Responsive Scrollable Menu

लोकसभा में खड़े होकर इस सांसद ने किया ऐलान, ईरान के स्कूल के लिए देंगे 1 महीने का वेतन

युद्ध की मार झेल रहे ईरान के लिए कश्मीर की वादियों से लगातार दूसरे दिन मदद के वास्ते हाथ बढ़े, तथा लोगों ने नकद राशि, सोना-चांदी, एवं अन्य कीमती सामान दान में देकर एकजुटता और मानवीय संवेदना का संदेश दिया। वहीं अब ईरान को मदद की गूंज लोकसभा में भी सुनाई पड़ी है। बारामूला के निर्दलीय सांसद इंजीनियर रशीद ने लोकसभा में ईरान के उस स्कूल की मदद के लिए अपनी एक महीने की सैलरी दान देने का ऐलान किया, जिस स्कूल में 162 बच्चियों की जान गई थी। रशीद ने स्पष्ट किया कि उनकी सहानुभूति केवल एक पक्ष के साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि इजरायल के जो आम नागरिक अपनी सरकार की गलत नीतियों के कारण जान गंवा रहे हैं, वे उनके प्रति भी संवेदना रखते हैं।

इसे भी पढ़ें: Jammu University में Jinnah पर संग्राम, ABVP का सवाल- बंटवारे के गुनहगार सिलेबस में क्यों?

इंजीनियर रशीद ने ईरान के उस स्कूल के पुनर्निर्माण (तामीर) के लिए अपनी एक महीने की सैलरी देने का ऐलान किया है, जहाँ एक दुखद घटना में 162 बच्चियों की जान चली गई थी। उन्होंने बताया कि कश्मीर के आम लोगों ने ईरान के नागरिकों की मदद के लिए अपना सोना और गाड़ियाँ तक दान कर दीं और करोड़ों रुपये जुटाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जिक्र किया जिसमें आने वाली मुश्किलों की बात कही गई थी। रशीद ने तर्क दिया कि इन मुश्किलों से लड़ने के लिए भारत को मजबूती से ईरान के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि केवल कुछ लीटर एलएनजी (LNG) लाना काफी नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि चाबहार पोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर भारत का ध्यान कहाँ है, जो रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण थे।

इसे भी पढ़ें: सोना-चंदी से लेकर लाखों रुपए, ईरान के लिए कश्मीरियों ने खोला खजाना, अपने 'अली' के लिए किया इतना दान

कश्मीर के कुछ इलाकों में लोगों ने युद्धग्रस्त ईरान के राहत कोष के लिए नकद, सोना और तांबे के बर्तनों समेत कई चीजें दान की हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दान के लिए आभार व्यक्त करते हुए, ईरानी दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दयालुता का यह कार्य कभी नहीं भुलाया जाएगा। ईद के अगले दिन, घाटी के शिया बहुल इलाकों में रविवार को युवा ईरान में पश्चिम एशिया युद्ध से प्रभावित लोगों के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए घर-घर गये। रैनावारी निवासी एजाज अहमद ने चंदा जुटाये जाने के दौरान कहा कि इजराइल की यहूदी सरकार और उसके समर्थकों द्वारा ईरान पर थोपे गए इस अवैध युद्ध से भारी तबाही मची है। सभ्य दुनिया कम से कम इतना तो कर ही सकती है कि ईरान के पीड़ित लोगों को सहायता भेजे।’’ अधिकारियों ने बताया कि दान अभियान में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से महिलाओं ने आगे आकर उदारतापूर्वक सोने के आभूषण, तांबे के बर्तन और अन्य मूल्यवान घरेलू सामान दान किए हैं तथा कुछ परिवारों ने पशुधन भी दान किया है। 

Continue reading on the app

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी लापरवाही: 23 विदेशियों को होटल में ठहराया, पुलिस को नहीं दी जानकारी

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने सोमवार को पहलगाम के एक होटल के खिलाफ आव्रजन और विदेशी-संबंधी कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की। होटल पर विदेशी नागरिकों, जिनमें 19 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल थे, के ठहरने की सूचना न देने का आरोप है। होटलों के लिए विदेशी मेहमानों के पंजीकरण हेतु ऑनलाइन 'फॉर्म सी' जमा करना अनिवार्य है। पुलिस के अनुसार, अनंतनाग जिले के पहलगाम के देहवातु इलाके में नियमित निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि 22 मार्च की शाम को 'होटल मिस्टी माउंटेंस लड्डी' में 19 ब्रिटिश नागरिकों सहित 23 विदेशी नागरिक ठहरे हुए थे। पुलिस ने एक बयान में कहा कि होटल प्रबंधन ने पहलगाम पुलिस स्टेशन से इन मेहमानों के ठहरने की जानकारी जानबूझकर छिपाई और अनिवार्य 'फॉर्म सी' जमा नहीं किया। ऐसा करके उन्होंने 'विदेशी और आव्रजन अधिनियम, 2025' के प्रावधानों का उल्लंघन किया और निर्धारित सुरक्षा मानदंडों से समझौता किया। इसके बाद पहलगाम पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू कर दी गई है। अनंतनाग पुलिस ने सभी होटल संचालकों से विदेशी नागरिकों के ठहरने से संबंधित कानूनी आवश्यकताओं का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद 'अस्तित्व' के लिए खतरा! भारत ने UN में ISIS और Al-Qaeda के खिलाफ सामूहिक युद्ध का किया आह्वान

पहलगाम आतंकी हमला

जम्मू और कश्मीर अपने अशांति और आतंकी गतिविधियों के इतिहास के कारण लंबे समय से एक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता रहा है। 2025 में, अनंतनाग जिले के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। 22 अप्रैल को, कम से कम तीन सशस्त्र आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों पर घातक हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप 26 नागरिकों की मौत हो गई। मरने वालों में मुख्य रूप से हिंदू पर्यटक थे, हालांकि एक ईसाई पर्यटक और एक स्थानीय मुस्लिम पोनी राइड ऑपरेटर भी शामिल थे। इस घटना को 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे घातक हमला माना जाता है। इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली, जिसे पाकिस्तान स्थित संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैबा का सहयोगी संगठन माना जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Royal Challenger Bengaluru टीम की मजबूती, कमजोरी और टीम का पूरा शेड्यूल, देखें आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। जिसके लिए क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं। वहीं सभी टीमें टूर्नामेंट के लिए जोरों शोरों से तैयारी कर रही हैं। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगी। जो बेंगलुरु के एस चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस बार भी चैंपियनशिप की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम में विराट कोहली से लेकर भुवनेश्वर कुमार, रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या जैसे भारतीय खिलाड़ियों के साथ फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड जैसे विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में ये टीम बहुत ही संतुलित और अच्छी नजर आ रही है। 

आरसीबी की मजबूती और कमजोरी
मजबूती- आईपीएल की गत चैंपियन आरसीबी की टीम की बल्लेबाजी बहुत ही बेहतरीन नजर आ रही है। टीम के पास विराट कोहली और फिल साल्ट जैसे ओपनर बल्लेबाज हैं। जबकि उनके बाद वेंकटेश अय्यर, जैकब बैथेल, रजत पाटीदार, टिम डेविड के साथ ही क्रुणा पंड्या और रोमारियो शेफर्ड जैसे ऑलराउंडर्स हैं। ऐसे में टीम की बल्लेबाजी में काफी गहराई नजर आ रही है। 

कमजोरी- आरसीबी की कमजोरी गेंदबाजी है। टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड फिट नहीं हैं और कब तक लौटेंगे इस बारे में कहना मुश्किल है तो वहीं भुवनेश्वर कुमार ज्यादा क्रिकेट नहीं खेलते हुए नजर आते हैं। टीम में इन दो के अलावा कोई खास अनुभवी गेंदबाज भी नहीं है। वहीं डेथ ओवर्स में यश दयाल जैसे खिलाड़ी भी टीम से बाहर हैं। 

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार, जैकब बैथेल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।

आरसीबी का फुल शेड्यूल
28 मार्च 2026- RCB vs SRH- बेंगलुरू
5 अप्रैल 2026- RCB vs CSK- बेंगलुरू
10 अप्रैल 2026- RCB vs RR- गुवाहाटी
12 अप्रैल 2026- RCB vs MI- मुंबई
Tue, 24 Mar 2026 19:06:52 +0530

  Videos
See all

Israel US Iran War: जंग के बीच PM मोदी की अपील, टीम इंडिया की तरह काम करना होगा! | PM Modi | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:33:32+00:00

Iran America War Update: Middle East संकट पर PM Modi ने Trump से फोन पर की बात | Israel | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:31:01+00:00

Prahar: Netanyahu ने तोड़ा Ceasefire | Iran Israel US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:37:18+00:00

Middle East War: ईरान-इजरायल जंग में पाकिस्तान की गद्दारी! #shorts #middleeastcrisis #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:35:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers