Responsive Scrollable Menu

माता-पिता को शुगर है तो क्या आपको भी होगी? जानिए बचाव के 4 आसान तरीके

Diabetes Risk Factors: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि अगर उनके माता-पिता को शुगर की समस्या है, तो क्या उनको भी यह बीमारी होकर रहेगी? आइए जानते हैं इस बात की पूरी सच्चाई.

The post माता-पिता को शुगर है तो क्या आपको भी होगी? जानिए बचाव के 4 आसान तरीके appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

पंडित के कहने पर इस मुस्लिम एक्टर ने बदला था अपना नाम, 'मर्डर' कर मिला फेम, तो 'Kiss' के चलते हो गया बदनाम

Bollywood Actor: आपने कई बार सुना होगा कि नाम में क्या रखा है? लेकिन सही मायने में नाम में ही सब कुछ रखा है. इसलिए तो हिंदू धर्म में किसी बच्चे के जन्म के बाद सबसे पहले उसकी कुंडली तैयार होती है और राशि के अनुसार ही उसका नाम तय किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेलेब्स भी इस चीज को अपनाते हैं. जी हां, अपने करियर और सफलता के लिए स्टार्स अपना नाम बदलते हैं या फिर उसकी स्पेलिंग में बदलाव करते हैं. ऐसे में आज हम आपको एक मुस्लिम एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस हिंदू धर्म को मानते हुए अपना नाम बदला था. 

कौन है ये मुस्लिम एक्टर? 

हम बात कर रहे हैं इंडस्ट्री में अपनी पहचान सीरियल किसर के रूप में बनाने वाले एक्टर इमरान हाशमी की, जो 24 मार्च को अपना 47वां बर्थडे (Emraan Hashmi Birthday) मना रहे हैं. इमरान साल 2003 में फिल्म 'फुटपाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म को उनके मामा और फिल्ममेकर महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के समय एक्टर का नाम फरहान हाशमी था.  इस फिल्म के क्रेडिट सीन में भी उनका नाम फरहान ही मेंशन किया गया था. लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. 

पंडित की सलाह पर बदला नाम

एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके दादी जी ने उन्हें नाम बदलने की सलाह दी थी. फिर वो एक पंडित यानि न्यूमरोलॉजीस्ट के पास गए थे . जिसने उन्हें फिर से उनका नाम रियल नेम इमरान रखने की सलाह थी. हालांकि न्यूमरोलॉजीस्ट ने एक्टर को उनके नाम में एक एक्स्ट्रा A जो़ने को कहा था. इसलिए एक्टर के नाम की स्पेलिंग में (Emraan) दो बार AA आता है. वहीं, नाम बदलने के बाद इमरान की किस्मत चमक गई है और उन्होंने मर्डर जैसी सुपरहिट फिल्म दी. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: पहले मंडे 'धुरंधर 2' ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, सुपरस्टार की मूवी को पछाड़ बनी नंबर 1

इमरान ने सेट किया नया ट्रेंड 

मर्डर फिल्म में इमरान ने मल्लिका शेरावत के साथ काम किया था और इसमें उन्होंने कई बोल्ड और किसिंग सीन दिए थे. उस दौर में ये सब कम ही देखने को मिलता था, ऐसे में इमरान ने इंडस्ट्री में  नया ट्रेंड सेट कर दिया था. फिल्मों में तो किसिंग किंग के नाम से उनकी पहचान बन गई. 'मर्डर' के बाद इमरान ने 'अक्सर', 'जहर', 'आशिक बनाया आपने', 'गैंगस्टर' और 'राज 2' जैसी कई फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके किसिंग सीन ने तहलका मचा दिया था. उन्होंने सबसे ज्यादा ऑनस्क्रीन किसिंग सीन देने का रिकॉर्ड तक बना डाला.

'Kiss' के चलते हो गए बदनाम!

हालांकि एक तरफ जहां किसिंग सीन की वजह से इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. तो वहीं किसिंग किंग बनने का उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा. इससे उनकी इमेज को नुकसान भी हुआ. धीरे-धीरे वो एक ही तरह के रोल्स में बंधकर रह गए और दर्शक उन्हें उसी नजर से देखने लगे. खुद इमरान ने भी कई बार माना कि ये टैग उनके लिए चुनौती बन गया था. फिर एक्टर ने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना शुरू किया. 'आवारापन', 'जन्नत' और 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' जैसी फिल्मों ने उनकी इमेज टूटी और वह फिर से छा गए. वहीं, अब इमरान हाशमी ओटीटी और फिल्मों में अपने नेगेटिव और गंभीर किरदारों के लिए भी जाने जाते हैं. इमरान को हाल ही में वेब सीरीज तस्करी और यामी गौतम संग फिल्म हक में देखा गया था.

ये भी पढ़ें- न्यूड फोटोशूट को लेकर आजतक ट्रोल होते हैं मिलिंद सोमन, एक्टर ने सालों बाद बताई बोल्ड कदम उठाने की वजह?

Continue reading on the app

  Sports

अनुष्का शर्मा को पहली बार मिली टीम इंडिया में जगह, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में साउथ अफ्रीका में खेलेंगी सीरीज

भारतीय महिला टीम को अगले महीने साउथ अफ्रीका को दौरे पर जाना है. इस दौर पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. Tue, 24 Mar 2026 13:53:51 +0530

  Videos
See all

Viral Video | मधुमक्खियों से बचने की जंग, टंकी में कूद गया युवक | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:36:35+00:00

Bawana Plywood Warehouse Fire: प्लाइवुड गोदाम में भीषण आग, 17 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:42:34+00:00

US नौसेना की तैयारी का वीडियो | #viralnews | #viralvideo | #usa | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:40:12+00:00

ट्रम्प का 5 दिन वाला वादा | Iran Israel War News Today | America Iran News | Trump Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:37:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers