Responsive Scrollable Menu

Electric Bike: पहली ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जो खुद को करेगी बैलेंस; जानें पूरी डिटेल

Electric Bike: बहुत से लोग बाइक चलाने से सिर्फ इसलिए डरते हैं क्योंकि उन्हें बैलेंस बनाने में परेशानी होती है। ऐसे ही राइडर्स के लिए OMOWAY ने अपनी अनोखी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल OMO X पेश की है। यह दुनिया की पहली ऐसी बाइक मानी जा रही है जिसे चलाने के लिए राइडर को बैलेंस बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।

दो पहियों वाला चलता-फिरता रोबोट
कंपनी इस बाइक को सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं बल्कि एक स्मार्ट रोबोट मानती है। इसमें एडवांस सॉफ्टवेयर और सेंसर लगाए गए हैं, जो हर समय बाइक की स्थिति को मॉनिटर करते रहते हैं। खास बात यह है कि अगर आप इसे स्टैंड पर भी न लगाएं, तब भी यह अपने आप सीधी खड़ी रह सकती है।

स्पेस टेक्नोलॉजी से लैस
OMO X में कंट्रोल मोमेंट गाइरोस्कोप नाम की खास तकनीक दी गई है। यही तकनीक स्पेसक्राफ्ट और सैटेलाइट को स्थिर रखने के लिए इस्तेमाल होती है। इसी के कारण यह बाइक गिरने से बचती है और हमेशा संतुलन बनाए रखती है।

नए राइडर्स के लिए बड़ा फायदा
यह बाइक खासतौर पर नए राइडर्स और कम ताकत वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने के बाद बार-बार पैर नीचे रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाइक चाहे कितनी भी भारी क्यों न हो, इसका सेल्फ-बैलेंस सिस्टम उसे गिरने नहीं देता।

कठिन टेस्ट में भी पास
कंपनी ने इस बाइक को हिलते हुए वॉबल बोर्ड पर टेस्ट किया, जहां भी यह पूरी तरह स्थिर बनी रही। यह इसकी टेक्नोलॉजी की मजबूती को दर्शाता है।

लॉन्च और उपलब्धता
OMO X की बुकिंग अप्रैल 2026 के अंत में इंडोनेशिया में शुरू होगी, जबकि इसे मई 2026 के अंत तक जकार्ता के बाजार में लॉन्च किया जाएगा। शानदार डिजाइन के लिए इसे 2026 iF डिजाइन अवॉर्ड भी मिल चुका है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Mumbai : 18-20 मुस्लिम लड़कों ने हिंदू लड़की के साथ की दरिंदगी ! Maharashtra

मलाड के कुरार इलाके में ऑटो विवाद को लेकर मुस्लिम युवकों ने 4 हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया। पीड़ित का आरोप- "20 लड़कों ने घेरकर की मारपीट।" पुलिस ने 11 में से 7 आरोपियों को दबोचा। इंसाफ के लिए सड़क पर उतरा हिंदू समाज। #hindu #muslim #malad #maharashtranews #rbharat ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस फैंस की बढ़ी धड़कनें, जसप्रीत बुमराह हो गए चोटिल? आईपीएल से ठीक पहले पहुंचे COE

Jasprit Bumrah reached BCCI Coe before ipl 2026: आईपीएल 2026 से पहले आई एक खबर ने मुंबई इंडियंस के फैंस की धड़कनें बढ़ाने का काम किया है. हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली इस टीम के बड़े मैच विनर जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं. बड़ा सवाल यह है कि क्या बुमराह पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिस वजह से वो बेंगलुरु पहुंचे हैं? Mon, 23 Mar 2026 20:00:33 +0530

  Videos
See all

ईरान में किससे बात कर रहे ट्रंप ! | Shorts | Iran Israel War | Trump | Netanyahu | Strait Of Harmuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T15:41:02+00:00

Iran Israel War: ईरान हुआ सख्त झुक गए ट्रंप!| Trump | Netanyahu | Strait Of Harmuz| Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T15:45:16+00:00

क्या अब रुक जाएगा महायुद्ध ! | Shorts | Iran Israel War | PM Modi | Trump | Netanyahu | Harmuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T15:44:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers