Responsive Scrollable Menu

केजरीवाल बोले- मोदी बतौर पीएम 2026 पूरा नहीं कर पाएंगे:मोदी और शाह का साम्राज्य खत्म होने वाला है, पॉपुलैरिटी पाताललोक में पहुंची

दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर 2026 पूरा नहीं कर पाएंगे। मेरा दिल और राजनीतिक समझ कहती है कि मोदी और अमित शाह जाने वाले है। केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी की पॉपुलैरिटी आज पाताल लोक पहुंच चुकी है। उनका साम्राज्य जाने वाला है। केजरीवाल ने यह बात शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय रावत की किताब लॉन्च के दौरान दिल्ली में कही। इस दौरान कई विपक्षी नेता मौजूद थे। ‘सोशल मीडिया पर कंट्रोल खत्म, आलोचना बढ़ी’ केजरीवाल ने कहा कि पहले सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना दबा दी जाती थी, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। जनता के बीच वे इतने अलोकप्रिय हो चुके हैं कि हजारों-लाखों ट्रोल्स बैठाने के बावजूद सोशल मीडिया पर नेरैटिव कंट्रोल नहीं कर पा रहे है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी एक पोस्ट डालते हैं, आप उसके नीचे कमेंट्स पढ़ लो। एक समय ऐसा होता था जब इनकी पूरी मशीनरी मिलकर एक भी नेगेटिव कमेंट आता था तो उसको डिलीट या म्यूट कर देते थे। लेकिन अब तो मोदी जी एक ट्वीट करते हैं तो नीचे (कमेंट बॉक्स) में सिर्फ गालियां मिलती हैं और इसके अलावा कुछ नहीं होता। केजरीवाल ने कहा कि एक समय था जब मोदी जी के खिलाफ कोई मीम बना देता था तो उसको जेल हो जाती थी। लेकिन अब इतने मीम बन रहे हैं कि किस-किस को जेल में डालेंगे। सोशल मीडिया का पूरा माहौल और इको-सिस्टम ही बदल चुका है और वही आपको बताता है कि मोदी जी की पॉपुलैरिटी आज पाताल लोक पहुंच चुकी है।” केजरीवाल ने कहा- बेईमानी से चुनाव जीत रहे है बीजेपी के चुनाव जीतने पर केजरीवाल ने कहा कि चुनाव बेईमानी से जीत रहे हैं। उसका सबसे बड़ा जीता जागता उदाहरण मैं हूं। मैं नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ा। मेरे जेल जाने से पहले मेरी विधानसभा में जब मैं पिछली बार लड़ा था तो 1 लाख 48 हजार वोट थे। जब मैं जेल से लौटकर आया तो 1 लाख 6 हजार वोट बचे थे। 42 हजार वोट इन्होंने पीछे से कटवा दिए। यानी कि मेरी विधानसभा के लगभग 30 फीसदी वोट कटवा दिए और 3 हजार वोट से जीत गए। पिछली बार मैं 30 हजार वोट से जीता था। ये इसी तरह से जीत रहे हैं, वोट जोड़ते हैं, डिलीट करवाते हैं और फर्जी वोट डलवाते हैं। जब देश को इन दोनों (पीएम मोदी और अमित शाह) से मुक्ति मिलेगी तो एक संतुष्टि यह होगी कि इस लड़ाई में हमने भी योगदान दिया और हम भी जेल गए थे। मिडिल ईस्ट संकट को लेकर केंद्र पर सवाल इससे पहले केजरीवाल ने X पर पोस्ट कर मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध से पैदा हालात को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में गिरावट है, एलपीजी की कमी से कई कारोबार प्रभावित हुए हैं और लोग गर्मी में सिलेंडर के लिए कतारों में खड़े हैं। साथ ही प्रवासी मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है और रुपया भी निचले स्तर पर है। जब दुनिया को पहले से अंदेशा था, तो सरकार ने पहले से तैयारी क्यों नहीं की और हर संकट का बोझ आम लोगों पर ही क्यों पड़ता है। ED और चुनाव आयोग को लेकर दूसरे विपक्षी नेताओं का बयान… इस कार्यक्रम में मौजूद अन्य विपक्षी नेताओं ने भी केंद्र सरकार और एजेंसियों पर सवाल उठाए। किताब के लेखक संजय राउत ने अपने जेल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने वहां बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा, “हम इंतजार करेंगे, जो जिम्मेदार हैं, उन्हें भी एक दिन जेल जाना होगा।”

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 March 2025: आज नवरात्रि के छठवे दिन मां कात्यायनी पूजा, मंगलवार व्रत और यमुना छठ की पूजा, शुभ योग, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन का व्रत और मंगलवार को हनुमानजी का व्रत व पूजा की जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कात्यायनी की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. वहीं मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा करने से भय, कष्ट और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. नवरात्रि के इस पावन दिन मां कात्यायनी और हनुमानजी की संयुक्त पूजा से भक्तों को शक्ति और संरक्षण दोनों का आशीर्वाद मिलता है. आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दिन मंगलवार है. पंचांग से जानें सोमवार 24 मार्च का शुभ व अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Israel के कई शहरों पर एक साथ मिसाइल अटैक | Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:42:18+00:00

पश्चिम एशिया के हालात पर Rajnath Singh ने की बैठक | Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:40:21+00:00

Tel Aviv Attack Viral Video :तेल अवीव में भारी तबाही | #viralvideo #viralnews #middleeast #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:41:24+00:00

SC फटकार West Bengal सरकार कोलकाता मेट्रो प्रोजेक्ट देरी पर | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:43:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers