Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: केकेआर को मिला आकाशदीप का रिप्लेसमेंट, सनराइजर्स हैदराबाद में हुई डेविड पायने की एंट्री

IPL 2026:  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए प्लेयर रिप्लेसमेंट के तौर पर क्रमशः सौरभ दुबे और डेविड पायने को चुना है। आकाश दीप – एक दाएं हाथ के पेसर, जिन्होंने भारत के लिए 10 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 28 विकेट लिए हैं – लम्बर स्ट्रेस इंजरी के कारण सीजन से बाहर हो गए हैं। वह अपनी चोट के आगे के मैनेजमेंट के लिए बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में BCCI मेडिकल टीम की देखरेख में रहेंगे। बाएं हाथ के पेसर सौरभ, KKR में आकाश की जगह लेंगे। वह INR 30 लाख में KKR से जुड़ेंगे। इस बीच, पायने SRH में जैक एडवर्ड्स की जगह चोट के कारण आए हैं। पायने ने इंग्लैंड के लिए एक ODI और 233 T20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने 304 विकेट लिए हैं। वह INR 1.5 करोड़ में SRH से जुड़ेंगे।

ये भी पढ़ें : 'इस लड़के को करोड़पति बना दिया, मैं इसके पक्ष में नहीं हूं... वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज का हैरतअंगेज बयान

Continue reading on the app

Chaitra Navratri Bhog Recipe: अष्टमी-नवमी पर मां दुर्गा को भोग चढ़ाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं काला चना, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

Chaitra Navratri Bhog Recipe: चैत्र नवरात्रि के दौरान अष्टमी और नवमी का विशेष महत्व होता है. इन दिनों कन्या पूजन किया जाता है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए काला चना, पूरी और हलवा का भोग लगाया जाता है. काला चना शक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसे प्रसाद के रूप में बांटना बहुत शुभ होता है. यह न केवल खान में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह प्रसाद व्रत के बाद शरीर को भरपूर एनर्जी भी देता है. देसी घी और मसालों के साथ बनाए गए इस काले चने का स्वाद काफी पसंद किया जाता है. अगर आप भी नवरात्रि के अष्टमी-नवमी पर मां को भोग चढ़ाना चाहते हैं तो चलिए आपको इसकी स्टेप बाय स्टेप रेसिपी के बारे में बताते हैं. 

काला चना बनाने की सामग्री

  • 1 कप काला चना (रातभर भिगोया हुआ)
  • 2 कप पानी
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • सेंधा नमक स्वाद अनुसार
  • 2 चम्मच घी या तेल
  • हरा धनिया सजाने के लिए

काला चना बनाने की आसान विधि (Chaitra Navratri Kala Chana Bhog Recipe) 

सबसे पहले भिगोए हुए काले चने को कुकर में डालें. इसमें पानी और थोड़ा सा नमक डालें. अब इसे 4 से 5 सीटी आने तक अच्छे से उबाल लें. एक कढ़ाई लें और उसमें घी या तेल गरम करें. अब इसमें जीरा डालें और चटकने दें. फिर हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भून लें. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. मसालों को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें. उबले हुए चने को कढ़ाई में डालें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डाल सकते हैं. अब इसे 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. अंत में सेंधा नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. आपका स्वादिष्ट काला चना तैयार है. 

भोग चढ़ाने के जरूरी टिप्स

काला चना बिना लहसुन-प्याज के ही बनाएं.
हमेशा सेंधा नमक का ही उपयोग करें.
भोग बनाने से पहले रसोई को साफ रखें.
भोजन बनाते समय मन में शुद्ध भाव रखें.
पहले मां दुर्गा को भोग लगाएं, फिर प्रसाद बांटें.

कन्या पूजन में काला चना का उपयोग

अष्टमी और नवमी के दिन 9 कन्याओं को भोजन कराया जाता है. उन्हें काला चना, पूरी और हलवा परोसा जाता है. इसके बाद उन्हें दक्षिणा और उपहार दिए जाते हैं. ऐसा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. काला चना बनाना बहुत आसान है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है. नवरात्रि के पावन अवसर पर इसे भोग के रूप में बनाना शुभ माना जाता है. अगर आप भी इस बार अष्टमी या नवमी पर घर पर भोग बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

यह भी पढ़ें: Navratri 2026: साबूदाना या फिर कुट्टू का आटा, सेहत और जेब के लिहाज से कौन सबसे अच्छा

Continue reading on the app

  Sports

अनुष्का शर्मा को पहली बार मिली टीम इंडिया में जगह, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में साउथ अफ्रीका में खेलेंगी सीरीज

भारतीय महिला टीम को अगले महीने साउथ अफ्रीका को दौरे पर जाना है. इस दौर पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. Tue, 24 Mar 2026 13:53:51 +0530

  Videos
See all

Viral Video | वैलेरो रिफाइनरी में बड़ा हादसा | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:38:31+00:00

Bawana Plywood Warehouse Fire: प्लाइवुड गोदाम में भीषण आग, 17 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:42:34+00:00

US नौसेना की तैयारी का वीडियो | #viralnews | #viralvideo | #usa | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:40:12+00:00

ट्रम्प का 5 दिन वाला वादा | Iran Israel War News Today | America Iran News | Trump Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:37:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers