Responsive Scrollable Menu

वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। आधुनिक जीवनशैली में बढ़ता वर्क लोड, लंबे समय तक स्क्रीन पर काम और अनियमित दिनचर्या के कारण मानसिक तनाव और शारीरिक थकान आम हो गई है। ऐसे में प्राचीन योग तकनीक महामुद्रा एक असरदार अभ्यास के रूप में सामने आती है, जो शरीर को मजबूती देने के साथ-साथ स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।

योग ग्रंथों में महामुद्रा को अमृत का सोपान कहा गया है, जिसका अर्थ है कि यह अभ्यास शरीर के विषैले तत्वों को निकालकर नई ऊर्जा से भर देता है। महामुद्रा एक संस्कृत शब्द से बना है। महा का अर्थ है महान और मुद्रा का अर्थ है वह स्थिति जो आनंद दे।

आयुष मंत्रालय और योगिक परंपराओं के अनुसार, महामुद्रा एक उन्नत हठयोग अभ्यास है, जो मानसिक शांति, शारीरिक ऊर्जा के संतुलन और आध्यात्मिक विकास के लिए अत्यंत प्रभावशाली है। यह तनाव कम करने, रक्त परिसंचरण में सुधार में सहायक मानी जाती है।

यह मुद्रा स्वाधिष्ठान चक्र को सक्रिय करती है, जिससे शरीर और मन की थकान दूर होती है। इसके अभ्यास से अपान वायु (पांच मुख्य प्राणों में से एक है, जो नाभि के नीचे पेल्विक क्षेत्र में स्थित होती है) नियंत्रित रहती है, जो शरीर में सुप्त कुंडलिनी को जागृत करने में मदद करती है।

इसे करना बेहद आसान है, हालांकि शुरुआती साधक के लिए थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन नियमित करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले सुखासन या पद्मासन की मुद्रा में आराम से बैठ जाएं। अब दोनों पैर आगे की ओर फैलाएं। दाएं को मोड़कर एड़ी को पेरिनियम (गुदा और जननेंद्रिय के बीच) के पास रखें। बाएं पैर को सीधा रखें। गहरी सांस लें और सांस रोककर (कुंभक) आगे झुकें।

दोनों हाथों से बाएं पैर के अंगूठे को पकड़ें। सिर को घुटने की ओर लाएं। मूलबंध (पेल्विक फ्लोर को सिकोड़ना) और जालंधर बंध (ठोड़ी को छाती से लगाना) लगाएं। कुछ सेकंड रुकें, फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य हो जाएं। दूसरे पैर से भी दोहराएं। शुरुआत में 3-5 बार करें, धीरे-धीरे बढ़ाएं।

पीठ या रीढ़ की समस्या हो तो इस आसन को करने से पहले डॉक्टर या योग गुरु की सलाह लें। गर्भवती महिलाएं और उच्च रक्तचाप वाले लोग बिना विशेषज्ञ के परामर्श के न करें।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

बोगोटा, 24 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणी कोलंबिया के पुटुमायो क्षेत्र में कोलंबियाई सैन्य विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है, जबकि 57 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, कोलंबियाई एयरोस्पेस फोर्स (एफएसी) के कमांडर कार्लोस सिल्वा ने एफएसी द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि सी-130 हरक्यूलिस परिवहन विमान में 114 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच दल भेजा गया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कोलंबियाई वायु सेना के कमांडर फर्नांडो सिल्वा ने कहा कि विमान में 114 सैनिक और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे, अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने सोमवार को बताया कि प्यूर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भरते समय एक परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना घटनास्थल पर मौजूद हैं और दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सांचेज ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सभी आवश्यक उपाय सक्रिय कर दिए गए हैं। कुछ घायल सैनिकों को इलाज के लिए राजधानी बोगोटा ले जाया गया है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि विमान में सवार 40 से अधिक लोगों की स्थिति की अभी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना होनी ही नहीं चाहिए थी। उन्होंने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की कमी पर खेद व्यक्त किया, जिसका कारण उन्होंने नौकरशाही संबंधी कठिनाइयों को बताया। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर विमान में सवार लोगों की जान बचाने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने पहले एक्स पर बताया था कि यह दुर्घटना तब हुई जब लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित हरक्यूलिस सी-130 विमान पेरू की सीमा पर स्थित पुएर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भर रहा था।

उड़ान डेटा से पता चलता है कि विमान एक सी-130एच हरक्यूलिस था, जो सी-130 सीरीज का एक पुराना मॉडल है। निर्माता लॉकहीड मार्टिन के अनुसार, मार्च 1965 में पहली बार सेवा में आया था। इस विमान को सितंबर 2020 में अमेरिकी वायु सेना द्वारा कोलंबियाई वायु सेना को दान में दिया गया था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए फुटेज में सैनिकों को ले जाने वाला विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद तेजी से नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय स्रोत ब्लू रेडियो के अतिरिक्त मीडिया में दुर्घटना के बाद मलबे से भारी धुआं उठता हुआ दिखाया गया है। हालांकि एचटी ने इन दृश्यों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। ब्लू रेडियो ने बताया कि दुर्घटना आबादी वाले क्षेत्र से केवल 3 किमी दूर हुई।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: मुंबई के पूर्व विकेटकीपर ने किया खुलासा, 21 साल पहले गौतम गंभीर ने किया था कोटला में कांड, किसी तरह बच गया हादसा

न्यूज 18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में 101 रणजी मैच खेल चुके विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक सावंत ने खुलाा किया कि उन्होंने तब कोटला के नाम से जाने जाने वाले मैदान पर गौतम गंभीर को बहुत पिन मारा था और हालात इतने बिगड़ गए कि हाथापाई की नौबत आ गई थी. तब से आज का दिन है जब हेड कोच देखकर भी इस विकेटकीपर को अनदेखा कर देते है. Tue, 24 Mar 2026 16:08:28 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: जंग के मैदान से ताजा हालात लाइव | Israel | Trump | War News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:30:33+00:00

Converted Christians Cannot Claim SC Rights : धर्म बदला तो होगा आरक्षण खत्म ! | Dali | Reservationt #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:32:54+00:00

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी| Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:30:02+00:00

केरलम CEO दफ्तर की गलती, EC नोटिफिकेशन में केरलम BJP की मुहर पर आयोग का आधिकारिक बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:38:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers