Responsive Scrollable Menu

WITT: क्या होता है ऑयल बॉन्ड? जिसके लिए UPA के 1.48 लाख करोड़ के बदले मोदी सरकार ने चुकाए तीन लाख करोड़

WITT Summit 2026: टीवी-9 नेटवर्क के व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे समिट-2026 के महामंच पर पीएम मोदी ने ऑयल बॉन्ड का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा, यूपीए सरकार के 1.48 लाख करोड़ के ऑयल बॉन्ड के बदले उनकी सरकार ने तीन लाख करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया. अब सवाल है कि क्या होता है ऑयल बॉन्ड? यह कैसे काम करता है? इसे क्यों जारी करना पड़ता है? कैसे और क्यों 1.48 लाख करोड़ के बदले मोदी सरकार को 3 लाख करोड़ से अधिक चुकाने पड़े?

Continue reading on the app

'PCB को भारतीय जासूस कंट्रोल कर रहे है...', पाकिस्तानी दिग्गज ने दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह स्टारर धुरंधर-2 फिल्म रिलीज हुई है, जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स अजीबो-गरीब बयान देते नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर वकार यूनिस ने भी कुछ ऐसा कह दिया है, जिसपर हर तरफ चर्चा हो रही है. आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट पिछले काफी वक्त से लगातार खराब प्रदर्शन कर रहा है. हाल ही में टी-20 विश्व कप 2026 में भी पाकिस्तान की टीम सुपर-8 राउंड से ही बाहर हो गई. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी उथल-पुथल मची ही रहती है. ऐसे में आपको जानना चाहिए कि इस बारे में वकार का क्या सोचना है...

क्या बोले वकार यूनिस?

पाकिस्तान क्रिकेट की बदहाली पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वकार यूनिस ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वकार को ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भी भारतीय जासूसों का कंट्रोल है. 

सोशल मीडिया पर वकार यूनिस का बयान वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा है कि, "दोनों देशों के बीच जिस तरह की शत्रुता है, उसे देखते हुए मुझे आश्चर्य होगा अगर हमारे बीच भारतीय जासूस मौजूद न हों. वास्तव में, पिछले कुछ सालों में पाकिस्तानी क्रिकेट का जो हाल हुआ है, उससे मुझे संदेह होने लगा है कि भारतीय जासूसों ने पीसीबी पर नियंत्रण हासिल कर लिया है."

वकार के बयान में दिखा 'धुरंधर' इफैक्ट

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 हाल ही में रिलीज हुई है और हर तरफ फिलहाल इसी के चर्चे हैं. वकार के बयान को सुनकर साफ है कि वह धुरंधर-2 को देखने या उसके बारे में सुनने के बाद आया है. दरअसल, इस फिल्म में रणबीर सिंह हमजा अली मजारी का किरदार निभा रहे हैं, जो एक इंडियन स्पाई है और पाकिस्तान में रहकर वह भारत के दुश्मनों का सफाया करते हैं. इस फिल्म को भारत में तो प्यार मिल ही रहा है और दुनियाभर में भी इसे खूब देखा जा रहा है.

आपको बता दें, धुरंधर 2 के कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने जहां भारत में 500 का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में भी ये कमाई का रिकॉर्ड बना रही है. धुरंधर 2 ने महज 5 दिनों में दुनियाभर में 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

पाकिस्तान क्रिकेट लगातार कर रहा है खराब प्रदर्शन

पाकिस्तान क्रिकेट में अक्सर उथल-पुथल देखने को मिलती है. पाकिस्तान ने पिछले 9 सालों से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है और सिर्फ एक ही फाइनल खेला है. हाल ही में खत्म हुए टी-20 विश्व कप 2026 में भी पाकिस्तान की टीम सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इसके बाद टीम में फिर बदलाव का दौर शुरू हुआ और कई खिलाड़ियों को डेब्यू कैप सौंप दी गई.

ये भी पढ़ें: 'IPL के चलते बाबर आजम और शाहीन अफरीदी भी PSL से नाम लेंगे वापस...' शोएब अख्तर का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बयान

Continue reading on the app

  Sports

Satta Sammelan 2026: अक्षर पटेल किस हादसे की वजह से टीम इंडिया में पहुंचे? बताई दिल की बात

अक्षर पटेल ने भारत के लिए 15 टेस्ट में 57 विकेट हासिल किए हैं, साथ ही उनके बल्ले से 688 रन निकले हैं. 71 वनडे मैचों में उन्होंने 858 रन बनाए और उन्होंने 75 विकेट हासिल किए.टी20 इंटरनेशनल में इस खिलाड़ी ने 702 रन बनाने के अलावा 97 विकेट हासिल किए हैं. Tue, 24 Mar 2026 13:32:43 +0530

  Videos
See all

US नौसेना की तैयारी का वीडियो | #viralnews | #viralvideo | #usa | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:40:12+00:00

Viral Video | मधुमक्खियों से बचने की जंग, टंकी में कूद गया युवक | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:36:35+00:00

Viral Video | वैलेरो रिफाइनरी में बड़ा हादसा | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:38:31+00:00

Bawana Plywood Warehouse Fire: प्लाइवुड गोदाम में भीषण आग, 17 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:42:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers