Responsive Scrollable Menu

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

वॉशिंगटन, 24 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध से उपजी चिंताओं के बीच पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह अमेरिका के संदेशों को ईरान पहुंचा रहा है और ईरान के जवाबों से अवगत करा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर बात की।

व्हाइट हाउस के मुताबिक चर्चा का मुख्य विषय ईरान युद्ध था। हालांकि इस बातचीत को संवेदनशील बताते हुए अधिकारियों ने और ज्यादा बताने से इनकार कर दिया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लिविट ने पहले कहा था कि ये संवेदनशील कूटनीतिक चर्चा है और अमेरिका मीडिया के जरिए कोई वार्ता नहीं करेगा।

सूत्रों के अनुसार, मुनीर ने ट्रंप से बातचीत की और पाकिस्तान ने खुद को अमेरिकी और ईरानी वरिष्ठ अधिकारियों के बीच वार्ता की संभावित जगह के रूप में पेश किया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात की। एक्स पोस्ट के जरिए उन्होंने ईद-उल-फितर और नवरोज की शुभकामनाएं दीं और ईरान के लोगों के साथ अपनी सहानुभूति जताई।

शरीफ ने कहा कि दोनों पक्षों ने खाड़ी क्षेत्र की गंभीर स्थिति पर चर्चा की और तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति की जरूरत पर सहमति जताई। उन्होंने इस्लामी दुनिया में एकता और क्षेत्र में शांति स्थापित करने में पाकिस्तान की भूमिका पर भी जोर दिया।

इस बीच सोमवार को ट्रंप ने कहा कि तेहरान के साथ बेहतर और सार्थक बातचीत के बाद उन्होंने हमले को पांच दिनों तक टालने की घोषणा की थी, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान की मध्यस्थता का ट्रंप के फैसले से सीधा संबंध है या नहीं। ईरान ने सीधे अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया है, लेकिन विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुछ मित्र देशों के माध्यम से संदेश मिले हैं।

विश्लेषकों के अनुसार, यह कूटनीतिक प्रयास अभी शुरुआती चरण में है और इसे पूरी तरह से संरचित वार्ता नहीं माना जा सकता।

आईएएनएस

वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेंगे हिमाचल के किसान-बागवान, अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में निकालेंगे जन आक्रोश रैली

केंद्र सरकार की व्यापारिक नीतियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के किसानों और बागवानों का गुस्सा आज दिल्ली की सड़कों पर उतर आया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लगभग 3000 से अधिक प्रदर्शनकारी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘जन आक्रोश रैली’ के लिए जुटे हैं। इनका सबसे बड़ा विरोध अमेरिका के साथ हुई ट्रेड …

Continue reading on the app

  Sports

कौन पूरी करेगा यश दयाल की कमी? IPL 2026 के लिए RCB का प्लान तैयार, 3 प्लेयर्स पर दारोमदार

rasikh salam Mangesh yadav abhinandan singh IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल आईपीएल 2026 में नहीं खेलेंगे. आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने इसकी पुष्टि कर दी है. अब बड़ा सवाल यह है कि आईपीएल 2026 में उनकी कमी पूरी कौन करेगा? आरसीबी में तीन ऐसे गेंदबाज हैं, जो उनकी जगह पर खेलने के दावेदार हैं. चलिए जानते हैं इन तीन खिलाड़ियों के बारे में. Tue, 24 Mar 2026 17:50:10 +0530

  Videos
See all

Nuclear Strike On Iran Live: परमाणु तबाही से ईरान खत्म | Iran- Us Israel War | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:15:01+00:00

Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi : भैयाजी ने सियासतदानों क्या सलाह दी?| Iran War |Oil Gas Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:04:08+00:00

Colombia में बड़ा aircras | #southamerica #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:05:27+00:00

Goonj: क्या मौजूदा दौर में सियासत सबसे ऊपर है और जनता? | #modi #rahulgandhi #parliamentsession #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:04:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers