ईरान की धमकी के बाद '5 दिन का ब्रेक', ट्रंप के 'यू-टर्न' के पीछे की असली सच्चाई क्या है?
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्य पूर्व में जारी संघर्ष को पूरी तरह समाप्त करने के लिए बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत शुरू हो गई है।
Electric Bike: पहली ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जो खुद को करेगी बैलेंस; जानें पूरी डिटेल
Electric Bike: बहुत से लोग बाइक चलाने से सिर्फ इसलिए डरते हैं क्योंकि उन्हें बैलेंस बनाने में परेशानी होती है। ऐसे ही राइडर्स के लिए OMOWAY ने अपनी अनोखी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल OMO X पेश की है। यह दुनिया की पहली ऐसी बाइक मानी जा रही है जिसे चलाने के लिए राइडर को बैलेंस बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।
दो पहियों वाला चलता-फिरता रोबोट
कंपनी इस बाइक को सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं बल्कि एक स्मार्ट रोबोट मानती है। इसमें एडवांस सॉफ्टवेयर और सेंसर लगाए गए हैं, जो हर समय बाइक की स्थिति को मॉनिटर करते रहते हैं। खास बात यह है कि अगर आप इसे स्टैंड पर भी न लगाएं, तब भी यह अपने आप सीधी खड़ी रह सकती है।
स्पेस टेक्नोलॉजी से लैस
OMO X में कंट्रोल मोमेंट गाइरोस्कोप नाम की खास तकनीक दी गई है। यही तकनीक स्पेसक्राफ्ट और सैटेलाइट को स्थिर रखने के लिए इस्तेमाल होती है। इसी के कारण यह बाइक गिरने से बचती है और हमेशा संतुलन बनाए रखती है।
नए राइडर्स के लिए बड़ा फायदा
यह बाइक खासतौर पर नए राइडर्स और कम ताकत वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने के बाद बार-बार पैर नीचे रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाइक चाहे कितनी भी भारी क्यों न हो, इसका सेल्फ-बैलेंस सिस्टम उसे गिरने नहीं देता।
कठिन टेस्ट में भी पास
कंपनी ने इस बाइक को हिलते हुए वॉबल बोर्ड पर टेस्ट किया, जहां भी यह पूरी तरह स्थिर बनी रही। यह इसकी टेक्नोलॉजी की मजबूती को दर्शाता है।
लॉन्च और उपलब्धता
OMO X की बुकिंग अप्रैल 2026 के अंत में इंडोनेशिया में शुरू होगी, जबकि इसे मई 2026 के अंत तक जकार्ता के बाजार में लॉन्च किया जाएगा। शानदार डिजाइन के लिए इसे 2026 iF डिजाइन अवॉर्ड भी मिल चुका है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi





















