Responsive Scrollable Menu

Colombia Plane Crash: टेकऑफ के दौरान गिरा C-130 विमान, 100+ सैनिक सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोलंबिया में सेना का C-130 हरक्यूलिस विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया। विमान में 100 से अधिक जवान सवार थे, जिससे भारी जनहानि की आशंका है। फिलहाल मृतकों और घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं है, राहत कार्य जारी है।

Continue reading on the app

चार साल के कार्यकाल पर पीएम मोदी ने धामी सरकार को दी बधाई, कहा-विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर उन्हें और राज्य के नागरिकों को बधाई दी है. अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड 4 सालों में तेजी से विकास और सुशासन की नई पहचान बना है.

आस्था और आध्यत्म की रही है भूमि

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की पहचान को उसकी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ते हुए कहा कि यह देवभूमि सदियों से आस्था, अध्यात्म और परंपराओं की भूमि रही है. यहां की लोक संस्कृति, विभिन्न भाषाएं-बोलियां और सरल जीवनशैली इस राज्य को खास बनाती हैं. उन्होंने कहा कि यह विरासत केवल इतिहास नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के विकास की भी मजबूत नींव है.

धामी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्यों में दिखाई तेजी

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड ने पिछले वर्षों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों में तेजी दिखाई है. उन्होंने चार धाम ऑल वेदर रोड परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे चारधाम यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो रही है. इसके साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन परियोजना का भी जिक्र किया, जो राज्य में रेल संपर्क को मजबूत करेगी और लोगों की आवाजाही को आसान बनाएगी.

इन कामों को भी पीएम मोदी ने सराहा

पीएम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयासों की भी सराहना की. प्रधानमंत्री के अनुसार, इन इलाकों में सड़क और अन्य सुविधाओं के विकास से न केवल सुरक्षा मजबूत हुई है, बल्कि वहां के लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार आया है. साथ ही, शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी उन्होंने तारीफ की. इससे पर्यटन सीजन लंबा हुआ है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं. उन्होंने कहा कि इन पहलों का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इससे पहाड़ी क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने में मदद मिल रही है.

जब लोगों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और सुविधाएं मिलती हैं, तो वे बाहर जाने के बजाय अपने गांव-शहर में ही रहकर विकास में योगदान देते हैं. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है.

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की नीति का किया जिक्र

अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की नीति की सराहना की. उन्होंने कहा कि इससे छोटे उद्यमियों और कारीगरों को नई पहचान और बाजार मिल रहा है. इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन और डिजिटल व हरित विकास जैसे प्रयासों को भी उन्होंने बेहद सराहनीय बताया.

आपदा प्रबंधन क्षेत्र में भी क्षमता हो रही मजबूत 

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में लगातार अपनी क्षमता मजबूत कर रहा है. पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां प्राकृतिक आपदाओं का खतरा अधिक रहता है, लेकिन बेहतर तैयारी और योजनाओं के जरिए इन चुनौतियों का सामना किया जा रहा है. उन्होंने राज्य की सतत विकास (सस्टेनेबल डेवलपमेंट) के प्रति प्रतिबद्धता को भी सराहा.

उत्तराखंड वासियों को दी शुभकामनाएं

अंत में प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड की भूमिका और अधिक मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि राज्य को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है. प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड नई उपलब्धियां हासिल करेगा और विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: सीएम धामी ने अपने पास रखे सबसे ताकतवर विभाग, मंत्रियों में बंटवारे के पीछे क्या है रणनीति?

Continue reading on the app

  Sports

20 गेंद में तूफानी फिफ्टी... रहाणे का प्रचंड फॉर्म, 25 करोड़ी ने भी खोले गेंद के धागे, KKR ऑन फायर

Ajinkya Rahane Batting: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की तैयारियां जोरों शोरों से जारी हैं. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उसके खिलाड़ियों ने इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला, जिसमें कप्तान अजिंक्य रहाणे और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन समेत कई खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. रहाणे और ग्रीन ने तूफानी बैटिंग करते हुए अर्धशतक ठोके. वहीं, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह से भी तेज बैटिंग देखने को मिली. वहीं, गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने कमाल दिखाया. Mon, 23 Mar 2026 23:39:23 +0530

  Videos
See all

America के लोगों ने युद्ध पर क्या कहा? #iranisraelwar #america #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T18:05:52+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 24 March 2026 | Israel Iran War | Trump | PM Modi |LPG Crisis | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T18:05:55+00:00

IPL 2026 से पहले सुर्खियों में क्यों हैं Vaibhav Sooryavanshi? #ipl2026 #vaibhavsooryavanshi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T18:06:17+00:00

Rahul Gandhi in Gujarat: Vodadara में आदिवासी लोगों से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, खिंचवाई फोटो #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T18:07:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers