'Gup Chup Gup Chup' गाने पर महिला ने किया गजब डांस, छत पर खड़ी होकर खूब लगाए ठुमके!
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अभिनीत खलनायक फिल्म के पॉपुलर गाने 'Gup Chup Gup Chup' इन दिनों ट्रेंड में है. इस गाने के बोल पर लोग खूब रील्स और शॉर्ट्स बना रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में आप देखेंगे कि रंग-बिरंगी साड़ी में एक महिला इस गाने के बीट पर गजब का डांस करती हुई नजर आ रही है. वो अपने छत पर खड़े होकर खूब ठुमके लगा रही है. इस दौरान उसकी मुस्कान देखने लायक है. इस महिला ने अपनी मुस्कान के साथ इस डांस में चार चांद लगा दिए हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
घर पर गोलगप्पा कैसे तलें? अगर नहीं जानते, तो देख लें ये मजेदार वीडियो, जला देगा दिमाग की बत्ती!
गोलगप्पा के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है. ठेले-टपरी पर जैसे ही हमारी नजर फुचके यानी पानी पुरी पर पड़ती है, तुरंत खाने का मूड बन जाता है. लेकिन कई लोग अपने घर पर भी इसे अच्छे से बना लेते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसे बनाने का तरीका नहीं पता है. इतना ही नहीं, कई लोग तो गोल-फुले हुए गोलगप्पे भी तलने में परेशान हो जाते हैं. ऐसे लोगों के लिए एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिमाग की बत्ती जला देगा. इस वीडियो में आप देखेंगे कि कड़ाही में एक महिला ने ग्लास के अंदर तेल को गर्म कर दिया है. इसके बाद वो सूखे गोलगप्पे को उसमें डालती है और वो फूलकर तुरंत कड़ाही में गिरने लगते हैं. ये मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





