Responsive Scrollable Menu

Assam Election Opinion Polls 2026: हिमन्त बिश्व शर्मा का जलवा बरकरार, CM फेस की रेस में काफी पीछे दिख रहे कांग्रेस के गौरव गोगोई

Assam Election Opinion Polls 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आए ओपिनियन पोल में एनडीए सरकार के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है. सर्वे में जनता ने Himanta Biswa Sarma की सरकार के कामकाज पर मिली-जुली लेकिन झुकाव वाली प्रतिक्रिया दी है. सर्वे के मुताबिक, 47% लोगों ने सरकार के काम को 'अच्छा' बताया, 16% ने 'सामान्य', जबकि 29% ने 'खराब' कहा. वहीं 8% लोगों ने इस पर कोई स्पष्ट राय नहीं दी.

Continue reading on the app

Jaypee अधिग्रहण पर Adani-Vedanta में टकराव, NCLAT बोला- पहले अदाणी को पार्टी बनाएं

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने सोमवार को वेदांता समूह को आदेश दिया कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के अधिग्रहण के लिए अदाणी समूह की 14,535 करोड़ रुपये की बोली को मंजूरी देने वाले एनसीएलटी के आदेश को चुनौती देने वाली अपनी अपीलों में अदाणी समूह को भी पक्षकार बनाए। एनसीएलएटी की अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक भूषण और तकनीकी सदस्य बरुण मित्रा वाली दो सदस्यीय पीठ ने वेदांता समूह को निर्देश दिया कि वह सफल समाधान आवेदक अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को दिन के अंत तक याचिका की प्रति उपलब्ध कराए और उसे मामले में पक्षकार बनाए।

पीठ ने मामले की सुनवाईमंगलवार के लिए निर्धारित करते हुए कहा कि इस मामले में वह एकतरफा आदेश पारित नहीं कर सकती। पीठ ने कहा, ‘‘हम इस मामले में एकतरफा आदेश पारित नहीं कर सकते… आपने उन्हें पक्षकार नहीं बनाया है।’’ इस मामले में अदाणी एंटरप्राइजेज एनसीएलएटी के समक्ष पहले ही आपत्ति दर्ज करा चुकी है।

पहली अपील में समाधान योजना की वैधता को चुनौती दी गई है, जबकि दूसरी अपील में ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) और राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण(एनसीएलटी) द्वारा योजना को दी गई मंजूरी को चुनौती दी गई है। अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाला वेदांता समूह दिवाला प्रक्रिया के तहत जेएएल के अधिग्रहण की दौड़ में शामिल था, लेकिन पिछले वर्ष नवंबर में ऋणदाताओं ने अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की समाधान योजना (बोली) को मंजूरी दे दी थी।

एनसीएलटी की इलाहाबाद पीठ ने 17 मार्च को दिवाला प्रक्रिया के तहत जयप्रकाश एसोसिएट्स के अधिग्रहण के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की 14,535 करोड़ रुपये की बोली को मंजूरी दे दी। अब खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता ने उक्त एनसीएलटी आदेश के खिलाफ एनसीएलएटी में अपील दायर की है। पिछले वर्ष नवंबर में ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) ने उद्योगपति गौतम अदाणी की ओर से जेएएल के अधिग्रहण के लिए प्रस्तुत समाधान योजना को मंजूरी दी थी। अदाणी एंटरप्राइजेज ने वेदांता और डालमिया भारत को पीछे छोड़ते हुए जेएएल के लिए बोली जीत ली थी।

Continue reading on the app

  Sports

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये तक होगा महंगा, सुक्खू सरकार ने अनाथ-विधवा सेस लगाने वाला बिल विधानसभा में किया पास

हिमाचल प्रदेश में रहने वाले लोगों और पहाड़ों की सैर पर आने वाले पर्यटकों, दोनों की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ने वाला है। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर ‘अनाथ-विधवा सेस’ लगाने का फैसला किया है। इसके लिए सोमवार को विधानसभा में विपक्ष के भारी विरोध के बीच हिमाचल प्रदेश मूल्य … Mon, 23 Mar 2026 22:18:48 GMT

  Videos
See all

PM Modi Speech:‘भारत के उन देशों के साथ बड़े पैमाने पर ट्रेड रिलेशन हैं जो लड़ाई में हैं' #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:16:46+00:00

PM Modi Speech:‘जब से ये युद्ध शुरू हुआ है,प्रभावित देशों में हर भारतीय को मदद दी गई है' #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:14:42+00:00

Badi Khabar LIVE: ईरान के पास आखिरी 120 घंटे! | Iran-Israel War | Mojtaba Khamenei Vs Trump | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:11:51+00:00

असम के चाबुआ एयरबेस से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार; मिसाइल और फाइटर जेट के राज किए लीक #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:07:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers