Responsive Scrollable Menu

FACT CHECK: क्या जून में रिलीज होगी 'धुरंधर 3'? ‘Final Chapter’ वाली वायरल तस्वीर पर मुकेश छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी

Dhurandhar 3 news: इन दिनों फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) की गूंज हर तरफ है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म का तीसरा पार्ट ‘धुरंधर: द फाइनल चैप्टर’ 14 जून 2026 को रिलीज होगा। इस खबर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी इन वायरल खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

वायरल पोस्ट का सच क्या है?

इंटरनेट पर वायरल हो रही ये तस्वीर एंड-क्रेडिट स्लेट जैसी दिख रही है में जिसमें धुरंधर 3 की घोषणा और रिलीज डेट का जिक्र किया गया है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स या निर्देशक आदित्य धर की ओर से अब तक ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तस्वीर AI के जरिए बनाई गई फेक इमेज है, जिसे फिल्म की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने के लिए वायरल किया जा रहा है।

क्या वाकई बनेगी ‘धुरंधर 3’? मुकेश छाबड़ा ने बताया सच

फिलहाल धुरंधर 3 को लेकर कोई पुष्टि नहीं है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह स्टारर यह कहानी दो हिस्सों में ही प्लान की गई थी। पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा भाग 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आया। वहीं इन खबरों पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रिएक्ट करते हुए सच्चाई बताई है।

मुकेश ने जूम के साथ बातचीत में कहा- ऐसा कुछ नहीं होने वाला.. बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं। उन्होंने आगे ये भी कहा कि अगर किसी भी अफवाह को संबोधित करने की जरूरत होगी तो वह सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देंगे।

Mukesh Chhabra

क्यों बढ़ी तीसरे पार्ट की चर्चा?

दरअसल, निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से फिल्म के एंड क्रेडिट्स तक सीट न छोड़ने की अपील की थी। इसी वजह से कई लोगों को लगा कि शायद कोई पोस्ट-क्रेडिट सीन तीसरे पार्ट की ओर इशारा करता है, जिससे अटकलों का दौर शुरू हो गया।

असल में फिल्म के एंड क्रेडिट्स में कहानी से जुड़े कुछ अहम बैकस्टोरी सीन दिखाए गए हैं। इसमें जसकीरत और रिजवान की ट्रेनिंग की झलक मिलती है, जहां दोनों भारत के लिए जासूस बनने से पहले साथ नजर आते हैं। इसके अलावा एलटीएफ चीफ उमर शाहिद का रिएक्शन भी दिखाया गया है, जब हमजा को जनरल शमशाद हसन रिहा करता है।

Continue reading on the app

खामेनेई की हत्या से मिनाब स्कूल पर अटैक तक…ईरान जंग पर क्या बोले इजराइल के राजदूत?

टीवी9 नेटवर्क के मंच पर भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार पहुंचे. सत्र का नाम इजराइल का दूत था. अजार ईरान के साथ जंग पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि ट्रंप समझौते की कोशिशों में जुटे हैं. मुझे नहीं पता भविष्य में क्या होगा, लेकिन जो भी होगा वो इजराइल की बेहतरी के लिए होगा.

Continue reading on the app

  Sports

बीच में छिन सकती है रहाणे की गद्दी, रिंकू सिंह कप्तानी का सिंहासन संभालने को कितने तैयार, KKR को चाहिए 'करिश्मा'

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत के साथ ही कप्तानी चर्चा का केंद्र बन गई है. यह बात साफ है कि अंजिक्य रहाने एक अनुभवी और शांत स्वभाव के लीडर हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या वह टी20 जैसे तेज-तर्रार फॉर्मेट में टीम को आगे ले जा सकते हैं.  Tue, 24 Mar 2026 16:43:03 +0530

  Videos
See all

Pakistani Spy News Live | भारत में Pak जासूसों पर बड़ा खुलासा | PM Modi | Asim Munir | Ind Vs Pak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T12:07:45+00:00

Rashtravad | Debate | Shaukat Ali पर भड़के सपा प्रवक्ता फराज़ किदवई! | Encounter | Muslims | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T12:17:14+00:00

CM Yogi Speech: निवेश मित्र 3.0 का लखनऊ में शुभारंभ | Lucknow | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T12:15:05+00:00

NKP | Sushant Sinha: तेल गैस से निपटने की कोशिश में भारत #israeliranwar #pmmodi #lpgcylinder #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T12:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers