Responsive Scrollable Menu

Ustaad Bhagat Singh Collection: चार दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई पवन कल्याण की फिल्म, जानें कलेक्शन

Ustaad Bhagat Singh Day 4 Box Office collection: एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फीकी पड़ती नजर आ रही है. जहां फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर से करीब 38 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, अब फिल्म की पकड़ कमजोर होती जा रही है. इसके साथ ही इस फिल्म को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसका असर उस्ताद भगत सिंह मूवी पर भी देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कि उस्ताद भगत सिंह ने रविवार तक यानी चार दिनों में कितनी कमाई की है. 

पहले दिन की जबरदस्त कमाई

उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) ने अपनी रिलीज वाले दिन दुनियाभर में करीब 38 करोड़ से खाता खोला था. उसके बाद भारत में दूसरे और तीसरे  इस फिल्म ने 9-9 करोड़ कमाए है. वहीं चौथे दिन रविवार को जहां कलेक्शन बढ़ना चाहिए. इसमें एक करोड़ रुपये की कमी आई है. ऐसे में उस्ताद भगत सिंह ने चौथे दिन महज 8 करोड़ रुपये का बिजनेज किया. कुल मिलाकर इस फिल्म ने दुनियाभर से चार दिनों में 81.78 करोड़ का ग्रोस कलेक्शन किया है.  

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: 'धुरंधर 2' ने संडे को रच डाला इतिहास, महज चार दिनों में ही 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

पहले हफ्ते में कितनी कमाई हुई

उस्ताद भगत सिंह ने पहले हफ्ते में भारत में 60.80 करोड़ की नेट कमाई की है. इंडिया में फिल्म का ग्रोस कलेक्शन 71.66 करोड़ रहा है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 10.12 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस 81.78 करोड़ तक पहुंच गया है. 

थेरी की रीमेक है उस्ताद भगत सिंह

बता दें कि उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) फिल्म तमिल की सुपरहिट मूवी थेरी (Theri) की रीमेक है. इसमें थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने लीड रोल किया था और इसका निर्देशन एटली ने किया था. वहीं, उस्ताद भगत सिंह का निर्देशन हारीश शंकर ने किया है और म्यूजिक देवी श्री प्रसाद ने दिया है. इसमें श्रीलीला (Sreeleela) भी लीड रोल में हैं.

सोशल मीडिया पर मिले मिक्स रिएक्शन

सोशल मीडिया पर उस्ताद भगत सिंह फिल्म को मिक्स रिएक्शन मिले हैं. एक तरफ जहां पवन कल्याण के फैंस फिल्म और उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. वहीं. दूसरी ओर कई लोग फिल्म को आउटडेटेड और बोरिंग बता रहे हैं. एक यूजर लिखा कि ये मूवी कुल मिलाकर कंर्मिशियल एटरटेंमेंट के लिए ठीक है. पवन की स्क्रीन पर पकड़ बेहतरीन है. फिल्म का फर्स्ट हाफ बढ़िया है जबकि दूसरा हाफ बेहतरीन है. फिल्म में कॉमेडी भी ठीक-ठाक है. वहीं, दूसरे ने कहा कि इस फिल्म की कहानी घिसी-पिटी है. कुछ सीन्स ठीक है लेकिन फ्लो की कमी है.

फिल्म के बारे में

उस्ताद भगत सिंह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है. इस मूवी की कहानी एक ईमानदारी पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द  घूमती है जो अपनी ड्यूटी और निजी जीवन के बीच बैलेंस करने की कोशिश करता है. साथ ही समाज फैले भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ भी लड़ता है. फिल्म में एक्शन दमदार देखने को मिलता है. इसके अलावा फिल्म में कॉमेडी और हल्के-फुल्के रोमांटिक सीन भी हैं. बता करें फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों की. इसमें एक्ट्रेस श्रीलीला फीमेल लीड में हैं. इनके अलावा राशि खन्ना और आशुतोष राणा भी फिल्म में नजर आते हैं. 

ये भी पढ़ें: नहीं थम रही नोरा फतेही की मुश्किलें, 'सरके चुनर' गाना विवाद के बीच इंडिया से डिपोर्ट करने की हुई मांग

Continue reading on the app

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त विधेयक 2026-27 और कॉर्पोरेट कानून संशोधन विधेयक पेश करेंगी

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को संसद में वित्त विधेयक 2026-27 और कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026 पेश करेंगी।

वित्त विधेयक का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को लागू करना है। वित्त मंत्री विधेयक 2026-27 पर विचार-विमर्श के लिए प्रस्ताव रखेंगे और इसे पारित कराने का प्रयास करेंगे।

यह आगामी वर्ष के लिए सरकार की बजटीय योजनाओं और आर्थिक नीतियों को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

संसद के एजेंडा के अनुसार, वित्त मंत्री लोकसभा में प्रमुख कॉर्पोरेट कानूनों में संशोधन के लिए एक बिल भी पेश करेंगे।

प्रस्तावित कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 में सीमित देयता भागीदारी अधिनियम, 2008 और कंपनी अधिनियम, 2013 में संशोधन का प्रावधान है।

कंपनी अधिनियम निगमन, कॉर्पोरेट प्रशासन, प्रकटीकरण और विघटन को नियंत्रित करता है, जबकि एलएलपी अधिनियम साझेदारों के लिए सीमित देयता के साथ अधिक लचीला ढांचा प्रदान करता है।

इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 मार्च को दिवालियापन और दिवालिया संहिता में संशोधन को मंजूरी दे दी, जिससे चालू संसदीय सत्र में आईबीसी संशोधन विधेयक पेश करने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

प्रस्तावित विधायी संशोधन भारतीय जनता पार्टी के सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली एक विशेष संसदीय समिति की सिफारिशों पर आधारित हैं। समिति को मौजूदा दिवालियापन ढांचे की समीक्षा करने का कार्य सौंपा गया था। समीक्षा पूरी होने पर, समिति ने दिसंबर 2025 में अपनी व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें कॉर्पोरेट समाधान प्रक्रिया को गति देने पर विशेष जोर दिया गया था।

वर्तमान व्यवस्था में व्याप्त विलंबों से निपटने के लिए संसदीय समिति ने दिवालियापन मामलों के निपटारे हेतु सख्त समयसीमा लागू करने की सिफारिश की है। सख्त समयसीमा के साथ-साथ समिति ने लेनदारों की समिति (सीओसी) को अधिक शक्तियां प्रदान करने का भी सुझाव दिया है, जिससे ऋणदाताओं को मामलों का त्वरित और निर्णायक समाधान करने में सहायता मिलेगी।

इसके अतिरिक्त, प्रस्तावित संशोधन दो प्रमुख संरचनात्मक ढांचे पेश करके मौजूदा संहिता में मौजूद कमियों को भी दूर करते हैं। सबसे पहले, चयन समिति ने अंतरराष्ट्रीय परिसंपत्तियों और विदेशी लेनदारों वाली संकटग्रस्त कंपनियों के बेहतर प्रबंधन के लिए सीमा पार दिवालियापन के लिए एक समर्पित तंत्र का प्रस्ताव दिया है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

टी20 में अमेलिया केर ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, तूफानी शतक से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Amelia Kerr t20 world record: न्यूजीलैंड ने सीनियर महिला क्रिकेटर अमेलिया केर ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया. अमेलिया केर टी20 फॉर्मेट में महिला और पुरुष दोनों को मिलाकर लगातार 11 बार 30 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई है. इस मामले में अब भारत के दिग्गज रोहित शर्मा भी पीछे छूट गए हैं. Wed, 25 Mar 2026 16:37:57 +0530

  Videos
See all

On The Spot | Pakistan Documentry । Pakistan में शिया आबादी कितनी है? #onthespot #pakistan #shia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:40:02+00:00

Strait Of Hormuz News: ईरान के सुप्रीम लीडर पर क्या बोले मुकेश खन्ना ? #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:42:21+00:00

Middle East War News: मिडिल ईस्ट जंग पर मुकेश खन्ना ने कही बड़ी बात ! #shorts #ytshorts #trump #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:39:43+00:00

Kim Jong-Putin Alliance: 2024 में पुतिन-किम के बीच क्या डील हुई? #shorts #kimjongun #putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:44:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers