Toyota SUV: टोयोटा की नई ऑफ-रोडर थाईलैंड में लॉन्च, इसमें मिलते हैं धांसू फीचर्स
Toyota SUV: टोयोटा ने अपनी नई ऑफ-रोड एसयूवी टोयोटा लैंड क्रूजर एफजे (Toyota Land Cruiser FJ) को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। यह SUV अपने मजबूत डिजाइन, शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमता और एडवांस फीचर्स के चलते वैश्विक बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है। खास बात यह है कि कंपनी इस मॉडल का निर्माण थाईलैंड में ही कर रही है, जिससे इसकी कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में मदद मिलती है।
डिजाइन
टोयोटा ने Land Cruiser FJ को पूरी तरह रफ-एंड-टफ लुक दिया गया है, जो इसे एक परफेक्ट ऑफ-रोड SUV बनाता है। इसमें 18-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, मजबूत बॉडी क्लैडिंग और टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील दिया गया है। इसका बॉक्सी और मस्कुलर डिजाइन इसे सड़क पर एक अलग पहचान देता है।
इंटीरियर और सेफ्टी
- यह SUV काफी प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक AC, ऑटो-डिमिंग IRVM और PM 2.5 एयर फिल्टर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो केबिन को आरामदायक और सुरक्षित बनाते हैं।
- सेफ्टी के लिहाज से Land Cruiser FJ में 7 एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल असिस्ट, पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। ये सभी फीचर्स ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाते हैं।
कीमत और परफॉर्मेंस
- इसमें 2.7-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 166 PS की पावर और 245 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। ऑफ-रोडिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें 4WD सिस्टम और डिफरेंशियल लॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
- थाईलैंड में Toyota Land Cruiser FJ की कीमत 12.69 लाख थाई बाहट (करीब 36 लाख रुपये) रखी गई है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे 2026 के अंत तक भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।
(मंजू कुमारी)
सांसद राघव चड्डा संसद में किया दावा, आपके जूस में है बीमारी फैलाने वाले रसायन, डॉक्टर से जानें पूरा सच
Raghav Chadha on Fruit Juice: सांसद राघव चड्डा ने संसद में दावा किया है कि बाजार में जो पैकेटबंद जूस मिलते हैं उसमें बीमारियों को फैलाने वाली चीजें मिली रहती है. कंपनियां डिब्बे पर सही जानकारी नहीं देती जिसके कारण युवाओं को कई तरह की बीमारियों का शिकार होना पड़ता है. ऐसे में सवाल उठता है कि फ्रूट जूस में ऐसा क्या होता है जो बीमारियों का घर बन जाता है. इसलिए हमने यही सवाल डॉ. प्रभात रंजन सिन्हा से किया. उन्होंने इसकी पूरी सच्चाई बताई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18
















.jpg)



