Responsive Scrollable Menu

BSEB 10th 12th Result 2026 LIVE: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? जल्द मिल सकती है अपडेट, ऐसे चेक कर सकेंगे मार्कशीट

BSEB 10th 12th Result 2026 LIVE Update: बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड आज यानी 23 मार्च को मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) के नतीजे जारी कर सकता है. बिहार बोर्ड की कक्षा 12 के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे.

परिणामों के साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियां और संबंधित अन्य जानकारी भी साझा की जाएगी. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था. वहीं अब नतीजे का ऐलान आज होने जा रहा है. इस बात की जानकारी खुद बोर्ड ने ट्वीट कर दी है. 

क्या आज आएगा रिजल्ट? 

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इस बीच बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बड़ी अपडेट दी है. उन्होंने कहा है कि मार्च महीने के अंत तक इंटर और मैट्रिक दोनों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. पहले इंटर का रिजल्ट आएगा. उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, इसलिए रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं. विभागीय सूत्रों के अनुसार इंटर परीक्षा के टॉपरों का इंटरव्यू बोर्ड कार्यालय पटना में पूरा हो चुका है.अब बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च से पहले कभी भी जारी हो सकता है.

कैसे चेक कर सकेंगे BSEB 10tth और 12th रिजल्ट

छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com, interbiharboard.com, bsebexam.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था. वहीं अब नतीजे का ऐलान आज होने जा रहा है.

यहां BSEB 10th और 12th रिजल्ट 2026 से जुड़ी अपडेट्स देखते रहें-

यह भी पढ़ें: BSEB Bihar Board 10th, 12th Result 2026 Highlights: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, biharboardonline.bihar.gov.in पर कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड

Continue reading on the app

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, गोल्ड 6 हजार रुपये से अधिक सस्ता; जानें ताजा भाव

Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 23 मार्च को सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बताया जा रहा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 6,706 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.

एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,40,158 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर खुल चुका है. इसके अंतिम कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,44,492 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हो गया. सुबह के वक्त 9:45 बजे, गोल्ड वायदा 4.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,37,786 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,40,158 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गया था. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि शहर में सोना-चांदी के ताजा भाव क्या हैं. 

चांदी के दाम 

एमसीएक्स पर पांच मई 2026 का एक्सपायरी वाली चांदी 5.60 फीसदी यानि लगभग 12,700 रुपये की गिरावट के साथ 2,14,078 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा    था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,17,702 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,17,702 रुपये तक था. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी सोमवार को 2,449 रुपये की दर से मिल रही है. वहीं 100 ग्राम चांदी को खरीदने के लिए ग्राहकों को 24,490 रुपये चुकाने पड़ेंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी के दाम 2,450 रुपये तक चल रहे हैं. 

दिल्ली में सोने के भाव 

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट में 1,46,110 रुपए है. 22 कैरेट में 1,33,940 रुपए, 18 कैरेट में 1,09,620 रुपए है. वहीं मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) में 24 कैरेट के दाम 1,45,960 रुपए है. वहीं 22 कैरेट के दाम 1,33,790 रुपए, 18 कैरेट के दाम 1,09,470 रुपए पहुंच गए हैं. 

अन्य महानगरों में सोने के दाम 

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट के दाम 1,48,570 रुपए है. वहीं 22 कैरेट के दाम 1,36,190 रुपए है. यहां पर 18 कैरेट के दाम 1,13,590 रुपए है.  कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट में 1,45,960 रुपए हैं. वहीं 22 कैरेट के दाम 1,33,790 रुपए है. 18 कैरेट में सोने के दाम 1,09,470 रुपए है. अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट 1,46,010 रुपए है. वहीं 22 कैरेट के दाम  1,33,840 रुपए, 18 कैरेट के दाम 1,09,520 रुपए है. 

लखनऊ में सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट में 1,46,110 रुपए है. वहीं 22 कैरेट के दाम 1,33,940 रुपए है. 18 कैरेट के दाम 1,09,620 रुपए बताई गई है.  पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट में 1,46,010 रुपए है. 22 कैरेट में 1,33,840 रुपए है. वहीं 18 कैरेट के दाम 1,09,520 रुपए है. 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में खेलने की सजा, 2 खिलाड़ियों पर लगेगा बैन

पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आईपीएल जॉइन करने वाले 2 खिलाड़ियों पर बैन लग सकता है. रावलपिंडी पिंडीज़ के मालिक एहसान ताहिर ने पीसीबी से दासुन शनाका और ब्लेसिंग मुजरबानी को पीएसएल से बैन करने की मांग की है. Mon, 23 Mar 2026 14:46:56 +0530

  Videos
See all

Anant Singh Bail News: Bihar में Jail से रिहा होंगे अनंत सिंह,आवास पर जश्न का माहौल! Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:43:12+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: Israel के सामने आई नई टेंशन ! #shorts #israel #ytshorts #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:40:01+00:00

Bengal Election News: Suvendu-Mamta होंगे आमने-सामने ! #suvenduadhikari #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:42:50+00:00

World News Live : ईरान के बाद, पाक का फाइनल हिसाब होगा ! Iran | Pakistan | USA | Israel | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:40:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers