पाकिस्तान सुपर लीग में खेले तो हत्या! आतंकी संगठन ने वॉर्नर-स्मिथ को दी जान से मारने की धमकी
Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के आगामी सीजन पर अनिश्चितता के काले बादल छाए हुए हैं, क्योंकि टी-20 टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ियों को एक नई धमकी जारी की गई है. सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर प्रसारित एक बयान में दावा किया गया कि जमात-उल-अहरार ने विदेशी खिलाड़ियों को पीएसएल में भाग न लेने की धमकी दी है.
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा,20 लोगों के दबने की आशंका:रेस्क्यू जारी; 1 किमी तक फैली गैस, मैनेजर को हिरासत में लिया गया
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई है। मलबे में 20 लोगों के दबे होने की आशंका है। 5 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। करीब 1 किलोमीटर तक अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। गैस की बदबू के चलते ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा (रुमाल, गमछा) बांधे हुए हैं। हादसा सोमवार दोपहर ढाई बजे फाफामऊ इलाके में हुआ। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। उसे थाने लेकर गई है। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। लोग घायलों को उठाकर ले जा रहे हैं। कोल्ड समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक स्टोरेज अंसार अहमद का बताया जा रहा है। यह करीब 60 एकड़ जमीन में फैला है। यहां 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। हादसे की तस्वीरें देखिए- घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















