधिकारियों को ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर अगले पांच दिनों तक हमला न करने को कहा है। जबकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है।
हालांकि इससे पहले ट्रंप ने ईरान को होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Bihar News: समृद्धि यात्रा में विकास की बौछार, CM Nitish ने कैमूर और रोहतास को दी करोड़ों की सौगात
Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान कैमूर और रोहतास जिले में विकास की कई बड़ी योजनाओं की सौगात दी. इस दौरे में उन्होंने करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिससे इन इलाकों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है.
208 करोड़ रुपए की योजनाओं का किया उद्घाटन
सबसे पहले कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के नौघड़ा में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ. यहां उन्होंने करीब 208 करोड़ रुपए की 161 योजनाओं का उद्घाटन किया, जिनकी लागत लगभग 162 करोड़ रुपए है. इसके अलावा 46 करोड़ रुपए की 43 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया. ये सभी योजनाएं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी हैं.
अल्पसंख्यक कल्याण आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक कल्याण आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा. साथ ही उन्होंने प्रशासन और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी दौरा किया. मंच पर पहुंचने पर स्थानीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.
महिलाओं और युवाओं के विकास पर दिया जोर
अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने 2005 से पहले और वर्तमान बिहार की तुलना करते हुए कहा कि पहले राज्य में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी थी, लेकिन अब शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने महिलाओं और युवाओं के विकास पर जोर देते हुए घोषणा की कि आने वाले 5 वर्षों में करीब 1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार से जोड़ा जाएगा.
खोले जा रहे कॉलेज और आधुनिक जेल
इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कैमूर में सिंचाई की समस्या को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है. वहीं उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने कहा कि सरकार पहाड़ी और दूरदराज क्षेत्रों तक विकास पहुंचा रही है. उन्होंने बताया कि अब इन क्षेत्रों में कॉलेज खोले जा रहे हैं और एक आधुनिक जेल बनाने की योजना भी है.
रोहतास में 480 करोड़ की योजनाओं की शिलान्यास
इसके बाद मुख्यमंत्री रोहतास जिले के डेहरी पहुंचे. यहां उन्होंने करीब 480 करोड़ रुपए की 308 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने एक नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.
विपक्ष पर साधा निशाना
डेहरी के बीएमपी मैदान में आयोजित जनसभा में भारी भीड़ जुटी. यहां मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 2005 से पहले की सरकारों ने बिहार के विकास के लिए कुछ खास नहीं किया. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार आने के बाद राज्य में लगातार विकास हो रहा है.
महिला सशक्तिकरण पर की बात
महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे ज्यादा है. साथ ही सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को पर्याप्त अवसर दिए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अब बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द मजबूत हुआ है और सभी वर्ग मिलजुल कर रह रहे हैं.
मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर
कृषि क्षेत्र में सीएम नीतीश ने बताया कि 2008 में शुरू किए गए कृषि रोडमैप से किसानों की आय बढ़ी है और बिहार अब मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है. बिजली के क्षेत्र में उन्होंने कहा कि हर घर तक बिजली पहुंचाई जा चुकी है और लोगों को सस्ती बिजली मिल रही है.
कई जिलों में खोले जा रहे मेडिकल कॉलेज
स्वास्थ्य सेवाओं की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं और पटना के पीएमसीएच को विश्वस्तरीय अस्पताल बनाया जा रहा है. अंत में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: Bihar News: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आए जेल से बाहर, अब 120 किमी लंबे रोड शो की तैयारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















