प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा,20 लोगों के दबने की आशंका:रेस्क्यू जारी; 1 किमी तक फैली गैस, मैनेजर को हिरासत में लिया गया
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई है। मलबे में 20 लोगों के दबे होने की आशंका है। 5 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। करीब 1 किलोमीटर तक अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। गैस की बदबू के चलते ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा (रुमाल, गमछा) बांधे हुए हैं। हादसा सोमवार दोपहर ढाई बजे फाफामऊ इलाके में हुआ। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। उसे थाने लेकर गई है। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। लोग घायलों को उठाकर ले जा रहे हैं। कोल्ड समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक स्टोरेज अंसार अहमद का बताया जा रहा है। यह करीब 60 एकड़ जमीन में फैला है। यहां 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। हादसे की तस्वीरें देखिए- घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
SC बिल्डिंग पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने की मांग, याचिका खारिज:CJI बोले- यह मामला न्यायिक नहीं, प्रशासनिक स्तर पर देखा जाएगा
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग के गुंबद पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि यह मामला न्यायिक नहीं, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर विचार का विषय है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग बन रही है और इस मुद्दे पर उस समय विचार किया जा सकता है। पार्टी-इन-पर्सन के तौर पर पेश याचिकाकर्ता बदरवाडा वेणुगोपाल ने मौजूदा भवन पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने की मांग की। इस पर कोर्ट ने आश्वासन दिया कि इसके बारे में सोचा जाएगा, लेकिन ऐसे मामलों को याचिका के जरिए नहीं उठाया जाना चाहिए। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सलाह दी कि वे इस मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लिखित अनुरोध करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




