Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, गोल्ड 6 हजार रुपये से अधिक सस्ता; जानें ताजा भाव
Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 23 मार्च को सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बताया जा रहा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 6,706 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,40,158 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर खुल चुका है. इसके अंतिम कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,44,492 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हो गया. सुबह के वक्त 9:45 बजे, गोल्ड वायदा 4.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,37,786 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,40,158 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गया था. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि शहर में सोना-चांदी के ताजा भाव क्या हैं.
चांदी के दाम
एमसीएक्स पर पांच मई 2026 का एक्सपायरी वाली चांदी 5.60 फीसदी यानि लगभग 12,700 रुपये की गिरावट के साथ 2,14,078 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,17,702 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,17,702 रुपये तक था. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी सोमवार को 2,449 रुपये की दर से मिल रही है. वहीं 100 ग्राम चांदी को खरीदने के लिए ग्राहकों को 24,490 रुपये चुकाने पड़ेंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी के दाम 2,450 रुपये तक चल रहे हैं.
दिल्ली में सोने के भाव
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट में 1,46,110 रुपए है. 22 कैरेट में 1,33,940 रुपए, 18 कैरेट में 1,09,620 रुपए है. वहीं मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) में 24 कैरेट के दाम 1,45,960 रुपए है. वहीं 22 कैरेट के दाम 1,33,790 रुपए, 18 कैरेट के दाम 1,09,470 रुपए पहुंच गए हैं.
अन्य महानगरों में सोने के दाम
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट के दाम 1,48,570 रुपए है. वहीं 22 कैरेट के दाम 1,36,190 रुपए है. यहां पर 18 कैरेट के दाम 1,13,590 रुपए है. कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट में 1,45,960 रुपए हैं. वहीं 22 कैरेट के दाम 1,33,790 रुपए है. 18 कैरेट में सोने के दाम 1,09,470 रुपए है. अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट 1,46,010 रुपए है. वहीं 22 कैरेट के दाम 1,33,840 रुपए, 18 कैरेट के दाम 1,09,520 रुपए है.
लखनऊ में सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट में 1,46,110 रुपए है. वहीं 22 कैरेट के दाम 1,33,940 रुपए है. 18 कैरेट के दाम 1,09,620 रुपए बताई गई है. पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट में 1,46,010 रुपए है. 22 कैरेट में 1,33,840 रुपए है. वहीं 18 कैरेट के दाम 1,09,520 रुपए है.
Ustaad Bhagat Singh Collection: चार दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई पवन कल्याण की फिल्म, जानें कलेक्शन
Ustaad Bhagat Singh Day 4 Box Office collection: एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फीकी पड़ती नजर आ रही है. जहां फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर से करीब 38 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, अब फिल्म की पकड़ कमजोर होती जा रही है. इसके साथ ही इस फिल्म को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसका असर उस्ताद भगत सिंह मूवी पर भी देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कि उस्ताद भगत सिंह ने रविवार तक यानी चार दिनों में कितनी कमाई की है.
पहले दिन की जबरदस्त कमाई
उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) ने अपनी रिलीज वाले दिन दुनियाभर में करीब 38 करोड़ से खाता खोला था. उसके बाद भारत में दूसरे और तीसरे इस फिल्म ने 9-9 करोड़ कमाए है. वहीं चौथे दिन रविवार को जहां कलेक्शन बढ़ना चाहिए. इसमें एक करोड़ रुपये की कमी आई है. ऐसे में उस्ताद भगत सिंह ने चौथे दिन महज 8 करोड़ रुपये का बिजनेज किया. कुल मिलाकर इस फिल्म ने दुनियाभर से चार दिनों में 81.78 करोड़ का ग्रोस कलेक्शन किया है.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: 'धुरंधर 2' ने संडे को रच डाला इतिहास, महज चार दिनों में ही 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
पहले हफ्ते में कितनी कमाई हुई
उस्ताद भगत सिंह ने पहले हफ्ते में भारत में 60.80 करोड़ की नेट कमाई की है. इंडिया में फिल्म का ग्रोस कलेक्शन 71.66 करोड़ रहा है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 10.12 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस 81.78 करोड़ तक पहुंच गया है.
थेरी की रीमेक है उस्ताद भगत सिंह
बता दें कि उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) फिल्म तमिल की सुपरहिट मूवी थेरी (Theri) की रीमेक है. इसमें थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने लीड रोल किया था और इसका निर्देशन एटली ने किया था. वहीं, उस्ताद भगत सिंह का निर्देशन हारीश शंकर ने किया है और म्यूजिक देवी श्री प्रसाद ने दिया है. इसमें श्रीलीला (Sreeleela) भी लीड रोल में हैं.
सोशल मीडिया पर मिले मिक्स रिएक्शन
सोशल मीडिया पर उस्ताद भगत सिंह फिल्म को मिक्स रिएक्शन मिले हैं. एक तरफ जहां पवन कल्याण के फैंस फिल्म और उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. वहीं. दूसरी ओर कई लोग फिल्म को आउटडेटेड और बोरिंग बता रहे हैं. एक यूजर लिखा कि ये मूवी कुल मिलाकर कंर्मिशियल एटरटेंमेंट के लिए ठीक है. पवन की स्क्रीन पर पकड़ बेहतरीन है. फिल्म का फर्स्ट हाफ बढ़िया है जबकि दूसरा हाफ बेहतरीन है. फिल्म में कॉमेडी भी ठीक-ठाक है. वहीं, दूसरे ने कहा कि इस फिल्म की कहानी घिसी-पिटी है. कुछ सीन्स ठीक है लेकिन फ्लो की कमी है.
फिल्म के बारे में
उस्ताद भगत सिंह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है. इस मूवी की कहानी एक ईमानदारी पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी ड्यूटी और निजी जीवन के बीच बैलेंस करने की कोशिश करता है. साथ ही समाज फैले भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ भी लड़ता है. फिल्म में एक्शन दमदार देखने को मिलता है. इसके अलावा फिल्म में कॉमेडी और हल्के-फुल्के रोमांटिक सीन भी हैं. बता करें फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों की. इसमें एक्ट्रेस श्रीलीला फीमेल लीड में हैं. इनके अलावा राशि खन्ना और आशुतोष राणा भी फिल्म में नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें: नहीं थम रही नोरा फतेही की मुश्किलें, 'सरके चुनर' गाना विवाद के बीच इंडिया से डिपोर्ट करने की हुई मांग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















