मध्य पूर्व में जंग के बीच भारत को राहत, UAE से एलपीजी लेकर आ रहे 2 जहाज, सऊदी अरब से एक तेल टैंकर भी रवाना
US Iran War: मध्य पूर्व में जारी जंग के चलते पूरी दुनिया में ऊर्जा आपूर्ति की चिंता बढ़ गई है, लेकिन इस बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, खाड़ी के देशों से तीन जहाज भारत आ रहे हैं. इनमें से एक में तेल तो दो जहाजों में एलपीजी भरा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात से दो एलपीजी वाहक और सऊदी अरब से एक कच्चे तेल का वाहक ऊर्जा आपूर्ति की कमी को पूरा करने के लिए भारतीय बंदरगाहों की ओर रवाना हो रहे हैं, जबकि नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी ने ईरान-अमेरिका युद्ध और फारस की खाड़ी में उत्पन्न जहाजरानी संकट के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की अपनी आधिकारिक यात्रा रद्द कर दी है.
भारतीय ध्वज वाले एमवी जग वसंत और उसके बाद पांच समुद्री मील की दूरी पर चल रहे एमवी पाइन गैस जहाज सोमवार सुबह 6 बजे भारतीय समयानुसार संयुक्त अरब अमीरात के बंदरगाह से भारत के लिए रवाना हुए. ईरान द्वारा दोनों एलपीजी जहाजों को अत्यधिक संवेदनशील जलडमरूमध्य पार करने की अनुमति दिए जाने के बाद यह यात्रा शुरू हुई.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
सिर्फ ₹2,000 देकर घर ला सकते वीवो का महंगा वाला ये फोन, मिलते हैं 50MP के कमाल 3 कैमरे, DSLR को टक्कर
Vivo X200 को फ्लिपकार्ट से शानदार ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है. यहां ₹7,100 तक की छूट के बाद इसकी कीमत ₹60,000 से कम हो जाती है. जानिए इस कैमरा-फोकस्ड स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और ऑफर की पूरी डिटेल...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





















