Responsive Scrollable Menu

मध्य पूर्व में तनाव से भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 1,309 अंक या 1.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,223 और निफ्टी 408 अंक या 1.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,705 पर था।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट देखी गई। सूचकांकों में मेटल, पीएसयू बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स टॉप लूजर्स थे। रियल्टी, डिफेंस, आईटी, हेल्थकेयर, एनर्जी, इन्फ्रा, मीडिया, सर्विसेज और पीएसई सूचकांक भी लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,248 अंक या 2.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 53,607 और निफ्टी स्मॉलकैप 387 अंक या 2.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,331 पर था।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, ट्रेंट, एक्सिस बैंक,एमएंडएम, भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे। केवल एचसीएल टेक ही हरे निशान में था।

विश्लेषकों का कहना है कि बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता और तेल की ऊंची कीमतों के बीच बाजार जोखिम से बचने के दौर में प्रवेश कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, वैश्विक संकेत अभी भी बेहद कमजोर हैं, उच्च अस्थिरता और विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली से बाजार की भावना पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

साथ ही कहा कि भारत सहित उभरते बाजार बाहरी झटकों के प्रति संवेदनशील बने हुए हैं।

एशियाई बाजारों में भी बड़ी बिकवाली देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार के सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे।

भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने 5,518.39 करोड़ रुपए की इक्विटी में निकासी की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) ने 5,706.23 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Maa Skandmata Ki Aarti: नवरात्र के 5वें दिन पूजा के समय जरूर पढ़ें मां स्कंदमाता की आरती, संतान का जीवन रहेगा खुशहाल

Maa Skandmata Ki Aarti Hindi: आज यानी 23 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन है जो मां स्कंदमाता को समर्पित होता है. इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से देवी के इस स्वरूप की पूजा करते हैं. मां स्कंदमाता को भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता के रूप में जाना जाता है. यही कारण है कि उनका नाम स्कंदमाता पड़ा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी भक्त इस दिन विधि-विधान से पूजा करता है, उसे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. मां अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं. 

पूजा का महत्व और लाभ

नवरात्रि के इस दिन पूजा करने से घर में खुशहाली आती है. मां स्कंदमाता अपने भक्तों की हर परेशानी को दूर करती हैं. विशेष रूप से संतान के जीवन में आने वाली बाधाएं खत्म होती हैं. पूजा के दौरान आरती करना बहुत जरूरी माना जाता है. आरती के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है. इसलिए भक्तों को पूजा के अंत में आरती जरूर करनी चाहिए. चलिए पढ़ते हैं मां स्कंदमाता की आरती. 

मां स्कंदमाता की आरती (Maa Skandmata Ki Aarti Lyrics in Hindi

जय तेरी हो स्कंद माता,
पांचवां नाम तुम्हारा आता।

सबके मन की जानन हारी,
जग जननी सबकी महतारी।

तेरी जोत जलाता रहूं मैं,
हरदम तुझे ध्याता रहूं मैं।

कई नामों से तुझे पुकारा,
मुझे एक है तेरा सहारा।

कहीं पहाड़ों पर है डेरा,
कई शहरों में तेरा बसेरा।

हर मंदिर में तेरे नजारे,
गुण गाएं तेरे भक्त प्यारे।

भक्ति अपनी मुझे दिला दो,
शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो।

इंद्र आदि देवता मिल सारे,
करे पुकार तुम्हारे द्वारे।

दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आए,
तू ही खंडा हाथ उठाए।

दासों को सदा बचाने आई,
भक्त की आस पुजाने आई।

मां स्कंदमाता के मंत्र

ध्यान मंत्र:
या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

प्रार्थना मंत्र:
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी॥

जप मंत्र:
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं स्कन्दमातायै नमः॥

कैसे करें पूजा? 

सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहनें. घर के मंदिर को साफ करें. मां स्कंदमाता की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. उन्हें फूल, फल और मिठाई अर्पित करें. दीपक जलाएं और मंत्रों का जाप करें. अंत में आरती करें.

मां स्कंदमाता का स्वरूप और महत्व

मां स्कंदमाता का स्वरूप बेहद दिव्य और शांत है. उनके चार हाथ होते हैं. दो हाथों में कमल का फूल रहता है. एक हाथ में वे अपने पुत्र स्कंद को गोद में लिए रहती हैं और चौथा हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में होता है. उनका वाहन शेर है, जो शक्ति और साहस का प्रतीक है. ऐसा माना जाता है कि मां स्कंदमाता की पूजा करने से संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं. जिन दंपत्तियों को संतान सुख नहीं मिला है, उन्हें भी देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Maa Kushmanda Ki Aarti: आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन, कूष्मांडा मां की पूजा के साथ करें माता की आरती

Continue reading on the app

  Sports

IPL की तरह नई लीग का ऐलान, 6 टीम लेंगी हिस्सा, जनवरी 2027 से आगाज

आईपीएल 2026 की तर्ज पर अब न्यूजीलैंड भी अपनी टी20 लीग शुरू करने वाला है जिसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी. न्यूजीलैंड में सुपर स्मैश टी20 टूर्नामेंट खेला जाता है जिसकी जगह अब ये टी20 लीग लेगी. Mon, 23 Mar 2026 12:31:35 +0530

  Videos
See all

Assam Accident: NH 15 पर कंटेनर-एम्बुलेंस टक्कर, 9 की मौत, सिस्टम पर उठे सवाल | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T07:10:00+00:00

Iran VS US Israel War: इजराइल-US से बदला लेंगे मोजतबा खामेनेई #shorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T07:08:16+00:00

Iran vs Israel-US War: WHO को परमाणु तबाही की आशंका, शुरू की तैयारी | Nuclear Attack Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T07:16:52+00:00

पुरी में कोहरे की हल्की से मध्यम परत छाई #odisha #trending #viralshorts #ytshorts #weather #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T07:10:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers